बालाघाट ब्यूरो रिपोर्ट
झंडी दिखाकर चलित मिट्टी परीक्षण प्रयोगशाला वाहन को रवाना किया गया।
जिले की मिट्टी का होगा परीक्षण चलित वाहन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
कलेक्टर एवं बैंक प्रशासक मृणाल मीना के मार्गदर्शन में चलित मिट्टी परीक्षण प्रयोगशाला वाहन के माध्यम से जिले के विभिन्न स्थानों में पहुंचकर मिट्टी का सेंपल लेकर परीक्षण किया जावेगा। जिसको लेकर 17 फरवरी को जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित बालाघाट मुख्यालय से अभिनवसिंह बघेल बैंक सीईओ, पी.जोशी प्रबंधक लेखा, वैदिक अगाल इफको मैनेजर द्वारा हरी झंडी दिखाकर चलित मिट्टी परीक्षण प्रयोगशाला वाहन को रवाना किया गया। इस संबंध में जानकारी देते हुए श्री अगाल ने बताया कि चलित मिट्टी परीक्षण प्रयोगशाला वाहन 17 एवं 18 फरवरी को कृषि विज्ञान केन्द्र बड़गांव में रखा जावेगा। क्षेत्र के किसानों से अपील की गई है कि अपने खेतो की मिट्टी लाकर चलित मिट्टी परीक्षण प्रयोगशाला के माध्यम से भूमि की मिट्टी का निःशुल्क परीक्षण करवा सकते है। इस अवसर पर श्री बघेल ने बताया कि किसानों के लिए नवाचार के माध्यम से मिट्टी का परीक्षण करवाया जा रहा है। जिला सहकारी केन्द्रीय बंैक मर्यादित बालाघाट की चलित मिट्टी परीक्षण प्रयोगशाला वाहन शाखाओं में 19 फरवरी से 28 फरवरी तक रहेगी जहां किसान अपनी मिट्टी का परीक्षण करवा सकते है।
श्री बघेल ने मिट्टी परीक्षण के मुख्य उद्देश्य के संबंध में बताया कि मिट्टी की उपजाउ क्षमता बढ़ाना, सही मात्रा में खाद और अम्लीय व झारीय मिट्टी को सुधारना है। किसानों को सलाह दी गई है कि खेत को कई हिस्सों में बाटे, 15 से 20 जगहो में वी आकार 15 सेमी गहरा गड्ढा खोदकर उसकी दिवारो से मिट्टी ले तथा ली गई मिट्टी को छाया में सुखाए और लगभग 500 ग्राम मिट्टी का एक नमूना जांच के लिए प्रयोगशाला लेकर आये। उन्होने बताया कि यह अनावश्यक खाद के उपयोग से होने वाली लागत और पर्यावरण प्रदूषण को कम करने में सहायक होती है।











