भाजपा जिलाध्यक्ष राम किशोर कावरे ने की 37 मंडलो में मंडल प्रभारी की नियुक्ति

भाजपा जिलाध्यक्ष ने की 37 मंडलो में मंडल प्रभारी की नियुक्ति
संगठनात्मक गतिविधियां सुचारू रूप से होगी संचालित: रामकिशोर कावरे
बालाघाट। भारतीय जनता पार्टी जिलाध्यक्ष, पूर्व मंत्री रामकिशोर नानो कावरे ने संगठन की दृष्टि से आगामी कार्यक्रमों को सम्पादित करने के लिए मंडलवार मण्डल प्रभारी नियुक्त किये। इनमें विधानसभा बालाघाट- मंडल- बालाघाट नगर सुरजीत सिंह ठाकुर, बालाघाट उत्तर चन्द्रकांत पिपलेवार, लालबर्रा कन्हैया चौहान, खमरिया संजय खंडेलवाल, मोहगांव किशोर पालीवाल, भरवेली सुधीर चौधरी, विधानसभा परसवाड़ा- मंडल बालाघाट ग्रामीण हेमेन्द्र क्षीरसागर, रजेगांव जितेन्द्र चौधरी, हट्टा नितेश सोनेकर, लामटा पूरनलाल ठाकरे, समनापुर डां वेदप्रकाश लिल्हारे, परसवाडा राजेश मेश्राम, मजगांव तपन चौधरी, विधानसभा लांजी- लांजी महेन्द्र उमरे, बिसोनी श्रीमती मोना कौर सिद्धू, कारंजा शिव दशहरे, भानेगांव डॉ. विजय खेरे, भाड़रा महेन्द्र पटले, किरनापुर पवन पारधी, माटे सदाराम राहंगडाले, विधानसभा बैहर- मंडल बैहर सवितानंदन जयसवाल, उकवा सुरेन्द्र गुड्डा मरकाम, गढ़ी लालू कटियार, मलाजखंड रामेश्वर साहू, बिरसा संजय जैसवार, मंडई श्रीमती कल्पना मर्सकोले, विधानसभा वारासिवनी- मंडल वारासिवनी नगर अभय कोचर, वारासिवनी ग्रामीण (बुदबुदा) सोनू जैन, खैरलांजी निरंजन बिसेन, आरम्भा श्रीमती मधु शुक्ला, रामपायली आलोक खरे, विधानसभा कटंगी- मंडल- कटंगी (पूर्व) प्रत्युष दुबे, कटंगी (पश्चिम) संतोष तुरकर, कटोरी पुष्पेन्द्र देशमुख, मिरगपुर श्रीमती केशर बिसेन, तिरोड़ी वरूण देशमुख, महकेपार श्रीमती अरूणा गजभिये शामिल है।
तपोनिष्ठ कार्यकर्ताओं का समर्पण अमूल्य: जिलाध्यक्ष कावरे
इस संबंध में भाजपा जिलाध्यक्ष रामकिशोर कावरे ने कहा, पार्टी की पंचनिष्ठा के निहिर्ताथ सेवा ही संगठन, सेवा ही समर्पण, राष्ट्रवाद और जनकल्याण के भाव से संगठन के कार्यो को गति प्रदान करने के लिए जिले के 37 संगठनात्मक मंडलों में मंडल प्रभारी की नियक्ति की गई। ताकि पार्टी की संगठनात्मक गतिविधियां सुचारू रूप से संचालित हो सके। फलस्वरूप जिले से मंडल और बूथ स्तर पर जनता-जर्नाद्धन के अमूल्य सहयोग और तपोनिष्ठ कार्यकर्ताओं के समर्पण से सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास अर्जित हो सके। आशय में भाजपा जिला मीडिया प्रभारी हेमेन्द्र क्षीरसागर ने जानकारी में कहा मेरा बूथ, सबसे मजबूत का जनसंकल्प सभी पार्टी के संगठन निष्ठ कार्याताओं के अतुलनीय योगदान से ही सफल होगा।