बड़ी खबरमध्य प्रदेश

बालाघाट

किसानों को किया गया 184.23 करोड़ रुपए का भुगतान

समर्थन मूल्‍य पर 54 हजार 650 किसानों से 25 लाख 83 हजार 552 क्विंटल धान की हुई खरीदी

किसानों को किया गया 184.23 करोड़ रुपए का भुगतान

किसानों को उनकी उपज का वाजिब दाम दिलाने के लिए खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में जिले में 185 केंद्रो पर समर्थन मूल्‍य पर धान की खरीदी की जा रही है। 19 दिसम्‍बर की शाम तक जिले के 54 हजार 650 किसानों से 612 करोड़ 04 लाख 34 हजार 688 रुपए के 25 लाख 83 हजार 552 क्विंटल धान की खरीदी की जा चुकी है। किसानों को अब तक 184 करोड़ 23 लाख रुपए का भुगतान किया जा चुका है।

जिला आपूर्ति अधिकारी श्री आरके ठाकुर ने बताया कि जिले में गोदाम स्‍तर पर बनाए गए 58 केंद्रो पर 09 लाख 10 हजार 03 क्विंटल एवं समिति स्‍तरीय 127 केंद्रो पर 16 लाख 73 हजार 529 क्विंटल धान की खरीदी की जा चुकी है। किसानों से खरीदे गए 15 लाख 95 हजार 440 क्विंटल धान का परिवहन कर गोदामों में पहुंचाया जा चुका है। गोदाम स्‍तरीय केंद्रो में धान खरीदी के दौरान किसानों का भुगतान 03 दिनों के भीतर हो जा रहा है।

गोदाम स्‍तरीय केंद्र में धान विक्रय करने वाले किसानों के भुगतान आदेश जेआईटी पोर्टल पर पहुंच जाते है और शीघ्र ही राशि किसानों के खाते में पहुंच रही है। समिति स्‍तर के केंद्रों पर धान विक्रय करने वाले किसानों को भुगतान में कुछ दिनों का इंतजार करना पड़ रहा है। समिति स्‍तरीय खरीदी केंद्र से गोदाम में धान पहुंचने पर ही उसके भुगतान की प्रक्रिया प्रारंभ होती है, जबकि गोदाम स्‍तर के केंद्र पर धान विक्रय करने के साथ ही भुगतान की प्रक्रिया प्रारंभ हो जाती है। उल्‍लेखनीय है कि खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में जिले में समर्थन मूल्‍य पर धान उपार्जन के लिए 01 लाख 30 हजार 37 किसानों द्वारा अपना पंजीयन किया गया है।

जिले के जिन खरीदी केंद्रो पर अधिक मात्रा में धान की खरीदी हो रही है, उन पर कड़ी निगरानी रखी जा रही हैं। खरीदी केंद्रो से धान का उठाव कर उसे शीघ्रता से गोदामों में पहुंचाने की व्‍यवस्‍था की गई है। किसानों से कहा गया है कि शासन की उपार्जन नीति के अनुसार एफएक्‍यू गुणवत्‍ता का धान ही समर्थन मूल्‍य पर खरीदा जाएगा। अत: वे अपनी धान को अच्‍छी तरह से साफ कर एवं सुखाकर ही विक्रय के लिए लाए।

Author

  • खबर एमपी न्यूज़ एक्सप्रेस'

    एक भरोसेमंद चैनल है जो जनता की आवाज़ को बुलंद करता है।यह चैनल निष्पक्ष, ताज़ा और ज़मीनी हकीकत से जुड़ी खबरें दिखाने के लिए समर्पित है।देश के हर कोने से विश्वसनीय और सच्ची रिपोर्टिंग इसकी पहचान होगी।

Khabrmpnewsexpress

खबर एमपी न्यूज़ एक्सप्रेस'

एक भरोसेमंद चैनल है जो जनता की आवाज़ को बुलंद करता है।यह चैनल निष्पक्ष, ताज़ा और ज़मीनी हकीकत से जुड़ी खबरें दिखाने के लिए समर्पित है।देश के हर कोने से विश्वसनीय और सच्ची रिपोर्टिंग इसकी पहचान होगी।

Related Articles

Back to top button