बड़ी खबर

बालाघाट

बालाघाट

  गोंगलई से निकलेगी भव्य चुनरी यात्रा, माँ अन्नपूर्णा को अर्पित होगी आस्था की चुनरी

बालाघाट। नववर्ष के पावन अवसर पर एक बार फिर श्रद्धा, भक्ति और उल्लास का अद्भुत संगम देखने को मिलेगा। प्रतिवषार्नुसार इस वर्ष भी आगामी 01 जनवरी 2026 को माँ अन्नपूर्णा देवी को चुनरी अर्पित करने हेतु भव्य चुनरी यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। यह यात्रा बालाघाट जिला मुख्यालय के निकट स्थित ग्राम गोंगलई से प्रारंभ होकर गढ़दा पहाड़ी पर विराजित माँ अन्नपूर्णा देवी के प्रसिद्ध कोठीपाठ धाम, गढ़दा-बुढैना तक निकाली जाएगी। माँ अन्नपूर्णा, जो अन्न, समृद्धि और करुणा की अधिष्ठात्री देवी मानी जाती हैं, उनके प्रति श्रद्धालुओं की अटूट आस्था है। मान्यता है कि माँ के दरबार में सच्चे मन से मांगी गई हर मन्नत पूर्ण होती है। इसी विश्वास और भक्ति भाव के साथ नववर्ष के प्रथम दिन सैकड़ों-हजारों श्रद्धालु माँ को चुनरी अर्पित कर देश, समाज और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना करेंगे।

यह भव्य चुनरी यात्रा ग्राम गोंगलई से विधिवत पूजा-अर्चना के पश्चात प्रारंभ होगी। डीजे में देवीगीत और जय माँ अन्नपूर्णा के गगनभेदी जयकारों के साथ यह यात्रा भक्तिमय वातावरण में आगे बढ़ेगी। यात्रा के दौरान श्रद्धालु माता के भजनों पर झूमते-गाते हुए अपनी आस्था प्रकट करेंगे एवं चुनरी लेकर, पुरुष भगवा ध्वज थामे, बच्चे भी माता की भक्ति में रंगे नजर आएंगे। चुनरी यात्रा गोंगलई से निकलकर नवेगांव, नैतरा, लिंगा, लोहारा, परसपानी, गढ़दा होते हुए बुढैना मार्ग से माँ अन्नपूर्णा के कोठीपाठ धाम पहुंचेगी। मार्ग में आने वाले गांवों में श्रद्धालुओं द्वारा यात्रा का स्वागत किया जाएगा। जगह-जगह पुष्पवर्षा, आरती एवं प्रसाद वितरण कर माता के भक्तों का अभिनंदन किया जाएगा। पूरा क्षेत्र मानो देवीमय हो उठेगा।

नववर्ष का यह पहला दिन भक्तों के लिए विशेष महत्व रखता है। वर्षभर वैसे तो माँ अन्नपूर्णा की पूजा-अर्चना भक्तिभाव से की जाती है, लेकिन 01 जनवरी को आयोजित होने वाली चुनरी यात्रा की एक अलग ही महिमा है। इस दिन श्रद्धालु न केवल अपने व्यक्तिगत जीवन की सुख-शांति की कामना करते हैं, बल्कि देश में अमन-चैन, भाईचारा और खुशहाली बनी रहे, इसके लिए भी माँ से प्रार्थना करते हैं। कोठीपाठ धाम, गढ़दा-बुढैना पहुंचने के पश्चात विधिवत मंत्रोच्चार के साथ माँ अन्नपूर्णा देवी को चुनरी अर्पित की जाएगी। चुनरी अर्पण के समय वातावरण पूरी तरह भक्तिरस में डूब जाएगा। माँ अन्नपूर्णा की जय के जयकारों से पूरा धाम गूंज उठेगा। श्रद्धालु माँ के चरणों में शीश नवाकर अपनी मन्नतें मांगेंगे और परिवार की खुशहाली के लिए आशीर्वाद प्राप्त करेंगे। चुनरी अर्पण के साथ-साथ माँ के दरबार में हवन-पूजन का भी आयोजन किया जाएगा, जिसमें वैदिक मंत्रों के उच्चारण के साथ आहुतियां दी जाएंगी। हवन के माध्यम से वातावरण को शुद्ध कर सकारात्मक ऊर्जा का संचार किया जाएगा। इसके पश्चात श्रद्धालुओं के लिए विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा, जहां सभी भक्त प्रसाद ग्रहण करेंगे। भंडारे में जाति, वर्ग और भेदभाव से ऊपर उठकर सभी एक पंक्ति में बैठकर प्रसाद ग्रहण करेंगे, जो भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का प्रतीक है।

इस भव्य आयोजन को लेकर आयोजन समिति एवं स्थानीय श्रद्धालुओं द्वारा तैयारियां प्रारंभ कर दी गई हैं। यात्रा मार्ग की साफ-सफाई, श्रद्धालुओं की सुविधा, पेयजल व्यवस्था, चिकित्सा सहायता और सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। समिति के कार्यकतार्ओं में इस आयोजन को लेकर विशेष उत्साह देखने को मिल रहा है। हर कोई चाहता है कि माँ की कृपा से यह आयोजन और भी भव्य एवं सफल हो। आयोजन समिति द्वारा समस्त श्रद्धालुओं से अपील की गई है कि वे अधिक से अधिक संख्या में इस भव्य चुनरी यात्रा में शामिल होकर माँ अन्नपूर्णा देवी का दर्शन-लाभ लें। साथ ही यात्रा के दौरान अनुशासन बनाए रखें और धार्मिक मयार्दाओं का पालन करें, ताकि यह पावन अवसर पूर्ण रूप से भक्तिभाव और शांति के साथ संपन्न हो सके। निसंदेह, नववर्ष 2026 का शुभारंभ माँ अन्नपूर्णा की आराधना और आशीर्वाद के साथ होना क्षेत्रवासियों के लिए गर्व और सौभाग्य की बात है। यह चुनरी यात्रा न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक है, बल्कि सामाजिक एकता, प्रेम और सद्भाव का संदेश भी देती है। माँ अन्नपूर्णा की कृपा से सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और शांति बनी रहे—इसी मंगलकामना के साथ यह भव्य आयोजन संपन्न हो

 

Author

  • खबर एमपी न्यूज़ एक्सप्रेस'

    एक भरोसेमंद चैनल है जो जनता की आवाज़ को बुलंद करता है।यह चैनल निष्पक्ष, ताज़ा और ज़मीनी हकीकत से जुड़ी खबरें दिखाने के लिए समर्पित है।देश के हर कोने से विश्वसनीय और सच्ची रिपोर्टिंग इसकी पहचान होगी।

Khabrmpnewsexpress

खबर एमपी न्यूज़ एक्सप्रेस'

एक भरोसेमंद चैनल है जो जनता की आवाज़ को बुलंद करता है।यह चैनल निष्पक्ष, ताज़ा और ज़मीनी हकीकत से जुड़ी खबरें दिखाने के लिए समर्पित है।देश के हर कोने से विश्वसनीय और सच्ची रिपोर्टिंग इसकी पहचान होगी।

Related Articles

Back to top button