बड़ी खबरभोपाल

जबलपुर ब्यूरो रिपोर्ट

आश्रितों को विगत 3 वर्षों से अनुकंपा नियुक्ति प्रदान नहीं की गई है

निगम में 78 अनुकंपा नियुक्ति को लेकर निगम आयुक्त को सौंपा पत्र_

नेता प्रतिपक्ष अमरीश मिश्रा के निगम कार्यालय में सेवाकाल में मृत कर्मचारियों के 78 अनुकंपा नियुक्त पाने के हकदारों का एक समूह मिला । नगर निगम में सेवाकाल के दौरान मृत अधिकारी/कर्मचारी के परिवार जीवन-यापन करने में बड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है फिर भी निगम के अधिकारी उनके आश्रितों को विगत 3 वर्षों से अनुकंपा नियुक्ति प्रदान नहीं की गई है ।

नगर पालिक निगम, जबलपुर के कर्मचारी सेवानिवृत्त हुये हैं उनका विगत 3 वर्षाें से ग्रेज्युटी एवं जी. पी. एफ. राशि का भुगतान नहीं किया जा रहा है जिससे सेवानिवृत्त कर्मचारी अपने परिवारों की आवश्कताओं की पूर्ति नहीं कर पा रहे हैं । ऐसे अनेकों सेवानिवृत्त गरीब कर्मचारी हैं जिन्हें अपनी आवश्कताओं की पूर्ति करने के लिये उधार धनराशि लेकर पूर्ति कर रहे हैं । ऐसे कर्मचारियों को ग्रेज्युटी एवं जी. पी. एफ. की राशि प्राप्त न होने के कारण एकत्रित राशि को बैंकों में जमा करने मिलने वाली ब्याज राशि का भी नुकसान झेलना पड़ रहा है । विगत 3 सालों में ग्रेज्युटी एवं जी. पी. एफ. की लगभग 15 करोड़ से अधिक राशि का भुगतान कर्मचारियों को होना है परंतु आयुक्त महोदय द्वारा इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है । इस संबंध में मेरे द्वारा अनेकों पत्र आयुक्त महोदय को सौंपे हैं तथा निगम की साधारण सभा की बैठकों में भी मेरे द्वारा सेवानिवृत्त कर्मचारियों के गे्रज्युटी एवं जी. पी. एफ. की राशि के भुगतान के संबंध में आवाज उठाकर ध्यान आकर्षित कराया है । इसके बावजूद भी कर्मचारियों को सत्वों का कोई लाभ नहीं दिया जा रहा है । सेवानिवृत्त कर्मचारियों के सत्वों के भुगतान के संबंध में कोई ध्यान न दिये जाने के कारण आपको संबोधित कर कर्मचारियों की पीड़ा से अवगत करा रहा हूं। मुझे यह पूर्ण विश्वास है कि आप कर्मचारियों की वेदानाओं को समझकर इस पर अवश्य ही कुछ न कुछ निर्णय लेकर कर्मचारियों को लाभ दिलाने का कष्ट करेंगे ।

नगर निगम, जबलपुर में जो कर्मचारी वर्तमान समय में कार्यरत् हैं उनके वेतन से नियमित रूप से जी. पी.ए्फ. राशि की कटौती की जा रही है परंतु उनके जी. पी. एफ. खाते में राशि जमा नहीं की जा रही है जिससे कर्मचारियों को मिलने वाला समुचित लाभ नहीं मिल पा रहा है । साथ ही उन 78 अधिकारी/कर्मचारी के आश्रितों को शीघ्र ही अनुकंपा नियुक्ति प्रदान कराने का कष्ट करें ।

अमरीश मिश्रा_
नेता प्रतिपक्ष_
_नगर निगम जबलपुर_

Author

  • खबर एमपी न्यूज़ एक्सप्रेस'

    एक भरोसेमंद चैनल है जो जनता की आवाज़ को बुलंद करता है।यह चैनल निष्पक्ष, ताज़ा और ज़मीनी हकीकत से जुड़ी खबरें दिखाने के लिए समर्पित है।देश के हर कोने से विश्वसनीय और सच्ची रिपोर्टिंग इसकी पहचान होगी।

Khabrmpnewsexpress

खबर एमपी न्यूज़ एक्सप्रेस'

एक भरोसेमंद चैनल है जो जनता की आवाज़ को बुलंद करता है।यह चैनल निष्पक्ष, ताज़ा और ज़मीनी हकीकत से जुड़ी खबरें दिखाने के लिए समर्पित है।देश के हर कोने से विश्वसनीय और सच्ची रिपोर्टिंग इसकी पहचान होगी।

Related Articles

Back to top button