जिला ब्यूरो रिपोर्ट
ब्रॉडगेज रेल संघर्ष समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनूप सिंह बैस के नेतृत्व में स्थानीय रेलवे स्टेशन बालाघाट में ज्ञापन सौंपा गया

ब्राडगेज रेल संघर्ष समिति ने सौंपा ज्ञापन
रेलवे स्टेशन बालाघाट में हुआ जोरदार प्रदर्शन
बालाघाट,, गगनभेदी नारों के साथ यात्री ट्रेनों की लेट लतीफी एवं इंदौर भोपाल सीधी रेल सेवा की प्रमुख मांग को लेकर ब्रॉडगेज रेल संघर्ष समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनूप सिंह बैस के नेतृत्व में स्थानीय रेलवे स्टेशन बालाघाट में ज्ञापन सौंपा गया, तत संबंध में मांग की गई की गोंदिया बालाघाट जबलपुर तथा बालाघाट कटंगी तिरोड़ी एवं नैनपुर सिवनी छिंदवाड़ा के मध्य चलने वाली लगभग सभी ट्रेनें जोकि अपने निर्धारित समय से विलंब से चल रही हैं, इस समस्या को समाप्त कर माल गाड़ियों की जो प्राथमिकता इस रेल मार्ग पर कर दी गई है उसे यात्री ट्रेनों की प्राथमिकता में बदलकर राहत प्रदान की जाए, विगत दिनों गोंदिया यार्ड से पेचुवेली एक्सप्रेस को प्रारंभ करने का प्रस्ताव जारी किया गया था उसे शीघ्र लागू किया जाए एवं पेचुवेली एक्सप्रेस को गोंदिया बालाघाट से प्रारंभ किया जाए ,डबल रेल लाइन के कार्य में जिन किसानों की भूमि अधिग्रहित की जाएगी उन किसानों के परिवार के एक सदस्य को रेलवे में नौकरी प्रदान की जाए बिलासपुर इंदौर नई एसएफ एक्सप्रेस वाया गोंदिया बालाघाट छिंदवाड़ा भोपाल उज्जैन के रास्ते शुरू की जाए ताकि नर्मदा एक्सप्रेस का भार कम हो सके, गौरवशाली विरासत सतपुड़ा एक्सप्रेस को पुणे बालाघाट जबलपुर बिलासपुर या जबलपुर बालाघाट नागपुर या गोंदिया बालाघाट जबलपुर दिल्ली जम्मू तक सीधी रेल सेवा के रुप में प्रारंभ किया जाए, गाड़ी संख्या 22174 तथा 22173 जबलपुर चंद्रपुर जबलपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस का विस्तार तिरुपति वाया विजयवाड़ा जंक्शन तेनाली जंक्शन गुंटूर जंक्शन तक किया जाए ताकि जबलपुर से तिरुपति तक एक सीधी रेल सेवा प्रारंभ हो सके, उक्त अवसर पर प्रमुख रूप से रमाशंकर महोबिया केवलारी, रहीम खान, महेंद्र पचौरी शमीम सिद्धकी, अल्ला रक्खा, पवन अग्रवाल, एडवोकेट इंद्रजीत गौतम, एडवोकेट राकेश सिंगारे, श्याम पंजवानी,प्रशांत मेश्राम पन्नालाल कूतराहे, राहुल सिंह बैस, मनीष कुशवाहा, मुनेन्द्र ठाकरे,प्यासी महाराज, वीर सिंह जागेला ,सुखलाल हार्दे, दीपचंद ठाकरे ,राजू बोरकर , जयपाल मंगलानी, नंदू गंगवानी, दीपचंद गोमासे,जीवन लाल चौधरी, सूरज लाल वद्गुणेरे फैयाज अंसारी, पवन वैध, मधु नंदन पटले, आशुतोष अग्रवाल शिवकुमार लीलहारे, आकाश कुमार, नंदकिशोर खांडेकर केवल झरिया, अनिल बिंजड़े रवि बिंजड़े विजय बंजारे धर्मेंद्र चेतेश्वर लक्ष्मी चंद वाडेकर एवं अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।










