बड़ी खबर

जिला ब्यूरो रिपोर्ट

राष्ट्रगीत का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान गूंजे जय हिन्द और ‘भारत माता की जय’ के जयघोष

वन्दे मातरम् के सम्मान में भाजपा ने निकाला विशाल मशाल जुलूस

राष्ट्रगीत का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान गूंजे जय हिन्द और ‘भारत माता की जय’ के जयघोष

बालाघाट। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 15 अगस्त 2026 को नई दिल्ली स्थित कांग्रेस मुख्यालय में राष्ट्रगीत ‘वन्दे मातरम्’ के गायन के दौरान कांग्रेस नेता सोनिया गांधी द्वारा कथित रूप से गीत को रोकने का इशारा किए जाने का वीडियो सामने आने के बाद भारतीय जनता पार्टी ने इसका विरोध जताया। भाजपा कार्यकर्ताओं एवं आमजन ने राष्ट्रगीत के सम्मान में रविवार, शाम को जिला भाजपा कार्यालय से विशाल मशाल जुलूस निकाला।

राष्ट्रगौरव और देशभक्ति का प्रतीक

मशाल जुलूस संविधान निर्माता डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर चौक पहुंचकर समाप्त हुआ। इस दौरान जय हिन्द! ‘वन्दे मातरम्’ और ‘भारत माता की जय’ के गगनभेदी जयघोषों से पूरा वातावरण राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत हो गया। प्रदर्शनकारियों ने “वन्दे मातरम् का यह अपमान, नहीं सहेगा हिंदुस्तान” तथा “सोनिया गांधी माफी मांगो” जैसे नारे लगाए। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी हेमेन्द्र क्षीरसागर ने बताया कि राष्ट्रगीत ‘वन्दे मातरम्’ देश के राष्ट्रगौरव, स्वाभिमान और देशभक्ति का प्रतीक है। इसके सम्मान के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं ने मशाल जुलूस के माध्यम से अपना रोष व्यक्त किया। आशय की जानकारी भाजपा जिला मीडिया सह प्रभारी जितेंद्र चौधरी ने दी।

राष्ट्रीय भावनाओं की रक्षा के लिए समाज एकजुट : कांवरे

इतर, भाजपा जिलाध्यक्ष, पूर्व मंत्री रामकिशोर नानो कांवरे ने कहा कि सोनिया गांधी द्वारा राष्ट्रगीत के गायन को बीच में रोकने का प्रयास किया जाना ‘वन्दे मातरम्’ का अपमान है। उन्होंने कहा कि इस कथित अपकृत्य के विरुद्ध आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि राष्ट्रगीत के सम्मान और राष्ट्रीय भावनाओं की रक्षा के लिए समाज को एकजुट होकर अपनी आवाज बुलंद करनी चाहिए। उल्लेखनीय है कि गीत के रचयिता बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय के वंशजों द्वारा भी सोनिया गांधी को पत्र लिखकर देशवासियों से बिना शर्त माफी मांगने की बात कही गई है।

राष्ट्रविरोधी मानसिकता अति निंदनीय : कर्राहे

लांजी विधायक राजकुमार कर्राहे ने कहा कि कांग्रेस नेता सोनिया गांधी के इस कथित राष्ट्रविरोधी कृत्य की जितनी भी निंदा की जाए, कम है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रगीत के प्रति ऐसी मानसिकता देश, देशभक्तों और अमर शहीदों का घोर अपमान है। राष्ट्रगीत का सम्मान प्रत्येक भारतीय के लिए गौरव और कर्तव्य का विषय है।

मातृभूमि के प्रति समर्पण : रेखा बिसेन

पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष रेखा बिसेन ने कहा कि ‘वन्दे मातरम्’ केवल एक गीत नहीं, बल्कि भारत की राष्ट्रीय चेतना, स्वतंत्रता संग्राम और मातृभूमि के प्रति समर्पण की भावना का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रगीत के सम्मान के लिए देश की जनता सदैव एकजुट रही है और किसी भी प्रकार के कथित अपमान को स्वीकार नहीं किया जा सकता।

