बड़ी खबरमध्य प्रदेश

जिला ब्यूरो रिपोर्ट

मत्स्य पालन को बढ़ावा देने अधिक संख्या में केज कल्चर लगाने के दिए निर्देश

कलेक्टर मृणाल मीणा ने वारी जलाशय का किया निरीक्षण

मत्स्य पालन को बढ़ावा देने अधिक संख्या में केज कल्चर लगाने के दिए निर्देश

कलेक्टर श्री मृणाल मीना ने आज 09 मई को लांजी प्रवास के दौरान वारी जलाशय का निरीक्षण कर वहां संचालित मत्स्य पालन गतिविधियों एवं केज कल्चर व्यवस्था का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने मत्स्योद्योग विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि वर्षा ऋतु प्रारंभ होने से पहले वाली जलाशय में अधिक संख्या में केज कल्चर स्थापित करने की कार्यवाही सुनिश्चित की जाए।

कलेक्टर श्री मीना ने कहा कि वारी जलाशय में मत्स्य पालन की अपार संभावनाएं हैं। यदि बड़े स्तर पर केज कल्चर विकसित किए जाते हैं तो इससे स्थानीय लोगों को रोजगार एवं स्वरोजगार के नए अवसर प्राप्त होंगे। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि इच्छुक लोगों से आवेदन प्राप्त कर उन्हें इस योजना से जोड़ने की प्रक्रिया शीघ्र प्रारंभ की जाए।

निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अभिषेक सराफ, लांजी एसडीएम श्री कमल सिंहसार, सहायक संचालक मत्स्योद्योग सुश्री पूजा रोडगे सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Author

  • खबर एमपी न्यूज़ एक्सप्रेस'

    एक भरोसेमंद चैनल है जो जनता की आवाज़ को बुलंद करता है।यह चैनल निष्पक्ष, ताज़ा और ज़मीनी हकीकत से जुड़ी खबरें दिखाने के लिए समर्पित है।देश के हर कोने से विश्वसनीय और सच्ची रिपोर्टिंग इसकी पहचान होगी।

Khabrmpnewsexpress

खबर एमपी न्यूज़ एक्सप्रेस'

एक भरोसेमंद चैनल है जो जनता की आवाज़ को बुलंद करता है।यह चैनल निष्पक्ष, ताज़ा और ज़मीनी हकीकत से जुड़ी खबरें दिखाने के लिए समर्पित है।देश के हर कोने से विश्वसनीय और सच्ची रिपोर्टिंग इसकी पहचान होगी।

Related Articles

Back to top button