बड़ी खबरमध्य प्रदेश

बालाघाट जिला ब्यूरो

जिला स्तरीय जिला प्रशासन द्वारा गणतंत्र दिवस स्थानीय मुलना स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम संपन्न

*गणतंत्र दिवस पर होमगार्ड व SDRF के साथ उत्कृष्ट सेवा हेतु विशाल राहंगडाले सम्मानित*

बालाघाट | 26 जनवरी

जिला स्तरीय जिला प्रशासन द्वारा गणतंत्र दिवस स्थानीय मुलना स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम संपन्न

77 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय मुख्य समारोह में सिविल डिफेंस के होनहार सक्रिय सदस्य विशाल राहंगडाले को होमगार्ड एवं SDRF (स्टेट डिजास्टर रिस्पॉन्स फोर्स) के साथ मिलकर किए गए उत्कृष्ट एवं सराहनीय सेवा कार्यों के लिए जिला कलेक्टर एवं जिला पुलिस अधीक्षक आदित्य मिश्रा द्वारा प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

जिला प्रशासन द्वारा बताया गया कि विशाल राहंगडाले ने आपदा प्रबंधन, बाढ़ बचाव, राहत एवं रेस्क्यू जैसे कार्यों में होमगार्ड और SDRF के साथ समन्वय स्थापित कर महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले विशाल रहांगडाले को उनके कार्यों में अनुशासन, साहस, तत्परता और जनसेवा की भावना स्पष्ट रूप से देखने को मिली।

जिला कलेक्टर मृणाल मीणा ने बताया कि आपदा एवं आपातकालीन परिस्थितियों में होमगार्ड, SDRF और सिविल डिफेंस के बीच बेहतर तालमेल प्रशासन की बड़ी ताकत है। ऐसे समर्पित स्वयंसेवकों को सम्मानित करना समाज में सेवा और सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाता है।

सम्मान प्राप्त करने पर विशाल राहंगडाले ने कहा कि वे भविष्य में भी होमगार्ड, SDRF एवं सिविल डिफेंस के साथ मिलकर जनहित और आपदा सेवा कार्यों में पूरी निष्ठा से कार्य करते रहेंगे।

Author

  • खबर एमपी न्यूज़ एक्सप्रेस'

    एक भरोसेमंद चैनल है जो जनता की आवाज़ को बुलंद करता है।यह चैनल निष्पक्ष, ताज़ा और ज़मीनी हकीकत से जुड़ी खबरें दिखाने के लिए समर्पित है।देश के हर कोने से विश्वसनीय और सच्ची रिपोर्टिंग इसकी पहचान होगी।

Khabrmpnewsexpress

खबर एमपी न्यूज़ एक्सप्रेस'

एक भरोसेमंद चैनल है जो जनता की आवाज़ को बुलंद करता है।यह चैनल निष्पक्ष, ताज़ा और ज़मीनी हकीकत से जुड़ी खबरें दिखाने के लिए समर्पित है।देश के हर कोने से विश्वसनीय और सच्ची रिपोर्टिंग इसकी पहचान होगी।

Related Articles

Back to top button