बड़ी खबरमध्य प्रदेश

बालाघाट

विधायक अनुभा मुंजारे भरवेली के क्रिसमस डे कार्यक्रम में शामिल हुई

प्रभु यीशू ने आपसी भाईचारा का रास्ता दिखाया-अनुभा मुंजारे

विधायक अनुभा मुंजारे भरवेली के क्रिसमस डे कार्यक्रम में शामिल हुई

बालाघाट में आज का दिन बड़ा दिन के नाम से जाना जाता है और यह दिन सिर्फ प्रभु यीशू के जन्मदिवस को लेकर बड़ा दिन कहा जाता हैं। प्रभू यीशू ने आपसी भाईचारा का रास्ता दिखाया और मानव धर्म को किस तरह से निभाना है, की राह पर चलने की प्रेरणा दी। इस पावन धरती पर आज के दिन प्रभु यीशू का जन्म हुआ। जिन्होने सदकार्य पर चलने की प्रेरणा दी। उक्ताशय की बात बालाघाट विधायक अनुभा मुंजारे द्वारा भरवेली के जीवन ज्योति आश्रम में क्रिसमस डे पर आयोजित कार्यक्रम में कही। बता देवें कि हर साल की तरह यहां पर भरवेली में क्रिसमस डे का आयोजन किया गया था। जिसमें बालाघाट विधायक अनुभा मुंजारे को अतिथि के रूप में आमत्रित किया गया था। क्रिसमस डे के अवसर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुये विधायक अनुभा मुंजारे ने कहा कि यहां पर एक सभा का आयोजन किया गया। जिसमें कई कार्यक्रम किये गये और प्रभू यीशू से सभी के खुशहाली को लेकर कामना की गई। दीन दुखियों के कष्ट निवारण हेतु प्रार्थना की गई हैं। उन्होने कहा कि यही ईश्वर की मर्जी हैं। वह भी यहां पर आयी है और आप सभी के बीच खड़ी है तो वह ईश्वर की ही मर्जी से हैं, आप सभी यहां पर बैठे हैं उसे भी यही कहूंगी कि वह ईश्वर की मर्जी हैं। आप सभी मिलें व एक साथ चर्चा की, यही तो प्रभू यीशू का संदेश है कि हम सभी भाईचारा से रहे। इस अवसर पर विधायक अनुभा मुंजारे द्वारा सभी के खुशहाल जीवन के लिये प्रार्थना की गई। बता देवें कि बालाघाट विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत मॉयल नगरी भरवेली स्थित जीवन ज्योति आश्रम में क्रिसमस पर्व मनाया गया। इस अवसर पर डॉ. आर्च विशप (आमोस सर)द्वारा मनुष्य जीवन के सुख समृद्धि एवं खुशहाली हेतु प्रभु ईशु से प्रार्थना की गई। इस प्रार्थना सभा में विधायक अनुभा मुंजारे भी शामिल हुई थी। साथ ही बड़ी संख्या में प्रभु यीशू को मानने वाले अनुयायी उपस्थित रहे।

Author

  • खबर एमपी न्यूज़ एक्सप्रेस'

    एक भरोसेमंद चैनल है जो जनता की आवाज़ को बुलंद करता है।यह चैनल निष्पक्ष, ताज़ा और ज़मीनी हकीकत से जुड़ी खबरें दिखाने के लिए समर्पित है।देश के हर कोने से विश्वसनीय और सच्ची रिपोर्टिंग इसकी पहचान होगी।

Khabrmpnewsexpress

खबर एमपी न्यूज़ एक्सप्रेस'

एक भरोसेमंद चैनल है जो जनता की आवाज़ को बुलंद करता है।यह चैनल निष्पक्ष, ताज़ा और ज़मीनी हकीकत से जुड़ी खबरें दिखाने के लिए समर्पित है।देश के हर कोने से विश्वसनीय और सच्ची रिपोर्टिंग इसकी पहचान होगी।

Related Articles

Back to top button