बड़ी खबरमध्य प्रदेश

ब्यूरो रिपोर्ट

“राम काजु कीन्हें बिनु मोहि कहाँ विश्राम

 

🚩 महासंकल्प यात्रा के अंतर्गत

  1. श्री हनुमान जन्मस्थली (अंजनाद्रि पर्वत) एवं पंपा सरोवर यात्रा

 

“राम काजु कीन्हें बिनु मोहि कहाँ विश्राम”

 

 

 

जिस प्रकार अयोध्या धाम से भगवान श्रीराम के चरणरज एवं माँ सरयू का पावन जल लाकर महासंकल्प यात्रा को दिव्यता प्रदान की गई, उसी सनातन परंपरा के अनुकरण में अब तीर्थ क्षेत्र श्री हनुमान जन्मस्थली से भी पवित्र हनुमंत चरणरज लाने का संकल्प लिया गया है।

 

इस महासंकल्प के अंतर्गत हनुमान जन्मस्थली अंजनाद्रि पर्वत (किष्किंधा क्षेत्र, हम्पी – कर्नाटक) से

🔱 हनुमंत चरणरज, तथा

🌸 भगवान श्रीराम एवं श्रीहनुमान जी के पावन मिलन का साक्षी पंपा सरोवर का दिव्य जल

श्रद्धा, विधि-विधान एवं वैदिक आचार के साथ लाया जाएगा।

🛕 पूर्व-यात्रा का आयोजन

महासंकल्प को साकार करने की दिशा में एक दिव्य पूर्व-यात्रा का आयोजन दिनांक 01 मार्च 2026 को किया गया।

इस पावन अवसर पर श्री सिद्धपीठ विष्णुधाम मंदिर से जुड़े सेवाधारकों द्वारा श्री हनुमान जी की जन्मस्थली अंजनाद्रि पर्वत (हम्पी, कर्नाटक) एवं पवित्र पंपा सरोवर की यात्रा श्रद्धा एवं भक्ति भाव से संपन्न की गई।

📜 शास्त्रीय एवं पौराणिक महत्व

रामायण एवं विभिन्न पुराणों के अनुसार अंजनाद्रि पर्वत प्राचीन किष्किंधा राज्य का अभिन्न अंग रहा है।

वाल्मीकि रामायण के किष्किंधा कांड (66वां सर्ग) में इस क्षेत्र का विशेष उल्लेख प्राप्त होता है, जहाँ वानरराज सुग्रीव का राज्य था।

मान्यता है कि माता अंजनी ने इसी पर्वत पर कठोर तपस्या की थी, जिसके फलस्वरूप पवनपुत्र, शिवांशावतार, महावीर श्रीहनुमान जी का अवतरण हुआ। माता अंजनी के नाम पर ही इस पर्वत का नाम “अंजनाद्रि” पड़ा, जो आज हनुमान जन्मस्थली के रूप में प्रतिष्ठित है।

अंजनाद्रि पर्वत की चोटी पर स्थित प्राचीन श्री हनुमान मंदिर तक पहुँचने हेतु लगभग 575 सीढ़ियाँ चढ़नी पड़ती हैं, जो श्रद्धा, संकल्प और तप का प्रतीक मानी जाती हैं।

इसी क्षेत्र में स्थित पंपा सरोवर रामायण कालीन अत्यंत पवित्र स्थल है, जहाँ श्रीराम–हनुमान प्रथम मिलन की दिव्य स्मृति तथा किष्किंधा की लीलाओं का सजीव साक्ष्य प्राप्त होता है।

🤝 सहयोग एवं समन्वय

इस पावन यात्रा के सफल आयोजन में स्थानीय माननीय विधायक श्री जनार्दन रेड्डी जी का अत्यंत महत्वपूर्ण सहयोग प्राप्त हुआ। उनके द्वारा महासंकल्प यात्रा के उद्देश्य को गंभीरता से समझते हुए पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया गया।

इसके अतिरिक्त, श्रद्धालुओं के आगमन से पूर्व श्री हनुमान जन्मस्थली एवं पंपा सरोवर संबंधी जानकारी, यात्रा मार्ग, दर्शन एवं व्यवस्थाओं के समन्वय हेतु—

भाजपा मंडल अध्यक्ष श्री चंद्रू जी,

श्री दीपक जी (समाजसेवी),

श्री साई कुमार (अधिवक्ता)

द्वारा विशेष सहयोग प्रदान किया गया। इस संबंध में विस्तृत चर्चा कर श्रद्धालुओं के आगमन एवं आवश्यक व्यवस्थाओं हेतु सहमति व्यक्त की गई।

Author

  • खबर एमपी न्यूज़ एक्सप्रेस'

    एक भरोसेमंद चैनल है जो जनता की आवाज़ को बुलंद करता है।यह चैनल निष्पक्ष, ताज़ा और ज़मीनी हकीकत से जुड़ी खबरें दिखाने के लिए समर्पित है।देश के हर कोने से विश्वसनीय और सच्ची रिपोर्टिंग इसकी पहचान होगी।

Khabrmpnewsexpress

खबर एमपी न्यूज़ एक्सप्रेस'

एक भरोसेमंद चैनल है जो जनता की आवाज़ को बुलंद करता है।यह चैनल निष्पक्ष, ताज़ा और ज़मीनी हकीकत से जुड़ी खबरें दिखाने के लिए समर्पित है।देश के हर कोने से विश्वसनीय और सच्ची रिपोर्टिंग इसकी पहचान होगी।

Related Articles

Back to top button