आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान युवा सम्मेलन संपन्न
जिले की उद्यमियों ने रखी अपनी बात, कहा स्वावलंबन की दिशा में बढे आगे
आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान युवा सम्मेलन संपन्न
जिले की उद्यमियों ने रखी अपनी बात, कहा स्वावलंबन की दिशा में बढे आगे
व्यापारियों, कारिगरों, प्रबुद्धजनों, महिला, युवाओं की उल्लेखनीय भूमिका
बालाघाट। भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय में शनिवार को आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के तहत युवा, उद्यमी सम्मेलन भाजपा जिलाध्यक्ष, पूर्व मंत्री रामकिशोर नानो कावरे की अध्यक्षता, पूर्व केबिनेट मंत्री गौरीशंकर बिसेन और सांसद श्रीमती भारती पारधी के प्रमुख आतिथ्य में संपन्न हुआ। सर्वप्रथम भारत माता, डां श्यामाप्रसाद मुखर्जी, पं दीनदयाल उपाध्याय के तैल चित्र के समक्ष दीप प्रज्जलवन, माल्यार्पण और पूजा अर्चन किया गया। सम्मेलन में जिला उपाध्यक्ष अनिल धुवारे, गोपाल आडवाणी, जिला सह कोषाध्यक्ष रूपेश वैध, संजय मिश्रा, जिला कार्यालय सह मंत्री चंद्रकांत पिपलेवार, आईएमए के प्रदेशाध्यक्ष डां बीएम शरणागत, विशाल मंगलानी, मुख्य वक्ता नितेश साहू, सौरभ टेबू पटेल मंचासिन रहे। सम्मेलन का सफल मंच संचालन भाजयुमो नगर अध्यक्ष जैनेन्द्र कटरे ने किया वहीं आभार चंद्रकांत पिपलेवार माना। प्रस्तावना विशाल मंगलानी ने रखते हुए कहा, आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के तहत प्रत्येक मंडलों में व्यापारियों, कारिगरों, उधमी, स्थानीय उत्पादक, किसान, प्रबुद्धजनों, महिला, युवा, छोटे दुकानदार, स्ट्रीट वेंडरों की उल्लेखनीय भूमिका है। इसी कडी में मंडलों में युवाओं, महिलाओं, कारीगर, उधमियों के साथ संगोंष्ठी का आयोजन आगामी समय में किया जाएंगा। आशय की जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी हेमेन्द्र क्षीरसागर ने दी। दौरान जिला आईटी सह प्रभारी मोनिल जैन ने सम्मेलन में व्यापारी लघु उघोगी एवं प्रोफेशनल के एकत्रीकरण में विशेष योगदान दिया। इस अवसर पर सफल युवा उघमियों, शिक्षकों को आत्मनिर्भर भारत प्रशस्ति चिन्ह से सम्मानित किया गया। जिनमें राहुल रांहगडाले, संदीप सोनगढे, आशिष मिश्रा, अमित मोटवानी, जयश्री सोनवाने, योगेन्द्र सोनवाने प्रमुख है।
परिचर्चा में भाग लिया
इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष जितेन्द्र मोहारे, संजय अग्निहोत्री, जिला पंचायत सदस्य गीता हनवत, जिला मंत्री कन्हैया चौहान, झामसिंह नागेश्वर, जिला मीडिया प्रभारी हेमेन्द्र क्षीरसागर, सह प्रभारी जितेन्द्र चौधरी, जिला कार्यालय मंत्री सुमित यादव, जिला आईटी सह प्रभारी मोनिल जैन, मंडल अध्यक्ष रमाकांत डहाके, राकेश सेवईवार, पंकज खोखले, प्रसन्न कांकरिया, राहुल रांहगडाले, संदीप सोनगढे, आशिष मिश्रा, अमित मोटवानी, जयश्री सोनवाने, योगेन्द्र सोनवाने, राज हरिनखेरे, खिमेन्द्र गौतम, संतोष सिंगारे, संजू वराडे, अजीत वैध, भाजयुमो नगर अध्यक्ष जैनेन्द्र कटरे, प्रत्युश दुबे, योगराज टेम्भरे, लतेश गौतम, पलाश बिसेन, तुलसी राम बोरीकर, अवलेश पारधी, ऋषभ भाटिया, अखिलेश चौरे, राहुल जेमी, डोमेश लिल्हारे, राजेश उइके, वैभव गुप्ता, राजलदास कारडा, दिपक लिल्हारे, नावेद पटेल, रामसेनी सिंह, राम मिश्रा, रोमेश सोनवाने, कैलाश बालचंदानी, सिद्धार्थ वाजपेई, जितेन्द्र सिंह राजपूत, अमोल मिश्रा, रंजीत गोयल, हिमांशु चौकसे, सोनू कसार, आकाश चौहान, राजू क्षत्रिय, शैलेन्द्र ठकरेले, मोहित राणा, ऋषभ बनकर, विक्क्ी बिसेन, अजय नगपूरे समेत बडी संख्या भाजपा कार्यकर्ता, पदाधिकारी और जनप्रतिनिधि ने परिचर्चा में भाग लिया।
