बालाघाट ब्यूरो रिपोर्ट
छेड़छाड़ करने के आरोप को मिथ्या बताकर निष्पक्ष जांच की मांग की
भाजपा युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष शैलेन्द्र ठकरेले ने सौंपा ज्ञापन
भाजपा युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष शैलेन्द्र ठकरेले ने सौंपा ज्ञापन
छेड़छाड़ करने के आरोप को मिथ्या बताकर निष्पक्ष जांच की मांग की
बालाघाट/भरवेली थाना क्षेत्र के ग्राम पायली निवासी भाजपा युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष शैलेन्द्र ठकरेले के खिलाफ गांव की आदिवासी महिलाओं द्वारा छेड़छाड़ का आरोप लगाया गया और इस मामले की शिकायत
पुलिस में की गई हैं। वही अब आरोप को झूठा व निराधार बताते हुए 16 मार्च सोमवार को शैलेन्द्र ठकरेले सहित आधा सैकड़ा ग्रामीणों ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय में एएसपी से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपकर मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कड़ी कार्यवाही किये जाने की मांग की है। इस दौरान शैलेन्द्र ठकरेले ने बताया वर्तमान में वह भाजपा युवा मोर्चा का मंडल अध्यक्ष है और पार्टी में विभिन्न पदों पर रहकर सामाजिक व धार्मिक कार्य भी कराया गया है। वर्तमान में पार्टी में भाजयुमो के जिलाध्यक्ष के लिए प्रबल दावेदार हूं। जिससे किसी के कहने पर राजनीतिक षडयंत्र के चलते मेरी छबि को धूमिल करने गांव की
कुछ आदिवासी महिलाओं को बरगलाकर शराब पीकर छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया है। वास्तविकता ये है कि मैं शराब का सेवन नहीं करता और महिलाओं का सम्मान करता हूं। जिन महिलाओं ने आरोप लगाया है वे उम्र दराज है। उनके परिजनों ने 4 मार्च की रात गांव के ही ईश्वर कुंभरे जो जनजातीय मंच के संयोजक है, उनके साथ मारपीट कर घायल कर दिया गया। जिन्हें मेरे द्वारा अस्पताल ले जाकर भर्ती कराया गया। जिसकी शिकायत पर मारपीट करने वाले आरोपियों को थाने में बंद किया गया। इसी दुर्भावनावश किसी के कहने पर मारपीट में थाने में बंद व्यक्तियों के घर की महिलाओं ने मेरी राजनीतिक छबि को धूमिल करने झूठा व मिथ्या आरोप लगाते हुये थाना व एसपी कार्यालय में शिकायत दी है। उन्होंने कहा कि इस मामले की जांच कर निष्पक्ष कार्यवाही की जाए। शैलेन्द्र ठकरेले ने बताया कि मेरे खिलाफ शिकायत करने वाली महिला मीना उइके द्वारा धर्मान्तरण का भी कार्य किया जाता है। जिसका हमारे द्वारा विरोध भी किया जाता है। मीना उइके द्वारा सिंचाई विभाग की शासकीय भूमि पर चर्च बनाकर रखा गया है। उन्होंने पुलिस अधीक्षक से मांग की है कि घटना दिनांक का मेरा मोबाइल लोकेशन देखा जाए व सीसी टीव्ही फुटेज खंगाला जाए। इस मामले की निष्पक्ष जांच कर जो भी दोषी पाया जाता है उनके खिलाफ कड़ी कार्यवाही किया जाए।











