बड़ी खबर

जिला ब्यूरो रिपोर्ट

बोर्ड परीक्षा परिणामों की हुई समीक्षा

बैहर में उत्कृष्ट विद्यार्थियों का किया गया सम्मान

बोर्ड परीक्षा परिणामों की हुई समीक्षा

SDM अर्पित गुप्ता  एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय बैहर में शुक्रवार 15 मई 2026 को कक्षा 10वीं एवं 12वीं की एमपी और सीबीएसई बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों के सम्मान समारोह एवं विकासखंड स्तरीय समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अनुविभागीय अधिकारी राजस्व एवं प्रभारी परियोजना प्रशासक आईटीडीपी बैहर श्री अर्पित गुप्ता ने की, जबकि अनुविभागीय अधिकारी राजस्व परसवाड़ा श्री श्रीष प्यासी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में सहायक परियोजना प्रशासक आईटीडीपी बैहर श्रीमती विमला सरयाम, विकासखंड अधिकारी बैहर श्री एन.के. वैद्य, विकासखंड अधिकारी बिरसा श्री के.के. पारधी तथा विकासखंड अधिकारी परसवाड़ा श्री डी.डी. ठाकरे सहित तीनों विकासखंडों के प्राचार्य उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ एसडीएम श्री अर्पित गुप्ता द्वारा विद्यार्थियों को भविष्य निर्माण एवं प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी को लेकर प्रेरणादायक मार्गदर्शन देकर किया गया। इस दौरान विकासखंड बैहर, बिरसा एवं परसवाड़ा के कक्षा 10वीं एवं 12वीं के बोर्ड परीक्षा परिणामों की विस्तृत समीक्षा की गई। विद्यालयवार परीक्षा परिणामों का अवलोकन करते हुए शैक्षणिक गुणवत्ता में सुधार एवं बेहतर प्रदर्शन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए।

कार्यक्रम में उपस्थित छात्र-छात्राओं ने अपने भविष्य, कैरियर एवं प्रतियोगी परीक्षाओं से संबंधित सवाल पूछे, जिनका अधिकारियों द्वारा विस्तारपूर्वक समाधान किया गया। विद्यार्थियों ने विशेष रूप से PSC, UPSC एवं अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी को लेकर जिज्ञासाएं रखीं, जिन पर मंचासीन अतिथियों ने उपयोगी मार्गदर्शन प्रदान किया।

इस अवसर पर बैहर, बिरसा एवं परसवाड़ा विकासखंड की विभिन्न संस्थाओं में कक्षा 10वीं एवं 12वीं में प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले कुल 265 विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र एवं पारितोषिक देकर सम्मानित किया गया। बैठक में प्राचार्यों एवं अधिकारियों ने 12वीं उत्तीर्ण विद्यार्थियों के कैरियर मार्गदर्शन एवं बेहतर परीक्षा परिणामों के लिए आगामी कार्ययोजना पर भी चर्चा की।

Author

  • खबर एमपी न्यूज़ एक्सप्रेस'

    एक भरोसेमंद चैनल है जो जनता की आवाज़ को बुलंद करता है।यह चैनल निष्पक्ष, ताज़ा और ज़मीनी हकीकत से जुड़ी खबरें दिखाने के लिए समर्पित है।देश के हर कोने से विश्वसनीय और सच्ची रिपोर्टिंग इसकी पहचान होगी।

Khabrmpnewsexpress

खबर एमपी न्यूज़ एक्सप्रेस'

एक भरोसेमंद चैनल है जो जनता की आवाज़ को बुलंद करता है।यह चैनल निष्पक्ष, ताज़ा और ज़मीनी हकीकत से जुड़ी खबरें दिखाने के लिए समर्पित है।देश के हर कोने से विश्वसनीय और सच्ची रिपोर्टिंग इसकी पहचान होगी।

Related Articles

Back to top button