बड़ी खबरमध्य प्रदेश

जिला ब्यूरो रिपोर्ट

 मैदानी स्तर पर होगा संगठन और अधिक सशक्त: रामकिशोर कांवरे 

भाजपा किसान मोर्चा के 37 मण्डल अध्यक्ष हुए घोषित

मैदानी स्तर पर होगा संगठन और अधिक सशक्त: रामकिशोर कांवरे

बालाघाट। भारतीय जनता पार्टी प्रदेशाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की अनुमति, भाजपा प्रदेश महामंत्री व संभागीय प्रभारी डां सुमेर सिंह सोलंकी, भाजपा किसान मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष जयपाल सिंह चावड़ा, किसान मोर्चा संभागीय प्रभारी राजेश पंवार, भाजपा जिला प्रभारी अभिलाष मिश्रा, जिला प्रभारी संदीप रघुवंशी की सहमति और भाजपा जिलाध्यक्ष, पूर्व मंत्री रामकिशोर नानो कावरे की अनुशंसा से भाजपा किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष यशवंत लिल्हारे ने भाजपा किसान मोर्चा के 37 मण्डलों के अध्यक्षों की घोषणा संगठन विस्तार और स्थानीय स्तर पर संगठन को मजबूती देने के उद्देश्य से की है।

 *ये हुए नियुक्त*

इनमें बालाघाट विधानसभा क्षेत्र- बालाघाट नगर आशीष लिल्हारे, बालाघाट उत्तर चंद्रपाल बिसेन, लालबर्रा दिनेश पंचेश्वर, खमरिया गुलेन्द्र भगत, मोहगांव विवेक सिहोरे, भरवेली दिलीप जानी, परसवाड़ा विधानसभा क्षेत्र- परसवाड़ा टेकराम राणा, मझगांव खिलेंद्र चोरटे, बालाघाट ग्रामीण भोला पिछोड़े, हट्टा टावेन्द्र चौधरी, रजेगांव डॉ सोमप्रकाश राहंगडाले, लामटा हुकुमचंद बिसेन, समनापुर गुलाब हीरापुरे, लांजी विधानसभा क्षेत्र- लांजी दिनेश कचवाहे, बिसोनी संतोष यादव, कारंजा हितेश अगाड़े, भानेगांव टोलूराम बिसेन, भाड़रा लीलाराम रावते, किरनापुर लक्ष्मण पंचशील, माटे देवराम पांचे, बैहर विधानसभा क्षेत्र- बैहर भोलाराम बिसेन, उकवा हेमराज चौहान, गढ़ी प्रेमसिंह धुर्वे, मलाजखंड दशाराम राहंगडाले, बिरसा दीनू पंचेश्वर, मंडई बालकुमार पंचेश्वर, वारासिवनी विधानसभा क्षेत्र- वारासिवनी नगर सुभाष पारधी, वारासिवनी ग्रामीण बुदबुदा विमल राहंगडाले, खैरलांजी अंजीलाल पगरवार, आरम्भा रमेश नगपूरे, रामपायली संदीप चिखले, कटंगी विधानसभा क्षेत्र- कटंगी पूर्व जुगराज पटले, कटंगी पश्चिम शंकरलाल ठाकरे, कटोरी डालीराम नगपुरे, मिरगपुर विक्रम देशमुख, तिरोड़ी शेखर ठाकुर, महकेपार चंद्रकांत गर्दे शामिल हैं। आशय की जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी हेमेंद्र क्षीरसागर ने दी।

*विकास में अग्रणी भूमिका निभाएंगे: भाजपा जिलाध्यक्ष*

क्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष रामकिशोर कांवरे ने कहा कि, नए मण्डल अध्यक्षों की नियुक्ति से मैदानी स्तर पर संगठन और अधिक सक्रिय व सशक्त होगा। सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं हर किसान तक पहुंचने में साहयक होगी। उन्होंने कहा, मुझे पूरा विश्वास है कि सभी नए मंडल अध्यक्ष अपने-अपने क्षेत्रों में पार्टी को और अधिक सशक्त करेंगे तथा किसानों की समस्याओं के समाधान और क्षेत्र के विकास में अग्रणी भूमिका निभाएंगे।

 *निष्ठावान कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी : यशवंत लिल्हारे* 

अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए भाजपा किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष यशवंत लिल्हारे ने कहा कि, भारतीय जनता पार्टी का संगठन हमेशा जमीनी स्तर के समर्पित और निष्ठावान कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपने में विश्वास रखता है। जिले के सभी मंडलों में जिन योग्य व ऊर्जावान साथियों को मंडल अध्यक्ष की कमान सौंपी गई है, उससे संगठन को एक नई ऊर्जा और गति मिलेगी। नवनियुक्त मंडल अध्यक्षों को कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों और स्थानीय वरिष्ठ नेताओं की ओर से बधाइयां दी हैं।

Author

  • खबर एमपी न्यूज़ एक्सप्रेस'

    एक भरोसेमंद चैनल है जो जनता की आवाज़ को बुलंद करता है।यह चैनल निष्पक्ष, ताज़ा और ज़मीनी हकीकत से जुड़ी खबरें दिखाने के लिए समर्पित है।देश के हर कोने से विश्वसनीय और सच्ची रिपोर्टिंग इसकी पहचान होगी।

Khabrmpnewsexpress

खबर एमपी न्यूज़ एक्सप्रेस'

एक भरोसेमंद चैनल है जो जनता की आवाज़ को बुलंद करता है।यह चैनल निष्पक्ष, ताज़ा और ज़मीनी हकीकत से जुड़ी खबरें दिखाने के लिए समर्पित है।देश के हर कोने से विश्वसनीय और सच्ची रिपोर्टिंग इसकी पहचान होगी।

Related Articles

Back to top button