बड़ी खबरमध्य प्रदेश

बालाघाट

ग्लोबल सोलर एक्सपो 2025 इंदौर में बालाघाट की अंकित सोलर पॉवर को मिला प्रथम पुरस्कार

इंदौर में आयोजित ग्लोबल सोलर एक्सपो 2025 का सफल आयोजन ऊर्जा विकास निगम एवं ईक्यू (EQ) मैगज़ीन के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। इस प्रतिष्ठित एक्सपो में देशभर की सोलर कंपनियों एवं इंस्टॉलर्स ने भाग लिया। इस अवसर पर प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना के अंतर्गत उत्कृष्ट कार्य करने वाले इंस्टॉलर्स को सम्मानित किया गया, जिसमें बालाघाट की अंकीत सोलर पावर ने “Highest Number of installations and बेस्ट इंस्टॉलर अंडर पीएम सूर्य घर योजना Dimond catagory” की श्रेणी में प्रथम पुरस्कार प्राप्त कर जिले और प्रदेश का नाम रोशन किया हैं।

इस उपलब्धि को हासिल करने के लिए कलेक्‍टर श्री मृणाल मीना एवं जिला पंचायत सीईओ श्री अभिषेक सराफ ने अंकित सोलर पॉवर के प्रबंधक अंकित लिल्‍हारे एवं सोनल लिल्‍हारे को बधाई दी है और उनसे कहा है कि जिले में पीएम सूर्य घर योजना के अंतर्गत अधिक से अधिक लोगो के घरों में सोलर पेनल लगवाने के लिए कारगर प्रयास करें।

अंकित सोलर पॉवर द्वारा गुणवत्तापूर्ण सोलर इंस्टॉलेशन, समयबद्ध कार्य, तथा उपभोक्ताओं को बेहतर सेवा प्रदान करने के लिए यह सम्मान प्रदान किया गया। यह उपलब्धि न केवल कंपनी के लिए बल्कि पूरे बालाघाट जिले के लिए गर्व का विषय है। इस सम्मान से क्षेत्र में नवीकरणीय ऊर्जा को बढ़ावा मिलेगा तथा आम नागरिकों को सोलर ऊर्जा अपनाने के लिए प्रेरणा प्राप्त होगी।

Author

  • खबर एमपी न्यूज़ एक्सप्रेस'

    एक भरोसेमंद चैनल है जो जनता की आवाज़ को बुलंद करता है।यह चैनल निष्पक्ष, ताज़ा और ज़मीनी हकीकत से जुड़ी खबरें दिखाने के लिए समर्पित है।देश के हर कोने से विश्वसनीय और सच्ची रिपोर्टिंग इसकी पहचान होगी।

Khabrmpnewsexpress

खबर एमपी न्यूज़ एक्सप्रेस'

एक भरोसेमंद चैनल है जो जनता की आवाज़ को बुलंद करता है।यह चैनल निष्पक्ष, ताज़ा और ज़मीनी हकीकत से जुड़ी खबरें दिखाने के लिए समर्पित है।देश के हर कोने से विश्वसनीय और सच्ची रिपोर्टिंग इसकी पहचान होगी।

Related Articles

Back to top button