राष्ट्रभावना से खिलवाड़ स्वीकार नहीं : संजय मिश्रा

भाजपा जिला महामंत्री संजय मिश्रा ने कहा कि देश की आजादी के लिए असंख्य वीरों ने अपना सर्वस्व न्योछावर किया। ‘वन्दे मातरम्’ स्वतंत्रता आंदोलन की प्रेरणा और राष्ट्रभक्ति की भावना का महत्वपूर्ण प्रतीक रहा है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रगौरव से जुड़े प्रतीकों के प्रति सभी राजनीतिक दलों और नेताओं को सम्मानजनक आचरण करना चाहिए। राष्ट्रभावना से किसी भी प्रकार का खिलवाड़ स्वीकार नहीं किया जाएगा।

नागरिकों और कार्यकर्ताओं का आभार : गोपाल आडवाणी

भाजपा जिला उपाध्यक्ष गोपाल आडवाणी ने मशाल जुलूस में सहभागी भाजपा पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, कार्यकर्ताओं एवं गणमान्य नागरिकों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रगीत के सम्मान के लिए बड़ी संख्या में लोगों की सहभागिता यह दर्शाती है कि देश की जनता राष्ट्रगौरव और राष्ट्रीय प्रतीकों के सम्मान के प्रति पूरी तरह सजग है।

राष्ट्रीय स्वाभिमान सर्वोपरि : राकेश सेवईवार

कांग्रेस नेताओं द्वारा वंदे मातरम् की अस्मिता से खिलवाड़ नहीं सहेगा हिंदुस्तान! वंदे मातरम्, मां भारती की वंदना और हमारे राष्ट्रीय स्वाभिमान का प्रतीक है। यह कहते हुए भाजपा नगर अध्यक्ष राकेश सेवईवार ने कहा कि कांग्रेस नेताओं द्वारा इसके सम्मान को ठेस पहुंचाने वाले कृत्य के विरोध में मशाल जुलूस और कैंडल मार्च निकालकर विरोध प्रदर्शन किया। कदापि राष्ट्र के सम्मान और वंदे मातरम् की गरिमा से कोई समझौता स्वीकार नहीं। यह हमारे लिए सर्वोपरि है।

 *ये रहे उपस्थित*

मशाल जुलूस में विधायक राजकुमार कर्राहे, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष रेखा बिसेन, जिला उपाध्यक्ष गोपाल आडवाणी, जितेन्द्र सिंह मोहारे, जिला महामंत्री संजय मिश्रा, जिला मंत्री कन्हैया चौहान, दिलीप चौरसिया, महेन्द्र सुराना, अभय सेठिया, जिला मीडिया प्रभारी हेमेन्द्र क्षीरसागर, जिला कार्यालय मंत्री सुमित यादव, चंद्रकांत पिपलेवार, नपा उपाध्यक्ष योगेश बिसेन, संजय अग्निहोत्री, विवेक शिववंशी, मोनिल जैन, वीरेन्द्र श्रीवास, राकेश सेवईवार, रमाकांत डहाके, सिद्धांत पाटिल, राजेश लिल्हारे, संतोष सिंगारे, संजू वराडे, प्रज्जवल चौरसिया, तपन राजा चौधरी, गुलशन भाटिया, वकील वाधवा, मनोज बुचुरकुंडे, भारत चौधरी, विशाल मंगलानी, अमन गांधी, रामस्नेही ठाकुर, श्वेता जैन, अर्चना गुप्ता, रितु मोहारे, सुनिता सेवईवार, पूनम गोरले, दिपिका बिसेन, जया शुक्ला, विनोद वराडे, संजू ब्रम्हे, राम मिश्रा, रिषभ भाटिया, बिट्ट सरदार, सौरभ जैन, शैलेन्द्र ठकरेले, विक्की बिसेन, सिद्धार्थ वाजपेई, नागसेन वैध सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक, भाजपा कार्यकर्ता, पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Author

  • खबर एमपी न्यूज़ एक्सप्रेस'

    एक भरोसेमंद चैनल है जो जनता की आवाज़ को बुलंद करता है।यह चैनल निष्पक्ष, ताज़ा और ज़मीनी हकीकत से जुड़ी खबरें दिखाने के लिए समर्पित है।देश के हर कोने से विश्वसनीय और सच्ची रिपोर्टिंग इसकी पहचान होगी।

Khabrmpnewsexpress

खबर एमपी न्यूज़ एक्सप्रेस'

एक भरोसेमंद चैनल है जो जनता की आवाज़ को बुलंद करता है।यह चैनल निष्पक्ष, ताज़ा और ज़मीनी हकीकत से जुड़ी खबरें दिखाने के लिए समर्पित है।देश के हर कोने से विश्वसनीय और सच्ची रिपोर्टिंग इसकी पहचान होगी।

Related Articles

Back to top button