बड़ी खबरमध्य प्रदेश

समर्थन मूल्य पर धान उपार्जन के लिए 6 नवंबर तक किसान कर सकेंगे

समर्थन मूल्य पर धान उपार्जन के लिए 6 नवंबर तक किसान कर सकेंगे

जिले के 40 केन्द्रों को पंजीयन की अनुमति

खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में समर्थन मूल्य पर धान उपार्जन के लिए जो किसान निर्धारित समय सीमा में अपना पंजीयन नहीं कर पाए थे उनके लिए शासन द्वारा पंजीयन की तिथि 6 नवंबर 2025 तक बढ़ाई गई है । जो किसान पंजीयन नहीं कर पाए थे वह इस अवधि में अपना पंजीयन कर सकते हैं

जिला खाद एवं आपूर्ति अधिकारी श्री आर. के. ठाकुर ने बताया कि जिले के 40 केन्द्रों को किसानों के पंजीयन की अनुमति दी गई है । इनमें बालाघाट तहसील के अंतर्गत बालाघाट, अमेड़ा, भरवेली, लिंगा, वारासिवनी तहसील के अंतर्गत डोंगरमाली, मेंडकी, सावंगी, खापा, कोचेवाही, रमरमा, झालीवाड़ा, अंसेरा, वारासिवनी, थानेगांव, कोस्ते, कायदी, जागपुर, खैरलांजी तहसील के अंतर्गत भेंडारा, सालेबर्डी, बेनी, खैरलांजी, खरखड़ी,अतरी, सावरी, भौरगढ़, सालेटेका, फूलचुर, मोवाड़, लालबर्रा तहसील के अंतर्गत लालबर्रा, दादिया, घोटी, साल्हे, मोहगांव-ध, नेवरगांव, जाम, सिहोरा, लेंडेझरी, लांजी तहसील के अंतर्गत बोलेगांव, बैहर तहसील के अंतर्गत बिठली (कावेली) एवं कटंगी तहसील के अंतर्गत कटंगी के केंद्र पर किसान अपना पंजीयन करा सकते हैं। जिले के 2496 किसान पंजीयन से शेष रह गए थे।

Author

  • खबर एमपी न्यूज़ एक्सप्रेस'

    एक भरोसेमंद चैनल है जो जनता की आवाज़ को बुलंद करता है।यह चैनल निष्पक्ष, ताज़ा और ज़मीनी हकीकत से जुड़ी खबरें दिखाने के लिए समर्पित है।देश के हर कोने से विश्वसनीय और सच्ची रिपोर्टिंग इसकी पहचान होगी।

Khabrmpnewsexpress

खबर एमपी न्यूज़ एक्सप्रेस'

एक भरोसेमंद चैनल है जो जनता की आवाज़ को बुलंद करता है।यह चैनल निष्पक्ष, ताज़ा और ज़मीनी हकीकत से जुड़ी खबरें दिखाने के लिए समर्पित है।देश के हर कोने से विश्वसनीय और सच्ची रिपोर्टिंग इसकी पहचान होगी।

Related Articles

Back to top button