जिला ब्यूरो रिपोर्ट
बालाघाट जिले के वारासिवनी जनपद पंचायत के अंतर्गत ग्राम पंचायत भाड़ी केरा में, ग्राम पंचायत ने थाना वारासिवनी में शिकायत दर्ज कराई हैं

ग्राम पंचायत भांडी के शिकायत पर कार्यवाही ना होने से परेशान,आमरण अनशन पर बैठे ग्राम पंचायत उठाए पुलिस पर सवाल ?
बालाघाट जिले के वारासिवनी जनपद पंचायत के अंतर्गत ग्राम पंचायत भाड़ी केरा में, ग्राम पंचायत ने थाना वारासिवनी में शिकायत दर्ज कराई हैं किंतु कार्यवाही नहीं
जिसमें जिला प्रशाशन एक्सन मोड पर नजर नहीं आ रहे जहां भांडी की सरपंच ग्रामीण सरपंच सहित ग्रामीण जन एकत्रित होकर पुलिस अधीक्षक आदित्य मिश्रा से मुलाकात कर ग्राम पंचायत की समस्याएं से अवगत कराया जहां पुलिस अधीक्षक आदित्य मिश्रा ने ग्रामीण जन को आश्वस्त किया कि जल्द से जल्द विधिवत जांच करने की बात कही वहीं ग्रामीण क्षेत्र में ग्राम पंचायत भांडी के सरपंच ने ग्राम के व्यक्ति मेहरबान पिता चतरूलाल जाति पंवार के विरूद्ध वारासिवनी थाने में लिखित शिकायत करने के बाद भी कार्यवाही नहीं होने से अनिश्चितकालीन आमरण अनशन पर बैठ गई है
आपको बता दें कि ग्राम पंचायत भांडी के मेहरबान पिता चतरूलाल जाति पंवार आयु लगभग 30 वर्ष ग्राम भाण्डी ने हितग्राही सोमालाल पिता जयलाल जाति मरार के मनरेगा योजना से निर्मित खेत तलाब निर्माण कार्य पंचायत द्वारा कराया गया उक्त तलाब में 300 एम.एम. के 6 (छः) पाईप लगाये गये थे। जिसमें 03 पाईप मेहरबान पिता चतरूलाल जाति पंवार ने चोरी कर अपने खेत में लगा लिया है जिसकी रिपोर्ट थाना वारासिवनी में दिनाँक 25.02.2026 को की गई थी
वहीं सरपंच ने बताया कि डियूटी में तैनात मेजर भरने रिर्पोट की द्वितीय प्रति पर हस्ताक्षर एवं सील लगाने से मना कर दिया जिसके कारण मेहरबान पिता चतरूलाल पर आज दिनॉक तक कोई दण्डात्मक कार्यवाही नही हुई
वहीं ,आदिवासी महिला सरपंच ने बताया कि हमारे पंचायत के विरूद्ध अनावश्यक सीएम हेल्पलाईन सिकायत कर मानसिक रूप से प्रताडित करता है। मेहरबान पिता चतरूलाल जाति पंवार ने जनसुनवाई में सिकायत कर ग्राम पंचायत पर यह आरोप लगाया कि ग्राम पंचायत भाण्डी ने मेरे साथ अभ्रद्र व्यवहार किया यह कहना गलत है। की मेहरबान ने शिकायत में पैसों की भी मांग की है। मेहरबान ने सीएम हेल्प लाईन में शिकायत किया है जिसे हटाने के लिये सरपंच पर पैसे की मांग हेतु दबाव बना रहा है। मेहरबान ने मेट सुरज मेश्राम के मोबाईल पर फोन लगाकर मेट सुरज एवं सचिव एवं मुझे जातिसूचक गाली गलौच किया है जिसकी आडियो रिर्कोडिंग समय आने पर दी गायेगी। मेहरबान सीएम हेल्प लाईन में शिकायत कर शासकीय कार्य में बाधा किया है जिसके विरूद्ध दण्डात्मक कार्यवाही करने की मांग की है जिसके चलते ग्राम पंचायत भवन भाण्डी के सामने अनिश्चितकालीन आमरण अनशन पर बैठं गई है यदि इस बीच मुझे कोई परेशानी होगी तो जिसकी जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी।












