ब्यूरो रिपोर्ट बालाघाट
समर्पण भाव से जनकल्याण में बढ़-चढ़कर योगदान : रामकिशोर कांवरे

भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा जिला कार्यकारिणी घोषित
समर्पण भाव से जनकल्याण में बढ़-चढ़कर योगदान : रामकिशोर कांवरे
बालाघाट। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खण्डेलवाल की अनुमति एवं भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चों प्रदेशाध्यक्ष पंकज तेकाम, प्रदेश महामंत्री, संभाग प्रभारी डॉ सुमेर सिंह सोलंकी, अजजा संभाग प्रभारी डॉ संजय कुशराम, जिला प्रभारी इजी अभिलाष मिश्रा तथा भाजपा जिलाध्यक्ष बालाघाट रामकिशोर ‘नानो’ कांवरे की अनुशंसा से भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा जिलाध्यक्ष डिल्लन सिंह ताराम ने भारतीय जनता अनुसूचित जनजाति मोर्चा की जिला कार्यकारिणी घोषित की। इनमें जिला उपाध्यक्ष- पवन कुमार धुर्वे, महेन्द्र उइके, रायसिंह कुमरे, राजेश उइके, चम्पूलाल उइके, जिला महामंत्री- अर्जुन सिंह पुषाम, मानसिंह मरावी, जिला मंत्री- बाबूलाल मस्कोले, देमेश्वर राणा, हरिप्रसाद कुशराम, योगेन्द्र अडमे, श्रीमती मीना उइके, उमाकान्त वाडिवे, जिला कोषाध्यक्ष श्रीमती माया उइके, सह कोषाध्यक्ष- देवेन्द्र मसराम, कार्यालय मंत्री आकाश मरावी, सह कार्यालय मंत्री डी सी मरकाम, विकम उइके, मीडिया प्रभारी लिलम नेवारे, सह मिडिया प्रभारी गौरव उइके, सोशल मिडिया प्रभारी अनीरुध्ध प्रधान, आई टी प्रभारी राम मरावी, सह आई टी प्रभारी महेश धर्मे, कार्यालय मिडिया सहायक सुभरोतो कुमरे शामिल हैं।
अनुसूचित जनजाति मोर्चा नव आयामों को करेगा स्पर्श: भाजपा जिलाध्यक्ष
भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के नव नियुक्त जिला पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष, पूर्व मंत्री रामकिशोर नानो कावरे ने कहा, जिला कार्यकारिणी में संगठन निष्ठ, ऊर्जावान और जनकल्याणकारी कार्यकर्ताओं का समावेश किया गया है। निश्चित ही आपके कुशल नेतृत्व में अनुसूचित जनजाति मोर्चा नव आयामों को स्पर्श करेगा। दौर में समर्पण भाव से जनकल्याण के कार्यों में बढ़-चढ़कर योगदान देंगे ऐसा पूर्ण विश्वास है। घोषणा होते ही आमजन मानस, भाजपा कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने नव दायित्व की हार्दिक बधाई प्रेषित की। आशय की जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी हेमेंद्र क्षीरसागर ने दी।
कार्यकर्ता प्राणप्रण से निभाएंगे जिम्मेदारी : डिल्लन सिंह ताराम
भाजपा केवल एक राजनैतिक दल ही नहीं अपितु राष्ट्र निर्माण, सर्वांगीण विकास और वैचारिक अधिष्ठान का केन्द्र है। यह कहते हुए भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा जिलाध्यक्ष डिल्लन सिंह ताराम ने कहा, भाजपा कार्यकर्ता होने के नाते पंचनिष्ठा के भाव से अपना सर्वस्व न्यौछावर करने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ेंगे। परिपालन में बालाघाट जिले के अनुसूचित जनजाति मोर्चा के हरेक कार्यकर्ता और नव नियुक्त पदाधिकारी प्राणप्रण से अपनी जिम्मेदारी का अक्षरशः निभाएंगे। इसी कड़ी में सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास हासिल होगा।