युवाओं की अपार शक्ति का उपयोग : डां बीएम शरणागत
वहीं सम्मेलन में आईएमए प्रदेशाध्यक्ष डां बीएम शरणागत ने अपने वक्तव्य में कहा, स्वावलंबन की एक झलक पर न्योछावर है कुबेर का कोष। इसी भाव से युवाओं को अपनी प्रतिभा और शिक्षा, कौशल के आधार पर अपना मुकाम हासिल कर नौकरी करने वाले नहीं अपितु नौकरी देने वाले बने। फलीभूत युवाओं को स्थानीय पर्यटन, पंरपरा, कृषि, वन का विदोहन के आधार पर अपने पैरों पर खडे होने के लिए प्रोत्साहित करना होगा। ताकि युवाओं की अपार शक्ति और ऊर्जा का उपयोग देशहित में हो सके।
स्वरोजगार मूलक योजनाओं का सहयोग
उद्रबोधन की कडी में नितेश साहू, राहुल रांहगडाले, जयश्री सोनवाने, संदीप सोनगढे, राजूल ठाकरे, अंशुल जायसवाल, आशिष मिश्रा, योगेन्द्र नगपुरे ने एक स्वर में कहा युवाओं के पास असीम शक्ति, योग्यता, सार्मथ्य, साहस और परिश्रम की पराकाष्ठा है। बस जरूरत है तो उन्हें उचित अवसर और सहयोग की जिसकी बदौलत जिले के युवा आत्मनिर्भर भारत की ओर अपना विशेष योगदान दे सकें। कवायद में जिले का युवा जिले में नहीं प्रदेश और देश में अपनी कौशलता का लोहा मनवा रहा है। इस कार्य में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और प्रदेश सरकार की स्वरोजगार मूलक योजनाएं युवाओं को विशेष सहयोग दे रही है।
स्वावलंबी युवा आत्मनिर्भर भारत का मूलाधार: रामकिशोर कावरे
सम्मेलन में अपने संबोधन में भाजपा जिलाध्यक्ष रामकिशोर कावरे ने कहा, आत्मनिर्भर भारत अभियान की संकल्पना युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में सार्थक कदम है। क्योंकि स्वावलंबी युवा आत्मनिर्भर भारत का मूलाधार है। इसी दिशा में देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आव्हान वोकल फार लोकल आत्मनिर्भर भारत, विकसित भारत बनाने के लिए निसंदेह कारगर साबित होगा। हम सबकों मिलकर स्थानीय उत्पादों को बढाया देते हुए आत्मनिर्भर गांव, बालाघाट, मध्यप्रदेश और देश की अभिकल्पना को हर हाल साकार करना होगा। क्रम में बालाघाट जिलें के युवाओं का स्वावलंबन की ओर सराहनीय प्रयास है जो आने वाले समय में सफल होगा।
स्वावलंबन की राह में युवा: गौरीशंकर बिसेन
सम्मेलन में पूर्व केबिनेट मंत्री, गौरीशंकर बिसेन ने कहा, आज जिला, प्रदेश और देश उन्नति और प्रगति की राह में आगे बढ रहा है, जिसमें युवाओं की निर्णायक भूमिका है। आज हमारे आने वाली पीढी अपने अटूट परिश्रम, योग्यता और कौशल के आधार पर स्वंय और दूसरों को रोजगार देने वाले बन रहे है। स्वावलंबन की राह में आगे बढते हुए युवा वर्ग स्थायी व्यवसाय और कार्यो की बदौलत विशेष योगदान दे रहे है। परिणाम स्वरूप जिले का उत्पाद देश के हरेक कोनों में लोगों की जरूरत बनता जा रहा है।
प्रतिभा का चंहुओर परचम: भारती पारधी
सम्मेलन में सांसद भारती पारधी ने कहा, आज देश के नवनिर्माण में युवाओं के योगदान को नकारा नहीं जा सकता। युवाओं ने अपने अपने परिश्रम और कौशल के बल पर रोजगार ही नहीं अपितु स्वरोजगार की दिशा में उल्लेखनीय योगदान दिया है। इसी कडी बालाघाट जिले का युवा अपनी प्रतिभा का चंहुओर परचम लहरा रहा है।













