जिला ब्यूरो रिपोर्ट
पदभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने अधिकारियों से जिले की प्रशासनिक व्यवस्था, विकास कार्यों तथा जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त की

नवागत कलेक्टर कुमार सत्यम ने संभाला बालाघाट जिले का कार्यभार
बालाघाट। मध्य प्रदेश शासन द्वारा जारी आदेश के अनुसार वर्ष 2017 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) अधिकारी कुमार सत्यम ने सोमवार को बालाघाट जिले के कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी के रूप में पदभार ग्रहण कर लिया।
पदभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने अधिकारियों से जिले की प्रशासनिक व्यवस्था, विकास कार्यों तथा जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने कहा कि शासन की प्राथमिकताओं के अनुरूप पारदर्शी, संवेदनशील और जवाबदेह प्रशासन सुनिश्चित किया जाएगा तथा आम नागरिकों की समस्याओं का त्वरित निराकरण प्राथमिकता रहेगा।
कुमार सत्यम इससे पूर्व ग्वालियर में अपर कलेक्टर के पद पर कार्यरत थे। वे 2017 बैच के आईएएस अधिकारी हैं और बालाघाट में कलेक्टर के रूप में उनकी यह पहली पदस्थापना है।
जिले के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने नवागत कलेक्टर का स्वागत करते हुए उन्हें शुभकामनाएँ दीं तथा जिले के समग्र विकास के लिए पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया।













