बड़ी खबरमध्य प्रदेश

बालाघाट

आईजी, कलेक्टर, जिला पंचायत सीईओ पहुंचे हर्रादेही ग्राम और ग्रामीणों की समस्याओं को सुना

नक्सल प्रभावित ग्राम हर्रादेही में जनसुनवाई शिविर आयोजित, ग्रामीणों की समस्याओं का हुआ त्वरित निराकरण

आईजी, कलेक्टर, जिला पंचायत सीईओ पहुंचे हर्रादेही ग्राम और ग्रामीणों की समस्याओं को सुना

बालाघाट जिले के लांजी विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत देवरबेली के ग्राम हर्रादेही में 20 दिसंबर को जिला प्रशासन द्वारा जनसुनवाई शिविर का आयोजन किया गया। यह ग्राम नक्सल प्रभावित क्षेत्र में स्थित है। शिविर का उद्देश्य ग्रामीणों की समस्याओं को मौके पर सुनकर उनका त्वरित निराकरण करना तथा शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक पहुंचाना रहा।

शिविर में बालाघाट रेंज के पुलिस महानिरीक्षक श्री संजय सिंह, कलेक्टर श्री मृणाल मीना, जिला पंचायत सीईओ श्री अभिषेक सराफ,लांजी एसडीएम श्री कमल सिंहसार, जनपद सीईओ श्री रामगोपाल यादव एवं अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद थे।अधिकारियों ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश दिए।

जनसुनवाई के दौरान हर्रादेही के ग्रामीणों ने बिजली आपूर्ति की समस्या बताते हुए संचार सुविधा के लिए मोबाइल टावर स्थापित करने की मांग की। वहीं केराडीह के ग्रामीणों ने गांव में स्कूल खोलने एवं बिजली व्यवस्था सुधारने की मांग रखी। सायर , संदूका के ग्रामीणों ने भी बिजली की समस्या बताई। उलटनाला के ग्रामीणों ने आंगनवाड़ी केंद्र खोलने की मांग की। इसके अलावा ग्रामीणों ने वन अधिकार पट्टा दिए जाने की मांग भी रखी और बताया कि इसके लिए आवेदन किया जा चुका है तथा उन्हें प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ भी मिल रहा है।

शिविर के दौरान लगभग 50 ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें आवश्यक दवाएं वितरित की गईं। साथ ही 50 हितग्राहियों को आयुष्मान कार्ड, 3 बालिकाओं को लाड़ली लक्ष्मी योजना के स्वीकृति पत्र तथा 5 हितग्राहियों को संबल योजना अंतर्गत अनुग्रह राशि प्रदान की गई। कृषि विभाग द्वारा एक हितग्राही को नलकूप खनन हेतु अनुदान स्वीकृति पत्र तथा दो किसानों को अलसी, सरसों एवं मसूर के बीज वितरित किए गए।जनसुनवाई शिविर से ग्रामीणों में प्रशासन के प्रति विश्वास बढ़ा है और समस्याओं के समाधान की दिशा में सकारात्मक पहल देखने को मिली।

Author

  • खबर एमपी न्यूज़ एक्सप्रेस'

    एक भरोसेमंद चैनल है जो जनता की आवाज़ को बुलंद करता है।यह चैनल निष्पक्ष, ताज़ा और ज़मीनी हकीकत से जुड़ी खबरें दिखाने के लिए समर्पित है।देश के हर कोने से विश्वसनीय और सच्ची रिपोर्टिंग इसकी पहचान होगी।

Khabrmpnewsexpress

खबर एमपी न्यूज़ एक्सप्रेस'

एक भरोसेमंद चैनल है जो जनता की आवाज़ को बुलंद करता है।यह चैनल निष्पक्ष, ताज़ा और ज़मीनी हकीकत से जुड़ी खबरें दिखाने के लिए समर्पित है।देश के हर कोने से विश्वसनीय और सच्ची रिपोर्टिंग इसकी पहचान होगी।

Related Articles

Back to top button