बड़ी खबरमध्य प्रदेश
जिला ब्यूरो रिपोर्ट
जनपद पंचायत के कर्मचारियों ने कलेक्टर मृणाल मीना से की चर्चा

जिला एवं जनपद पंचायत के कर्मचारियों ने धरना प्रदर्शन समाप्त किया

अपनी मांगो को लेकर धरना प्रदर्शन कर रहे जिला एवं जनपद पंचायत के कर्मचारियों ने कलेक्टर श्री मृणाल मीना से चर्चा के उपरांत अपना धरना प्रदर्शन समाप्त करने और कार्य पर उपस्थित होने का निर्णय लिया है। कलेक्टर श्री मृणाल मीना ने धरना प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों के प्रतिनिधियों के साथ जिला पंचायत सीईओ श्री अभिषेक सराफ की उपस्थिति में विस्तार से चर्चा की और उनकी मांगो और समस्याओं को सुना। चर्चा के उपरांत कर्मचारियों की मांगों एवं समस्याओं का समाधान हो जाने पर उन्होंने अपना धरना प्रदर्शन समाप्त कर कार्य पर उपस्थित होने का निर्णय लिया है।











