बड़ी खबरमध्य प्रदेश

बालाघाट ब्यूरो रिपोर्ट

जिला प्रशासन दे रोजगार की ओर विशेष ध्यान

नगर मुख्यालय में 8 पेट्रोल पंप पहले से ही स्थित फिर पुनः नया पेट्रोल पंप क्यों, सवालों के घेरे में जिला प्रशासन 

जिला प्रशासन आखिर क्या कर रहे, पुनः हो सकता हैं खैरी विस्फोट कांड, क्या उन खौफ नाक चीख को भूल गया, बालाघाट जिला प्रशासन,

बिना, सोचे समझे दे दिया गया,पेट्रोल पंप खोलने की अनुमति,, क्षेत्र वासियों में हैं खौफ का साया,

दरअसल बालाघाट नगर मुख्यालय के बायपास रोड पर एक मियां भाई साहब हैं जो अपने निजी स्वार्थ के लिए पेट्रोल पंप खोलने जा रहे जिसके लिए क्षेत्र वासियों में काफी आक्रोश व्याप्त हो रहा है

बालाघाट नगर मुख्यालय में नगर पालिका के अंतर्गत 8 पेट्रोल पंप हैं जिसे झुठलाया नहीं जा सकता, एवं तीन मुख्य मार्गो पर, पेट्रोल पंप स्थित है जिसके बावजूद भी जिला प्रशासन ने एक और पेट्रोल पंप खोलने की अनुमति दे दिया, जिसके विरोध में पहले भी दैनिक अखबार, नेशनल चैनल एवं शोशल मीडिया पर खबरें लगातार प्रसारित किया जा चुका है, वही जन सुनवाई पर भी पेट्रोल पंप नहीं खोले जाने का विरोध किया गया फिर भी पेट्रोल पंप खोलने की पूरी तैयारी कर लिया गया वर्तमान में पेट्रोल पंप की टैंक तक पहुंच गया हैं,

वहीं फटाखा एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष कुमार वाधवानी का कहना हैं कि पेट्रोल पंप खोलने पर हम सभी काफी परेशान हो जाएंगे साथ पेट्रोल पंप ना खुले जिसके विरोध में, हमारे द्वारा पांच विभाग को आपत्ति सूचना दे दिया गया एवं पेट्रोल पंप ना खुले जिसके लिए स्टे भी लाया गया फिर भी पेट्रोल पंप खोलने वाले महोदय रुक नहीं रहे पूरा कार्य करते आगे बढ़ रहे हैं

बालाघाट नगर मुख्यालय में लगभग 8 पेट्रोल पंप पहले से ही है बस स्टैंड नगर मुख्यालय में दो तो वहीं मेन रोड के प्रारंभ होते ही काली पुतली चौक पर एक पेट्रोल पंप वही पुलिस कंट्रोल रूम के आगे मोती गार्डन के सामने एक पेट्रोल पंप हैं वहीं से लगा हुआ गोंदिया रोड हनुमान चौक के आगे सरेखा ओवर ब्रिज के नीचे (GJ 36) रेल्वे पटरी के पहले एवं सरेखा बायपास रोड प्रारंभ होते ही पेट्रोल पंप, एवं बैहर रोड संविधान चौक पर बायपास रोड प्रारंभ होते ही, पेट्रोल पंप, हम पूरा आकलन करते हैं तो बालाघाट नगर मुख्यालय में लगभग 8 पेट्रोल पंप पहले से ही स्थित हैं वहीं प्रशासन द्वारा एक और पेट्रोल पंप खोलने की अनुमति दे दिया गया जिसे बायपास रोड के रह निवासी सहित, प्रत्यक्ष अप्रत्यक्ष रूप से स्थानीय नागरिकों ने आपत्ति लिया है एवं विरोध प्रदर्शन करने की खुलयाम चेतावनी दे रहे हैं

पेट्रोल पंप खुलने से नुकसान

बालाघाट नगर मुख्यालय वार्ड नंबर 5 संविधान चौक से लगा बायपास रोड जहां पहले से ही भारत पेट्रोल पंप स्थित हैं, जिसके ठीक 500 मीटर के बाद एक और पेट्रोल पंप खोलने के अनुमति जिला प्रशासन द्वारा दे दिया गया है, वही ठीक बगल में फटाखा के थोक व्यापारी की बड़ी दुकान है, वही ठीक पीछे एक और बड़े व्यापारी जिनका फोम एवं सीमेंट का गोडाउन है, वहीं बायपास रोड पर लगभग 10 बड़े बास के व्यापारी जिनका लाखों का व्यापार है, वही 4 और बड़े फटाखा व्यापारी सहित लगातार रेल्वे द्वारा व्यापारियों के रैक वाले पॉइंट्स, जिससे क्षेत्र में व्यापारी स्तर बढ़ते जा रहे, इस बीच घना क्षेत्र वासियों का निजी मकान इन सभी के बीच खोले जा रहे विरोधात्माक पेट्रोल पंप,,

