
अटल पेंशन योजना में उत्कृष्ट कार्य के लिए बालाघाट जिला सहकारी बैंक के सीईओ अभिनव सिंह बघेल दिल्ली में सम्मानित
कलेक्टर एवं जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के प्रशासक श्री कुमार सत्यम के मार्गदर्शन तथा शीर्ष बैंक भोपाल के अधिकारियों के निरंतर सहयोग से जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित बालाघाट ने अटल पेंशन योजना के क्रियान्वयन में एक बार फिर उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। बैंक के मुख्यालय, शाखाओं एवं समितियों के अधिकारियों-कर्मचारियों के अथक प्रयासों के चलते बैंक को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान प्राप्त हुआ है।
पेंशन निधि विनियामक और विकास प्राधिकरण (PFRDA), नई दिल्ली द्वारा 14 अगस्त 2026 को आयोजित कार्यक्रम में अटल पेंशन योजना के अंतर्गत उत्तर क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए जिला सहकारी केंद्रीय बैंक बालाघाट के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अभिनव सिंह बघेल को सम्मानित किया गया। पीएफआरडीए के अधिकारियों द्वारा श्री बघेल को स्मृति चिन्ह एवं प्रमाण पत्र भेंट किया गया। इस अवसर पर बैंक के प्रबंधक लेखा श्री पी. जोशी भी उपस्थित रहे।
सम्मान प्राप्त करने के बाद श्री अभिनव सिंह बघेल ने कहा कि यह उपलब्धि केवल उनकी व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं, बल्कि जिला सहकारी केंद्रीय बैंक, उसकी शाखाओं और समितियों से जुड़े सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों के सामूहिक परिश्रम का परिणाम है। उन्होंने कहा कि बैंक की पूरी टीम के निरंतर प्रयासों के कारण बालाघाट बैंक को अटल पेंशन योजना के क्षेत्र में दिल्ली में राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान प्राप्त हुआ है
इस उपलब्धि पर शाखा प्रबंधक आशीष मिश्रा, प्रकाश साहू, श्रीमती लता गौतम, राजेश दुबे, दीपक देशमुख, आई.आर. भगत, मुकेश ठाकरे, ऋषि बिसेन, दिलीप रामटेके, मोरेश्वर फुडे, ऋषि हरिनखेड़े, राजेश नागपुरे, अशोक भंवरे, श्रीमती सीमा दुबे, सतीश कोरी, सारंग बिसेन, धनेंद्र कटरे, रौनक चौकसे, प्रतीक कुंडले, आशीष खोब्रागड़े, अमरेश परिहार, नीरज बिसेन, रूपचंद लिल्हारे, महेश मरकाम, श्रीमती सीमा खैरवार, गौरीशंकर मरठे सहित बैंक के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए इस उपलब्धि के लिए श्री बघेल एवं पूरी बैंक टीम को बधाई दी।













