जिला ब्यूरो रिपोर्ट बालाघाट

हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा हक्कू शाह बाबा का 222 वा सालाना उर्स
आज नगर में निकाला जाएगा शाही संदल ,रोजाना 29 जून तक होंगे विभिन्न कार्यक्रम
बालाघाट नगर मुख्यालय में प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी सैय्यद अलहाज अब्दुल हकीम उर्फ हक्कू शाह बाबा रहमतुल्लाह अलैह चिश्ती का सालाना उर्स पूर्ण अकीदतो, हर्षोल्लास औऱ विधि विधान के साथ मनाया जा रहा हैं.जिसकी शुरुआत 21 जून को परचम कुशाई और गुसल,मजार ए पाक के साथ की जा चुकी गई।29 जून तक चलने वाले इस उर्स मुबारक पर रोजाना ही विभिन्न कार्यक्रमों के अयोजन किए जा रहे।जिसके तहत आज गुरुवार को दरगाह शरीफ़ में कुरान ख्वानी व मिलाद शरीफ का आयोजन किया गया, तो वही शुक्रवार को बाबा के आस्ताने के लिए नगर में उर्स मुबारक पर शाही संदल निकाला जाएगा।जानकारी के अनुसार 26 जून को सुबह यादें हुसैना मनाया जाएगा।वही दोपहर 2 बजे दरबार शरीफ से शाही संदल निकाला जाएगा जो वार्ड नंबर 10 इमामबाड़ा पहुंचेगा।वहां से अलम और चादर के साथ शाही संदल शहर का गस्त करने के लिए रवाना होगा।जो नगर के विभिन्न मार्गों का गस्त करता हुआ वापस दरबार शरीफ पहुंचेगा। जहां बाबा को अलम व चादर पेश कर अमनो- आमान की सामूहिक दुआएं मांगी जाएगी।वही भरवेली शहर का संदल भी इसी संदल में शामिल होगा। वही दरबार शरीफ मे शमा महफिल का आयोजन होगा।
रोजाना हो रहे विभिन्न आयोजन
आपको बताएं कि हजरत हक्कू शाह बाबा रहमतुल्लाह अलैह चिश्ती के 222 वे सालाना उर्स मुबारक पर हर साल की तरह इस साल भी 21जून से रोजाना विभिन्न कार्यक्रमों के आयोजन किए जा रहे है। 29 जून तक चलने वाले इस सालाना उर्स मुबारक की शुरुवात 21 जून की सुबह मजार शरीफ का गुसल व परचम कुशाई के साथ की गई।वही 23 जून को हजरत इमाम हुसैन रजी. के मुए मुबारक का दीदार कराया गया।इसी क्रम मे 25 जून को सुबह 10 बजे कुरान खानी व मिलाद शरीफ का आयोजन हुआ तो वही 26 जून की सुबह यादे हुसैना मनाया गया तो वही दोपहर में उर्स मुबारक पर शाही संदल नगर का गस्त करता हुआ दरगाह पहुचेगा, जहा अमनो आमान की सामुहिक दुवाओ के अलावा विभिन्न कार्यक्रमों के आयोजन कराए जाएंगे।इसी तरह 28 जून की शाम को फूलों का नजराना पेश कर दरगाह शरीफ में चादर चढ़ाई जाएगी।वही शाम को लंगर ए आम का आयोजन होगा।
29 जून को कुल शरीफ की फातिहा, रंग महफ़िल कार्यक्रम होगा।जहा उर्स ए मुबारक पर अजीमो शान कव्वाली का आयोजन होगा.जिसमें देश व दुनिया के मशहूर कव्वाल सब्बू शादब साबरी करियर शरीफ उत्तराखंड / और शफ़ैज़ शावेज वारसी देवा शरीफ यू पी से तशरीफ़ ला रहे है।अपने फन में माहिर ये दोनों कव्वाल देर रात तक अपने चुनिंदा शेर और कव्वाली पेश करते नजर आएंगे।जिसके बाद देश में अमन चैन शांति और अमनो अमान की सामूहिक दुवाओ के साथ उर्स मुबारक का समापन किया जाएगा।बाबा के इस सालाना उर्स मुबारक पर आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों की तैयारियां उर्स व दरबार कमेटी द्वारा पूर्ण कर ली गई है।हज़रत हक्कू शाह बाबा दरबार ए खुद्दाम एवम् कमेटी ने तामाम अक़ीदतमंदो व बाबा के चाहने वालों से उर्स ए मुबारक व तमाम आयोजनों में शामिल होने की गुज़ारिश की है।
फूलो व आकर्षक रोशनी से सजाया गया दरबार
सैय्यद अलहाज अब्दुल हकीम उर्फ हक्कू शाह बाबा रहमतुल्लाह अलैह चिश्ती के 222 वे सालाना उर्स मुबारक पर मेन रोड स्थित आस्ताना ए औलिया दरबार को रंग रोगन कर, रंग बिरंगी लाइट लगाकर सजाया गया हैं।तो वही उर्स मुबारक के अवसर पर दरबार शरीफ में आकर्षक डेकोरेशन लगाकर दरगाह शरीफ को फूलों से सजाया गया है।वही उर्स कमेटी व दरबार कमेटी द्वारा उर्स मुबारक पर आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों की तैयारियां पूर्ण कर ली गई है।जहा रोजाना ही विभिन्न कार्यक्रमों के आयोजन कर 29 जून को कव्वाली और कुल शरीफ की फातिहा के बाद उर्स मुबारक का समापन किया जाएगा.उर्स मुबारक के मौके पर सरपरस्त जनाब नजीर अहमद कादरी, दरगाह शरीफ खादिम कलीम अहमद कादरी, सगीर अहमद कादरी,अरहम अहमद, हजरत ख्वाजा गरीब नवाज उर्स कमेटी,हजरत हक्कू शाह बाबा उर्स कमेटी, और हजरत हक्कू शाह बाबा जनकल्याण समिति के समस्त पदाधिकारी सदस्यों सहित अन्य ने बाबा के आस्ताने में पहुंचने वाले सभी

अकीदतमन्दो से उर्स मुबारक में शामिल होने की गुजारिश की हैं.













