बड़ी खबरभोपाल

बालाघाट ब्यूरो रिपोर्ट

हॉक फोर्स के 60 जवानों को क्रम से पूर्व पदोन्नति प्रदान की।

नक्सल मुठभेड़ में अदम्य साहस दिखाने वाले 60 जवानों को मिली क्रम से पूर्व पदोन्नति

प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 09 फरवरी को पुलिस लाईन बालाघाट में आयोजित कार्यक्रम में नक्सलियों के साथ हुई मुठभेड़ में अदम्य साहस का परिचय देने वाले हॉक फोर्स के 60 जवानों को क्रम से पूर्व पदोन्नति प्रदान की।

14 जून 2025 को बालाघाट जिले के रूपझर थाना क्षेत्र अंतर्गत पचामादादर-कटेझिरिया पहाड़ी जंगल में नक्सलियों के साथ हुई मुठभेड़ में हॉक फोर्स के जवानों ने अद्वितीय साहस और वीरता का प्रदर्शन किया था। इस मुठभेड़ में प्रतिबंधित भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के जीआरवी डिवीजन के मलाजखंड दलम के 04 एरिया कमेटी सदस्यों – रीता उर्फ तुब्बी, श्रीरांगु हिड़ामी उर्फ देवचंद, सुमन, ईमला उर्फ तुलसी एवं रवि मड़ावी उर्फ बदरे को मार गिराने में हॉक फोर्स के जवानों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा इस साहसिक अभियान में शामिल जवानों को सम्मानित करते हुए उन्हें क्रम से पूर्व पदोन्नति प्रदान की गई है। पदोन्नति पाने वाले जवानों में विपिन चंद्र खलको, इंदर सिंह विदूरी, शुभम प्रताप सिंह तोमर, रत्नेश मीणा, नवदेश श्रीवास्तव, मुनेन्द्र् सिंह, रूद्रीचंद जखमोला, अनिल सिंह भदौरिया, मत्ते सिंह मरावी, उज्जवल घोरमारे, मनोज कुमार यादव, देवेन्द्रे धुर्वे, रवेन्द्र कुशवाह, हरेन्द्र सिंह, प्रदीप गोसाई, विनोद कुमार मर्सकोले, उमेश कुमार पटेल, विकाश कुमार राजपूत, मुकेश सगर, विवेक परस्ते, राघवेन्द्र सिंह गुर्जर, आशीष रजक, शिवहरी मरावी, प्रवीण धुर्वे, टीकाराम ढकाल, प्रवीण कुमार, असित यादव, रामआशीष यादव, संदीप शर्मा, लोकपाल धाकड़, कृष्‍णा श्रेष्ठ , जितेन्द्र सिंह पटेल, वीर सिंह, शकरचंद सरयाम, सुनील परियार, चन्द्रकांत पांडेय, सत्यम द्ववेदी, सुनील यादव, देवराज कलमें, सुरेन्द्र सिंह मार्को, सुशील उईके, रामलाल भील, उमेश चन्द्र दुबे, संतोष कुमार मरावी, प्रदीप कुमार परते, राजा मालवीय, विशाल कुमार सिंह, दीपक पवार, कन्हैया मरकाम, सुनील सिंह कुशवाह, मुलायम सिंह, वरूण देव सिंह चाहर, मुनीष कुमार द्विवेदी, नीलेश, महेन्द्र सिंह, रवि कुमार यादव, छठु यादव, सलेश कुमार द्विवेदी, संजू शर्मा एवं जिला पुलिस बल के नरेन्द्र सोनवे शामिल हैं।

कार्यक्रम में मध्‍यप्रदेश शासन के स्कूल शिक्षा एवं परिवहन मंत्री तथा जिले के प्रभारी मंत्री राव उदय प्रताप सिंह, सांसद श्रीमती भारती पारधी, विधायक सर्व श्री राजकुमार कर्राहे, गौरव पारधी, विवेक पटेल, मधु भगत, पूर्व कैबिनेट मंत्री द्वय श्री गौरीशंकर बिसेन, श्री प्रदीप जायसवाल, जिला पंचायत अध्यक्ष सम्राट सिंह सरसवार, पिछड़ा वर्ग आयोग सदस्य श्रीमती मौसम बिसेन, नगर पालिका अध्‍यक्ष श्रीमती भारती ठाकुर, पूर्व राज्‍य मंत्री श्री रामकिशोर कावरे, पूर्व विधायक श्री रमेश भटेरे सहित अन्य जनप्रतिनिधि, नक्‍सल विरोधी अभियान के अतिरिक्‍त पुलिस महानिदेशक के.पी.व्‍यंकटेश्‍वर राव, सीआरपीएफ की आई.जी.नीतू सिंह भट्टाचार्य, बालाघाट जोन के पुलिस महानिरीक्षक ललित शाक्‍यवार, जबलपुर संभाग के कमिश्‍नर धनंजय सिंह, बालाघाट जोन के पुलिस उपमहानिरीक्षक विनीत जैन, कलेक्‍टर मृणाल मीना, पुलिस अधीक्षक आदित्‍य मिश्रा, प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी तथा सुरक्षा बलों के जवान उपस्थित रहे।

Author

  • खबर एमपी न्यूज़ एक्सप्रेस'

    एक भरोसेमंद चैनल है जो जनता की आवाज़ को बुलंद करता है।यह चैनल निष्पक्ष, ताज़ा और ज़मीनी हकीकत से जुड़ी खबरें दिखाने के लिए समर्पित है।देश के हर कोने से विश्वसनीय और सच्ची रिपोर्टिंग इसकी पहचान होगी।

Khabrmpnewsexpress

खबर एमपी न्यूज़ एक्सप्रेस'

एक भरोसेमंद चैनल है जो जनता की आवाज़ को बुलंद करता है।यह चैनल निष्पक्ष, ताज़ा और ज़मीनी हकीकत से जुड़ी खबरें दिखाने के लिए समर्पित है।देश के हर कोने से विश्वसनीय और सच्ची रिपोर्टिंग इसकी पहचान होगी।

Related Articles

Back to top button