जिला प्रशासन दे रोजगार की ओर विशेष ध्यान,

भारत सरकार द्वारा रोजगार के लिए अनेकों योजनाऐं चलाए जा रहे, जिससे रोजगार के लिए नवाचार के साथ साथ, व्यापार में बढ़ोत्तरी मिले साथ ही केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार को उन्नत टेक्स प्राप्त हो सके बायपास रोड में अनेकों व्यापारी हैं जिसके चलते, अनेकों बेरोजगार को रोजगार मिल रहा,5 बड़े, फटाखा व्यापारी,6 बड़े सीमेंट के गोडाउन, लगभग 10 बड़े बास व्यापारी, साथ ही रेल्वे  पॉइंट्स, हैं,, वहीं एक निजी पेट्रोल पंप खुलने वाला जिसके खुलने से सिर्फ 3 से 4 लोगों को रोजगार मिलेगा वह भी सिर्फ 5 से 7 हजार रुपए मासिक वेतन पर कार्य करने वाले व्यक्ति खैर विचार करने का विषय यह है कि इस पूरे लिखे हुए शब्दों पर जिला प्रशासन अपनी क्या प्रतिक्रिया देते हैं, क्षेत्र वासियों की मांग हैं कि पेट्रोल पंप खोलने की अनुमति को निरस्त कर क्षेत्र में शांति पूर्वक जीवन यापन करने वाले  रहवासी को न्याय दिलाने में अपनी भूमिका अदा करें,

बाईपास रोड में पेट्रोल पंप ना खोला जाए, मिली अनुमति को रद्द की जाए

हाल ही में नगर के संविधान चौक सरेखा बायपास मार्ग पर प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा एक नया पेट्रोल पंप खोलने की अनुमति प्रदान की गई है। लेकिन जिस जगह पर पेट्रोल पंप का निर्माण शुरू होना है। उस परिसर में पहले से ही 04 से 05 पटाखा दुकानों का संचालन हो रहा है। जिससे कभी भी कोई बड़ी अनहोनी हो सकती है और उस दुर्घटना में खैरी ब्लास्ट की तरह भारी जान माल का नुकसान उठाना पड़ सकता है। ऐसी आशंका जताते हुए मंगलवार को भीम आर्मी एकता मिशन के बैनर तले कलेक्टर कार्यालय में एक ज्ञापन सौपा गया है। जहां जनसुनवाई के दौरान सौंपे गए इस ज्ञापन में उक्त स्थल पर पेट्रोल पंप खोलने की दी गई अनुमति को तत्काल रद्द किए जाने की मांग की गई है।

बालाघाट कलेक्टर के नाम सौंपे गए इस ज्ञापन को लेकर की गई चर्चा के दौरान भीम आर्मी एकता मिशन नगर अध्यक्ष संतोष गेडाम ने बताया कि सरेखा बाईपास में एक नया पेट्रोल पंप खोला जा रहा है। लेकिन वहां पहले से ही 04 से 05 पटाखे की दुकान स्थित है। बावजूद इसके भी जिला प्रशासन, एसडीएम और नपा प्रशासन ने वहां नया पेट्रोल पंप खोलने की अनुमति प्रदान कर दी है। लेकिन वहां पेट्रोल पंप

खोलने से कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है जिससे भारी जान माल का नुकसान उठाना पड़ सकता है। क्योंकि इसके पूर्व खैरी में फटाका कांड हो चुका है। वही रेलवे ओवरब्रिज का निर्माण होने से उक्त स्थान से लोगों का आना-जाना बढ़ जाएगा। वहीं आसपास पटाखे की दुकान, बॉस का गोदाम व घनी बस्ती है ऐसे में पेट्रोल पंप या फटाका दुकान में कोई हादसा होने पर पेट्रोल पंप और पटाखा दुकान दोनों इसकी चपेट में आ जाएंगे। जिससे कभी भी कोई दुर्घटना होने पर लोगों को भारी जान माल का नुकसान उठाना पड़ सकता है। हमारी मांग है कि प्रशासनिक अधिकारियों ने पेट्रोल पंप खोलने के लिए जो अनुमति जारी की है उस अनुमति को तत्काल रद्द किया जाए। वहीं उक्त आवेदक को किसी अन्य स्थान पर पेट्रोल पंप खोलने की अनुमति दी जाए ताकि भविष्य में किसी प्रकार की कोई आशंका ना रहे

Author

  • खबर एमपी न्यूज़ एक्सप्रेस'

    एक भरोसेमंद चैनल है जो जनता की आवाज़ को बुलंद करता है।यह चैनल निष्पक्ष, ताज़ा और ज़मीनी हकीकत से जुड़ी खबरें दिखाने के लिए समर्पित है।देश के हर कोने से विश्वसनीय और सच्ची रिपोर्टिंग इसकी पहचान होगी।

Khabrmpnewsexpress

खबर एमपी न्यूज़ एक्सप्रेस'

एक भरोसेमंद चैनल है जो जनता की आवाज़ को बुलंद करता है।यह चैनल निष्पक्ष, ताज़ा और ज़मीनी हकीकत से जुड़ी खबरें दिखाने के लिए समर्पित है।देश के हर कोने से विश्वसनीय और सच्ची रिपोर्टिंग इसकी पहचान होगी।

Related Articles

Back to top button