जिला ब्यूरो रिपोर्ट जबलपुर
PWD मंत्री राकेश सिंह एवं पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल रहे मुख्य अतिथि

स्वदेशी मीडिया एवं एमपी न्यूज एक्सप्रेस द्वारा संभागीय स्तरीय पत्रकार सम्मान समारोह का भव्य आयोजन
PWD मंत्री राकेश सिंह एवं पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल रहे मुख्य अतिथि
जबलपुर। स्वदेशी मीडिया एवं एमपी न्यूज एक्सप्रेस के संयुक्त तत्वावधान में वर्ष 2026 का संभागीय स्तरीय पत्रकार सम्मान समारोह जबलपुर स्थित कल्चुरी रेसिडेंसी होटल, साउथ सिविल लाइन (सर्किट हाउस के समीप) में भव्य रूप से संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मध्यप्रदेश शासन के लोक निर्माण (PWD) मंत्री राकेश सिंह एवं पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए समारोह में संभाग के आठ जिलों से ऐसे विशिष्ट एवं प्रेरणादायी व्यक्तित्वों का सम्मान किया गया जिन्होंने निस्वार्थ भाव से समाज सेवा, स्वच्छता, पशु संरक्षण, खेल, शिक्षा जनकल्याण, दिव्यांगजन उत्थान एवं मानव सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य कर अपनी अलग पहचान बनाई है। ऐसे कई प्रतिभाशाली व्यक्तियों को पहली बार किसी बड़े मंच पर सम्मानित होने का अवसर प्राप्त हुआ,कार्यक्रम में स्वदेशी मीडिया एवं एमपी न्यूज एक्सप्रेस की संयुक्त टीम द्वारा उन लोगों को मंच से सम्मानित किया गया जिन्होंने वर्षों से बिना किसी प्रचार-प्रसार के समाज हित में उत्कृष्ट कार्य किए हैं। विशेष रूप से दिव्यांगजन एवं ऐसे प्रतिभाशाली कलाकारों को सम्मानित किया गया जिन्हें अब तक अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने एवं बड़े मंचों तक पहुंचने का अवसर नहीं मिला था मुख्य अतिथि लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने अनेक सम्मान समारोह देखे हैं, किन्तु स्वदेशी मीडिया पत्रकार सम्मान समारोह जैसा आयोजन पहली बार देखने को मिला है। उन्होंने कहा कि समाज के उन गुमनाम नायकों को सम्मानित करना वास्तव में सराहनीय पहल है जिन्हें अब तक उचित मंच नहीं मिल पाया था। उन्होंने कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए स्वदेशी मीडिया परिवार एवं समस्त पत्रकार साथियों को शुभकामनाएं एवं बधाई दी,वहीं पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने मंच को नमन करते हुए सम्मानित सभी प्रतिभागियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि बालाघाट जिले से उनका विशेष लगाव रहा है तथा जब भी स्वदेशी मीडिया परिवार उन्हें आमंत्रित करेगा, वे ऐसे सामाजिक एवं प्रेरणादायी कार्यक्रमों में शामिल होने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि हमारे संभाग में अनेक प्रतिभाएं हैं जिन्हें पहचान दिलाने का कार्य यह मंच कर रहा है,समारोह के समापन अवसर पर आभार व्यक्त करते हुए आयोजक देवेंद्र खरे ने कहा कि यह सम्मान समारोह प्रत्येक वर्ष आयोजित किया जाता है। उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों, सम्मानित प्रतिभागियों एवं पत्रकार साथियों का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए भविष्य में भी इसी प्रकार सहयोग एवं मार्गदर्शन बनाए रखने की अपेक्षा व्यक्त की,कार्यक्रम में विभिन्न जिलों से आए पत्रकारों, समाजसेवियों जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य नागरिकों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही। पूरे आयोजन का वातावरण उत्साह, सम्मान एवं सामाजिक सरोकारों से ओत-प्रोत रहा।













