बालाघाट जिला ब्यूरो
बालाघाट में गढ़वाल समाज मंडल बालाघाट की एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया

गढ़वाल समाज मंडल बालाघाट की बैठक सम्पन्न, अध्यक्षीय दायित्व का हस्तांतरण

बालाघाट जिला ब्यूरो रिपोर्ट/बालाघाट में दिनांक 8 फरवरी 2026 को स्थानीय शिव मंदिर प्रांगण, ब्रम्हे कॉलोनी, पम्प हॉउस गली, भटेरा चौकी, बालाघाट में गढ़वाल समाज मंडल बालाघाट की एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में पूर्व मंडल अध्यक्ष श्री प्रदीप सिंह खरे जी द्वारा मंडल के समस्त आय-व्यय का विस्तृत ब्यौरा प्रस्तुत किया गया तथा विधिवत रूप से वर्तमान मंडल अध्यक्ष श्री शैलेन्द्र बनवाले जी को अध्यक्षीय दायित्व (चार्ज) सौंपा गया।बैठक के दौरान अध्यक्ष श्री शैलेन्द्र बनवाले जी ने मंडल के सदस्यों को अवगत कराया कि महासभा अध्यक्ष श्री रविंद्र नागेश्वर जी द्वारा दिनांक 28 फरवरी 2026 एवं 1 मार्च 2026 को बालाघाट जिला मुख्यालय में गढ़वाल स्थापना दिवस के साथ महाधिवेशन आयोजित किए जाने का प्रस्ताव रखा गया है, जिसमें गढ़वाल समाज मंडल बालाघाट से सहयोग अपेक्षित है। साथ ही सामाजिक सदस्यता शुल्क राशि के संबंध में आगामी बैठक में विस्तृत चर्चा किए जाने का सुझाव भी प्रस्तुत किया गया,अंत में श्री शैलेन्द्र बनवाले जी द्वारा बैठक का समापन करते हुए उपस्थित सभी सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया गया,बैठक में श्री कोमल सिल्हारे जी, श्री राजेंद्र बनवाले जी, श्री कृष्णा सोलंकी जी, श्री अरविन्द ब्रम्हे जी, श्री प्रदीप सिंह खरे जी, श्री शैलेन्द्र बनवाले जी, श्री गिरजा प्रसाद ब्रम्हे जी, श्री मुकुंद बंसपाल जी, श्री ईश्वरी बोस जी, श्री किशोर दिन्नेवार जी, श्री प्रभुधन सोलंकी जी, श्री हरीश नागेश्वर जी, श्री विकास गोयल जी, श्री शिवनन्दन चंदेले जी, श्री राहुल शिववंशी जी, श्री राजकुमार ब्रम्हे जी, श्री गणेश भारद्वाज जी, श्री दिलीप ब्रम्हे जी, श्री रमेश बनवाले जी, श्रीमती प्रमिला ब्रम्हे जी, श्रीमती सोनाली अजीत जी, श्रीमती सुलोचना भारद्वाज जी सहित अनेक समाजजन गरिमामयी रूप से उपस्थित रहे।













