बड़ी खबरमध्य प्रदेश

जिलाध्यक्ष रामकिशोर कांवरे ने नियुक्त किए भाजपा विधानसभा स्थाई प्रभारी 

बालाघाट। भारतीय जनता पार्टी जिलाध्यक्ष रामकिशोर नानो कावरे ने जिला से मंडल और मतदान केन्द्रों तक संगठन को मजबूती देने के लिए विधानसभा-स्थाई प्रभारी की नियुक्ति की है। ताकि संगठन का विस्तार और नई दिशा मिले। इसी कड़ी उन्होंने पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी। इनमें बालाघाट विधानसभा प्रभारी मौसम बिसेन, सदस्य राज्य पिछड़ा वर्ग कल्याण आयोग, परसवाड़ा प्रभारी, रामकिशोर कावरे, जिलाध्यक्ष भाजपा कटंगी प्रभारी गौरव पारधी, विधायक कटंगी लांजी प्रभारी राजकुमार कर्राहे, विधायक लांजी, बैहर प्रभारी भगत सिंह नेताम, पूर्व विधायक बैहर, वारासिवनी प्रभारी प्रदीप जयसवाल, पूर्व, मंत्री, विधायक वारासिवनी नियुक्त किए गए हैं। इस संबंध में भाजपा जिलाध्यक्ष रामकिशोर कांवरे ने कहा, नव नियुक्त विधानसभा प्रभारियों के अनुभव का लाभ संगठन ही सेवा और सेवा ही संगठन समर्पण के भाव से मिलेगा। जो आने समय में भाजपा का परचम लहराने में निर्णायक साबित होगा। आशय की जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी हेमेन्द्र क्षीरसागर ने जारी की

 

 

Author

  • खबर एमपी न्यूज़ एक्सप्रेस'

    एक भरोसेमंद चैनल है जो जनता की आवाज़ को बुलंद करता है।यह चैनल निष्पक्ष, ताज़ा और ज़मीनी हकीकत से जुड़ी खबरें दिखाने के लिए समर्पित है।देश के हर कोने से विश्वसनीय और सच्ची रिपोर्टिंग इसकी पहचान होगी।

Khabrmpnewsexpress

खबर एमपी न्यूज़ एक्सप्रेस'

एक भरोसेमंद चैनल है जो जनता की आवाज़ को बुलंद करता है।यह चैनल निष्पक्ष, ताज़ा और ज़मीनी हकीकत से जुड़ी खबरें दिखाने के लिए समर्पित है।देश के हर कोने से विश्वसनीय और सच्ची रिपोर्टिंग इसकी पहचान होगी।

Related Articles

Back to top button