बड़ी खबरमध्य प्रदेश

2600 मीट्रिक टन यूरियॉ लेकर बालाघाट पहुंची मालगाड़ी

2600 मीट्रिक टन यूरियॉ लेकर बालाघाट पहुंची मालगाड़ी

बालाघाट जिला प्रशासन किसानो को उनकी आवश्‍यकता के अनुरूप उर्वरक उपलब्‍ध कराने के लिए तत्‍परता के साथ प्रयास कर रहा है। जिससे किसानो को उर्वरक के लिए परेशान न होना पड़े। जिला प्रशासन के प्रयासो से 22 अगस्‍त को इफ्को कम्‍पनी का 2600 मीट्रिक टन यूरिया लेकर मालगाड़ी बालाघाट पहुंच गई है। मालगाड़ी से उर्वरक का उठाव कर सहकारी समितियों में पहुंचाया जा रहा है। जिले में 2200 मीट्रिक टन यूरिया पहले से ही उपलब्‍ध था। इस प्रकार अब जिले में पर्याप्‍त मात्रा में यूरिया की उपलब्‍धता हो गई है। उपसंचालक कृषि श्री फूलसिंह मालवीय ने बताया कि वर्तमान समय में धान की फसल में केवल यूरिया की आवश्‍यकता है। धान में अब डीएपी या अन्‍य काम्‍पलेक्‍स उर्वरक डालने की जरूरत नही है।

Author

  • Khabrmpnewsexpress

    खबर एमपी न्यूज़ एक्सप्रेस'

    एक भरोसेमंद चैनल है जो जनता की आवाज़ को बुलंद करता है।यह चैनल निष्पक्ष, ताज़ा और ज़मीनी हकीकत से जुड़ी खबरें दिखाने के लिए समर्पित है।देश के हर कोने से विश्वसनीय और सच्ची रिपोर्टिंग इसकी पहचान होगी।

Khabrmpnewsexpress

Related Articles

Back to top button