Blog

बालाघाट ब्यूरो रिपोर्ट

सूचना मिलते ही एस डी ई आर एफ एवं होमगार्ड की रेस्क्यू टीम तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई

देव नदी में फंसे 16 किसानों का एस डी ई आर एफ टीम ने किया सफल रेस्क्यू

बालाघाट, जिले में लगातार हो रही बारिश के कारण उफान पर आई देव नदी में खेतों की ओर गए 16 किसान बाढ़ के पानी के बीच फंस गए।

सूचना मिलते ही एस डी ई आर एफ एवं होमगार्ड की रेस्क्यू टीम तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई

रेस्क्यू टीम दोपहर लगभग 12:10 बजे रवाना हुई घटनास्थल की सामान्य दूरी लगभग 40 किलोमीटर थी, लेकिन शॉर्ट रूट पर पुल निर्माणाधीन होने और मार्ग दुर्गम होने के कारण टीम को लगभग 60 किलोमीटर लंबा रास्ता तय करना पड़ा। इसके बावजूद टीम दोपहर करीब 2:00 बजे घटनास्थल पर पहुंची और बिना समय गंवाए रेस्क्यू अभियान शुरू किया।

देव नदी में तेज बहाव और बाढ़ जैसी स्थिति के बीच एस डी ईआर एफ जवानों ने साहस और सूझबूझ का परिचय देते हुए खेत में फंसे सभी 16 किसानों को सुरक्षित नदी पार कराकर लगभग एक घंटे के भीतर उनके घरों तक पहुंचाया। इस सफल रेस्क्यू अभियान में किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।

रेस्क्यू टीम में प्लाटून कमांडर श्याम सिंह धुर्वे के नेतृत्व में हवलदार रामभरोस वरकड़े, हवलदार सुनील कुमार नागपुरे, एसडीईआरएफ सैनिक करण सिंह वल्के, विशेष, राजेश धुर्वे तथा वाहन चालक सैनिक चित्तेश्वर रहांगडाले शामिल रहे।

एस डी ई आर एफ एवं होमगार्ड की त्वरित कार्रवाई, समर्पण और साहस के कारण 16 किसानों की जान सुरक्षित बचाई जा सकी। इस सफल अभियान की स्थानीय नागरिकों ने सराहना करते हुए रेस्क्यू टीम का आभार व्यक्त किया। टीम ने किया सफल रेस्क्यू

Author

  • खबर एमपी न्यूज़ एक्सप्रेस'

    एक भरोसेमंद चैनल है जो जनता की आवाज़ को बुलंद करता है।यह चैनल निष्पक्ष, ताज़ा और ज़मीनी हकीकत से जुड़ी खबरें दिखाने के लिए समर्पित है।देश के हर कोने से विश्वसनीय और सच्ची रिपोर्टिंग इसकी पहचान होगी।

Khabrmpnewsexpress

खबर एमपी न्यूज़ एक्सप्रेस'

एक भरोसेमंद चैनल है जो जनता की आवाज़ को बुलंद करता है।यह चैनल निष्पक्ष, ताज़ा और ज़मीनी हकीकत से जुड़ी खबरें दिखाने के लिए समर्पित है।देश के हर कोने से विश्वसनीय और सच्ची रिपोर्टिंग इसकी पहचान होगी।

Related Articles

Back to top button