बड़ी खबरमध्य प्रदेश

जिला कार्यक्रम अधिकारी ने कोदापार की आंगनवाड़ी केंद्र का निरीक्षण किया

जिला कार्यक्रम अधिकारी ने कोदापार की आंगनवाड़ी केंद्र का निरीक्षण किया

गांव के 77 बच्‍चों को मिल रहा है आंगनवाड़ी की सेवाओ का लाभ

महिला एवं बाल विकास विभाग की जिला कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती दीपमाला सोलंकी ने 04 नवम्‍बर को बिरसा विकासखंड की ग्राम पंचायत सोनगुड्डा के ग्राम कोदापार की आंगनवाड़ी का निरीक्षण कर वहां की व्‍यवस्‍थाओं को देखा।

निरीक्षण के दौरान आंगनवाड़ी कार्यकर्ता गीता उईके ने बताया कि गांव में शून्‍य से 05 वर्ष तक की आयु के 77 बच्‍चें है और इन सभी बच्‍चों को आंगनवाड़ी की सेवाओ का लाभ दिलाया जा रहा है। आंगनवाड़ी में बच्‍चों का नियमित रूप से टीकाकरण एवं स्‍वास्‍थ्‍य परीक्षण कराया जाता है। निरीक्षण में पाया गया कि कोदापार आंगनवाड़ी केंद्र का भवन अच्‍छी स्थिति में है और परिसर में कार्यकर्ता द्वारा पोषण वाटिका भी तैयार की गई है। पोषण वाटिका में उगाई जाने वाली सब्जियों का उपयोग आंगनवाड़ी के बच्‍चो को मध्‍यान्‍ह भोजन प्रदाय करने वाले समूह द्वारा किया जा रहा है।

कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती मंगोदिया ने कोदापार आंगनवाड़ी केंद्र के व्‍यवस्थित संचालन के लिए आंगनवाड़ी कार्यकर्ता गीता उईके की सराहना की और कहा कि गांव में कुपोषित बच्‍चे पाए जाने पर उन्‍हें बिरसा के पोषण पुनर्वास केंद्र में भर्ती कराकर ईलाज कराए। निरीक्षण के दौरान प्रभारी बाल विकास परियोजना अधिकारी श्रीमती शिप्रा सिंह भी उपस्थित थी।

Author

  • खबर एमपी न्यूज़ एक्सप्रेस'

    एक भरोसेमंद चैनल है जो जनता की आवाज़ को बुलंद करता है।यह चैनल निष्पक्ष, ताज़ा और ज़मीनी हकीकत से जुड़ी खबरें दिखाने के लिए समर्पित है।देश के हर कोने से विश्वसनीय और सच्ची रिपोर्टिंग इसकी पहचान होगी।

Khabrmpnewsexpress

खबर एमपी न्यूज़ एक्सप्रेस'

एक भरोसेमंद चैनल है जो जनता की आवाज़ को बुलंद करता है।यह चैनल निष्पक्ष, ताज़ा और ज़मीनी हकीकत से जुड़ी खबरें दिखाने के लिए समर्पित है।देश के हर कोने से विश्वसनीय और सच्ची रिपोर्टिंग इसकी पहचान होगी।

Related Articles

Back to top button