सेवा दिवस के रूप में मनाया नपा ने गौरीभाऊ का जन्मदिन
भाऊ अपने सेवाभाव से कहलाते है सर्वमान्य नेता-भारती ठाकुर
बालाघाट। आज हमारे जैसे जो लोग राजनीतिक एवं सामाजिक पदों पर है और सेवाकार्य कर रहे है इसके प्रेरणास्रोत गौरीभाऊ है जिन्होंने अपना पूरा जीवन जनसेवा में बिताया और हमें पीडि़त और समस्याग्रस्त लोगों के साथ खड़े रहने की सीख दी है।
जिन्होंने विकास कार्यो को बड़ी सेवा बताया है आज गौरीभाऊ के जन्मदिन पर उनकी लंबी उम्र की कामना उस व्यक्तित्व के लिये है उन्होंने सबके लिए राजनीति की नई परिभाषा और आयाम स्थापित किये है। उक्ताशय की बातें बालाघाट नगर पालिका परिषद अध्यक्ष भारती सुरजीतसिंह ठाकुर ने नपा द्वारा पूर्व मंत्री गौरीशंकर बिसेन के जन्मदिन पर 1 जनवरी को आयोजित स्वास्थ्य शिविर, लोकार्पण, भूमिपूजन, स्वच्छता महाअभियान तथा जिला चिकित्सालय में मरीजों को भोजन वितरण तथा प्रधानमंत्री आवास योजना के मकानों का स्वामित्व हितग्राहियों को सौंपने के दौरान कही।
स्वास्थ्य शिविर, स्वच्छता अभियान एवं विकास कार्यो का हुआ भूमिपूजन
नपाध्यक्ष ने बताया कि गौरीभाऊ हमारे मार्गदर्शक है उनके द्वारा दी गई सीख से ही हम विकास कार्यो को निरंतर आगे बढ़ा रहे है। जन्मदिन के अवसर पर नपा द्वारा नगर में स्वच्छता महाअभियान प्रारंभ किया है, प्रत्येक वार्डो में साफ-सफाई निरंतर जारी रहेगी। वहीं इसके साथ ही आज से स्वच्छता महाअभियान चलाया जाएगा इसके साथ ही सरेखा स्थित संजीवनी क्लिीनिक में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। जहां विशेषज्ञ चिकित्सकों के द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण कर परामर्श दिया गया तथा रक्तजांच, ब्लड प्रेशर, शुगर परीक्षण के साथ ही अन्य रोगों से संबंधित मरीजों को लाभान्वित कर नि:शुल्क दवाईयों का वितरण किया गया। इसके साथ ही इतवारी गंज सब्जी मण्डी में नवनिर्मित परसियासाव पार्किंग स्थल का लोकार्पण किया गया तथा वार्ड नं. 29 व 31. में आरसीसी नाली निर्माण एवं सड़क निर्माण कार्य के लिये भी भूमिपूजन हुआ।
नवनिर्मित आवास का 20 हितग्राहियों को सौंपा स्वामित्व
नपाध्यक्ष श्रीमती ठाकुर ने बताया कि गौरीभाऊ की दूरदृष्टि इसी से झलकती है कि बालाघाट नपा के पास प्रधानमंत्री आवास शहरी प्रोजेक्ट के लिये एक समय भूमि उपलब्ध नहीं थी, जिसकी चिंता करते हुए गौरीभाऊ ने प्रयास किये और भटेरा ग्राम पंचायत की भूमि को नगरपालिका के लिये राज्य शासन से आवंटित कराया है। आज नवनिर्मित आवास के रूप में यह परियोजना साकार हुई है तो गौरीभाऊ के प्रयत्नों का ही प्रतिफल है कि आज सैकड़ों परिवार पक्के मकान से लाभान्वित हो रहे है। 1 जनवरी की दोपहर सेवा दिवस मनाते हुए गौरीभाऊ के जन्मदिन के उपलक्ष्य में 20 हितग्राहियों को नवनिर्मित आवास का अधिपत्य सौंपकर लाभार्थियों के चेहरे पर मुस्कान बिखेरी गई।
भाऊ हमारी प्रेरणा है उनका सेवा संकल्प अविस्मरणीय
नपाध्यक्ष ने गौरीभाऊ के जन्मदिन पर उनकी दीर्घायु की कामना करते हुए कहा भाऊ ऐसे व्यक्तित्व है जिन्होंने जनसेवा को स्थापित करते हुए बालाघाट जिले के लिये विकास के द्वारा खोले है। आज उन्हीं के प्रयासों का परिणाम है कि नगर में सरेखा आरओबी यातायात में सुगमता ला रहा है, अंडरब्रिज का निर्माण हुआ है। साथ ही गर्रा और भटेरा में आरओबी निर्माण कार्य चल रहा है। अनगिनत विकास कार्य ऐसे है जो हम उनके ही मार्गदर्शन में पूरा करते हुए निरंतर सौगात दे रहे है। भाऊ के सेवा संकल्प अविस्मरणीय है इसी से प्रेरणा लेकर हम निरंतर आगे बढ़ रहे है। जन्मदिन के उपलक्ष्य में जिला चिकित्सालय पहुंचकर मरीजों एवं उनके परिजनों को भोजन खिलाया गया।
इनकी रही उपस्थिति
नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर में गौरीभाऊ भी पहुंचे जिन्होंने सेवाभावी कार्यो की प्रशंसा करते हुए उत्साह बढ़ाया। उनके जन्मदिन पर नगरपालिका परिषद बालाघाट द्वारा आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में प्रमुख रूप से नपाध्यक्ष भारती सुरजीतसिंह ठाकुर, पूर्व नपाअध्यक्ष अनिल धुवारे,संजय मिश्रा, जिला शोशल मीडिया प्रभारी वीरेंद्र श्रीवास, नगर अध्यक्ष,राकेश सेवईवार,रमाकांत डहाके,उपाध्यक्ष योगेश बिसेन, सभापति संगीता कावरे, योगिता बोपचे, संगीता थापा,गौरी लिल्हारे,कमलेश पांचे, उज्जवल आमाडारे, समीर जैसवाल,मनीष नेमा,दीनू बसेने,खगेश कावरे, विनय बोपचे, छोटू थापा,धीरज सुराना,गजेन्द्र भारद्वाज, जैनेन्द्र कटरे, राजेश लिल्हारे, संजू वराड़े, अखिलेश चौरे, सोनू कसार,सिध्दार्थ बाजपेयी,सीएमओ बीडी कतरोलिया, इंजी. सुमित मोटवानी, ज्योति मेश्राम,नपा के स्वास्थ्य, नियोजन एवं अन्य शाखाओं के कर्मचारियों के अलावा, गणमान्य नागरिक, वार्डवासी तथा पीएम आवास योजना स्वामित्व पाने वाले हितग्राहियों की उपस्थिति रही।













