बड़ी खबरमध्य प्रदेश

बालाघाट ब्यूरो रिपोर्ट

47 हजार 516 आवेदनों में 42 हजार 378 आवेदनों का हुआ निराकरण

संकल्‍प से समाधान अभियान

47 हजार 516 आवेदनों में 42 हजार 378 आवेदनों का हुआ निराकरण

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव की मंशा के अनुरूप केंद्र एवं राज्य शासन की योजनाओं एवं सेवाओं का प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक लाभ पहुंचाने प्रदेश भर में स्वामी विवेकानन्द की जयंती 12 जनवरी से संकल्प से समाधान अभियान प्रारंभ किया गया है। चार चरणों के इस अभियान में नागरिकों को 20 विभागों की 106 सेवाओं का लाभ दिया जाना है। इसके लिये पंचायत, नगरीय निकाय एवं जिला स्तर पर समितियों का गठन किया गया है। कलेक्‍टर श्री मृणाल मीना के मार्गदर्शन में जिले के ग्रामीण एवं नगरीय क्षेत्रों में शिविर लगाकर आमजन से आवेदन प्राप्‍त किये जा रहे है। जिले में लगाये गए शिविरों में अब तक 47 हजार 516 आवेदन प्राप्‍त हुए है, इनमें से 42 हजार 378 आवेदनों का निराकरण किया जा चुका है।

संकल्‍प से समाधान अभियान के प्रथम चरण में 12 जनवरी से 15 फरवरी तक शिविर लगाकर 20 विभागों के 106 सेवाओं से संबंधित आवेदन प्राप्‍त किये जा रहे है। ग्रामीण क्षेत्र के अंतर्गत लांजी विकासखंड में 5468, बालाघाट में 5148, परसवाडा में 5000, खैरलांजी में 4734, बिरसा में 4620, किरनापुर में 4595, बैहर में 4468, वारासिवनी में 3729, कटंगी में 3650 एवं लालबर्रा विकासखंड में 2927 आवेदन प्राप्‍त हुए है। इसी प्रकार जिले के नगरीय क्षेत्रों में लगाये गए शिविरों में मलाजखंड में 589, कटंगी में 588, लांजी में 586, बैहर में 583, वारासिवनी में 423 एवं बालाघाट में 408 आवेदन प्राप्‍त हुए है। इस प्रकार जिले के ग्रामीण एवं नगरीय क्षेत्रों में लगाये गए शिविरों में कुल 47 हजार 516 आवेदन प्राप्‍त हुए है। इनमें से 47 हजार 404 आवेदन शिविरों एवं 112 आवेदन ऑनलाईन प्राप्‍त हुए है। कुल प्राप्‍त आवेदनों में से 41 हजार 867 आवेदन स्‍वीकृत किये गए है और 511 आवेदन अस्‍वीकृत किये गए है। इस प्रकार 42 हजार 378 आवेदनों का निराकरण किया जा चुका है और 5138 आवेदन निराकरण के लिए लंबित है।

 

संकल्‍प से समाधान अभियान के अंतर्गत 12 जनवरी से 15 फरवरी तक के पहले चरण में नागरिकों से केंद्र और राज्य शासन की सेवाओं एवं योजनाओं से सबंधित आवेदन प्राप्त करने ग्रामीण क्षेत्र में पंचायत स्तर पर एवं शहरी क्षेत्र में वार्ड स्तर पर दलों का गठन किया गया है। ये दल घर-घर जाकर या शिविर लगाकर आवेदन एवं शिकायत प्राप्त कर रहे हैं। नागरिकों से प्राप्त प्रत्येक आवेदन एवं शिकायतों को सीएम हेल्पलाइन पोर्टल पर दर्ज किया जा रहा है। सीएम हेल्पलाइन पोर्टल पर दर्ज करने के बाद आवेदनों और शिकायतों को विभागवार संबंधित अधिकारियों को भेजा जा रहा है और निराकरण की स्थिति भी सीएम हेल्पलाइन पोर्टल पर दर्ज की जा रही है। इसके लिये क्लस्टर स्तर पर नोडल अधिकारियों को नियुक्ति की गई है।

 

संकल्प से समाधान अभियान के प्रथम चरण में अनिराकृत प्रकरणों का निराकरण 16 फरवरी से 16 मार्च तक चलाये जाने वाले दूसरे चरण में क्लस्टर स्तर पर शिविर लगाकर किया जायेगा। क्लस्टर स्तर पर आयोजित शिविरों में आम नागरिक आवेदन दे सकेंगे। अभियान का तीसरा चरण 16 मार्च से 26 मार्च तक चलाया जायेगा। तीसरे चरण में क्लस्टर स्तर पर अनिराकृत आवेदनों और शिकायतों तथा नये प्राप्त होने वाले आवेदनों का निराकरण करने खण्ड स्तर पर शिविर लगाये जा रहे हैं। इन शिविरों में किये गये निराकरणों को ब्लॉक लेवल नोडल अधिकारी द्वारा सीएम हेल्पलाइन पोर्टल पर दर्ज किया जायेगा।

संकल्प से समाधान अभियान का चौथा और आखिरी चरण 26 मार्च से 31 मार्च तक चलेगा। इस चरण में जिला स्तर पर शिविर लगाकर सभी अनिराकृत शेष आवेदनों एवं शिकायतों के साथ नवीन प्राप्त आवेदनों का निराकरण किया जायेगा। जिला स्तरीय शिविर में हितग्राहियों एवं लाभार्थियों को मौके पर ही हितलाभों का वितरण भी किया जायेगा।

Author

  • खबर एमपी न्यूज़ एक्सप्रेस'

    एक भरोसेमंद चैनल है जो जनता की आवाज़ को बुलंद करता है।यह चैनल निष्पक्ष, ताज़ा और ज़मीनी हकीकत से जुड़ी खबरें दिखाने के लिए समर्पित है।देश के हर कोने से विश्वसनीय और सच्ची रिपोर्टिंग इसकी पहचान होगी।

Khabrmpnewsexpress

खबर एमपी न्यूज़ एक्सप्रेस'

एक भरोसेमंद चैनल है जो जनता की आवाज़ को बुलंद करता है।यह चैनल निष्पक्ष, ताज़ा और ज़मीनी हकीकत से जुड़ी खबरें दिखाने के लिए समर्पित है।देश के हर कोने से विश्वसनीय और सच्ची रिपोर्टिंग इसकी पहचान होगी।

Related Articles

Back to top button