Blog

बालाघाट

कार्यों के प्रति लापरवाही बरतने पर कलेक्‍टर ने की कार्यवाही

बिरसा के बीएमओ की 02 वेतनवृद्धि रोकने का आदेश

कार्यों के प्रति लापरवाही बरतने पर कलेक्‍टर ने की कार्यवाही

कलेक्‍टर श्री मृणाल मीना ने स्‍वास्‍थ्‍य कार्यक्रमों एवं योजनाओं के क्रियान्‍वयन में गंभीर लापरवाही बरतने एवं बगैर पूर्व सूचना के बैठक से अनुपस्थित रहने के कारण बिरसा के खण्‍ड चिकित्‍सा अधिकारी डॉ. सुनील सिंह की आगामी 02 वेतन वृद्धि असंचयी प्रभाव से रोकने के आदेश दिये है। 10 दिसम्‍बर को जबलपुर संभाग के आयुक्‍त द्वारा स्‍वास्‍थ्‍य विभाग की कार्यशाला में बिरसा विकासखंड की प्रगति कम पाये जाने पर अप्रसन्‍नता व्‍यक्‍त की गई थी।

दिनांक 11 दिसम्‍बर 2025 को जिला स्वास्थ्य समिति की समीक्षा बैठक आयोजित की गई थी, जिसमें डॉ. सुनील सिंह, खण्ड चिकित्सा अधिकारी, बिरसा पूर्व सूचना के बावजूद अनुपस्थित पाये गये थे। स्वास्थ्य योजनाओं की समीक्षा के दौरान पाया गया कि विकास खण्ड बिरसा अंतर्गत योजनाओं की प्रगति अत्यंत ही कम है। गर्भवती माताओं के पंजीयन में विगत वर्ष के तुलनात्मक 10 दिसम्बर, 2025 तक 348 पंजीयन कम पाया गया है। गर्भवती महिलाओं की गर्भावस्था के दौरान चौथी जांच का प्रतिशत 67.7 प्रतिशत पाया गया है। माडरेड एनिमिया के प्रबंधन का प्रतिशत 77.1 है। शिविर एनिमिया के प्रबंधन का 55.6 प्रतिशत, पी.आई. एच. के प्रबंधन का प्रतिशत मात्र 12.5 प्रतिशत पाया गया है। इसी तरह कुपोषण के अंतर्गत पोषण पुनर्वास केन्द्र में कुल 177 बच्चों के फॉलोअप में 135 बच्चों का फॉलोअप नहीं किया गया है। असंचारी रोग में हाईपर टैशन एवं डायबटिस की स्क्रीनिंग में 56.9 प्रतिशत पाया गया है। स्वास्थ्य यकृत मिशन के अंतर्गत मात्र 31.4 प्रतिशत की प्रगति पायी गई, जो कि जिले के अन्य विकास खण्डों की तुलना में अत्यंत ही कम है, जिसके कारण जिले की ग्रेडिंग पर विपरीत प्रभाव पड़ा है।

 

डॉ. सुनील सिंह, खण्ड चिकित्सा अधिकारी, बिरसा को कार्य में सुधार किये जाने हेतु निर्देशित किया जाता रहा है, परंतु डॉ. सुनील सिंह, खण्ड चिकित्सा अधिकारी, बिरसा के कार्य में कोई सुधार एवं प्रगति परिलक्षित नहीं हो रही है। इस संबंध में डॉ. सुनील सिंह, खण्ड चिकित्सा अधिकारी, बिरसा को शासकीय कर्तव्य निर्वहन में रुचि नहीं लेने एवं लापरवाही बरतने तथा निर्देशों की अव्हेलना किये जाने पर 11 दिसम्बर, 2025 को कारण नोटिस जारी किया गया था। डॉ. सुनील सिंह, खण्ड चिकित्सा अधिकारी, बिरसा द्वारा प्रस्तुत जवाब संतोषजनक नही पाया गया। जिसके कारण उनकी आगामी 02 वेतनवृद्धि असंचयी प्रभाव से रोकने का आदेश दिया गया है।

Author

  • खबर एमपी न्यूज़ एक्सप्रेस'

    एक भरोसेमंद चैनल है जो जनता की आवाज़ को बुलंद करता है।यह चैनल निष्पक्ष, ताज़ा और ज़मीनी हकीकत से जुड़ी खबरें दिखाने के लिए समर्पित है।देश के हर कोने से विश्वसनीय और सच्ची रिपोर्टिंग इसकी पहचान होगी।

Khabrmpnewsexpress

खबर एमपी न्यूज़ एक्सप्रेस'

एक भरोसेमंद चैनल है जो जनता की आवाज़ को बुलंद करता है।यह चैनल निष्पक्ष, ताज़ा और ज़मीनी हकीकत से जुड़ी खबरें दिखाने के लिए समर्पित है।देश के हर कोने से विश्वसनीय और सच्ची रिपोर्टिंग इसकी पहचान होगी।

Related Articles

Back to top button