बड़ी खबरमध्य प्रदेश

बालाघाट ब्यूरो रिपोर्ट

257.87 क्विंटल धान की पायी गई शार्टेज

समर्थन मूल्‍य पर धान खरीदी में महकेपार केंद्र पर पायी गई अनियमितता

257.87 क्विंटल धान की पायी गई शार्टेज

04 कर्मचारियों की तिरोडी थाने में एफआईआर दर्ज

समर्थन मूल्‍य पर खरीदी गई धान के परिवहन के दौरान धान की शार्टेज पाए जाने पर कलेक्‍टर श्री मृणाल मीना के निर्देश पर तिरोडी तहसील के अंतर्गत धान खरीदी केंद्र महकेपार के 04 कर्मचारियों के विरूद्ध तिरोडी थाने में भारतीय न्‍याय संहिता की धारा 316(5) एवं 3(5) के अंतगर्त एफआईआर दर्ज की गई है। महकेपार के इस केंद्र पर 06 लाख 10 हजार 894 रुपए की 257 क्विंटल 87 किलोग्राम धान की शार्टेज पायी गई है।

खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में तिरोडी तहसील के अंतर्गत ग्राम महकेपार में प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति कटेदरा द्वारा धान खरीदी केंद्र बनाया गया था। निर्धारित अवधि में इस केंद्र पर 38 हजार 156 क्विंटल 80 किलोग्राम धान पंजीकृत किसानों से खरीदा गया है। इस धान के परिवहन के दौरान 37 लाख 898 क्विंटल 93 किलोग्राम धान ही पाया गया और इतनी ही धान की किसानों को भुगतान के लिए स्‍वीकृति प्रदान की गई। इस प्रकार महकेपार केंद्र में 257 क्विंटल 87 किग्रा धान की शार्टेज या कमी पायी गई है।

कलेक्‍टर श्री मृणाल मीना को इस संबंध में शिकायत प्राप्‍त होने पर उन्‍होंने इसे गंभीरता से लिया और नायब तहसीलदार तिरोडी श्रीमती गीता राहंगडाले, कनिष्‍ठ आपूर्ति अधिकारी आकाश श्रीवास्‍तव, पहल सिंह वलाडी एवं नागरिक आपूर्ति निगम के जिला प्रबंधक की टीम गठित कर मौके पर जाकर जांच करने के निर्देश दिये। टीम द्वारा महकेपार केंद्र में मौके पर जाकर जांच की गई। जांच के दौरान केंद्र में 174 बोरियों में 56.97 क्विंटल धान पायी गई। इस धान की गुणवत्‍ता जांच में अमानक स्‍तर की पायी गई। प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति कटेदरा के प्रबंधक गुलचंद बिसेन, खरीदी केंद्र प्रभारी रमेश नगपुरे, महकेपार समिति के प्रबंधक नेतलाल पटले एवं कम्‍प्‍युटर ऑपरेटर गोलेंद्र मडावे द्वारा बताया गया कि केंद्र में 200 बोरियों में 80 क्विंटल धान परिवहन के लिए और रखा गया है, लेकिन मौके पर यह धान नही पाया गया। इससे प्रतीत हुआ कि शार्टेज हुए धान के स्‍थान पर अमानक स्‍तर की धान समायोजित किये जाने की तैयारी की जा रही है।

जिला आपूर्ति अधिकारी श्री आरके ठाकुर ने बताया कि किसानों से समर्थन मूल्‍य पर खरीदी गई धान का शार्टेज पाए जाने पर प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति कटेदरा के प्रबंधक गुलचंद पिता बालचंद बिसेन, महकेपार समिति के प्रबंधक नेतलाल पिता नीलचंद पटले, महकेपार खरीदी केंद्र के प्रभारी रमेश पिता चिंटू नगपुरे एवं कोसुम्‍बा निवासी कम्‍प्‍युटर ऑपरेटर गालेंद्र पिता श्‍यामलाल मडावे के विरूद्ध कनिष्‍ठ आपूर्ति अधिकारी तुषार सिंह द्वारा 12 फरवरी को तिरोडी थाने में एफआईआर दर्ज करायी गई है। किसानों से समर्थन मूल्‍य पर खरीदी गई धान की अनियमितता के इन आरोपियों के विरूद्ध भारतीय न्‍याय संहिता की धारा 316(5) एवं 3(5) के अंतगर्त एफआईआर दर्ज की गई है।

Author

  • खबर एमपी न्यूज़ एक्सप्रेस'

    एक भरोसेमंद चैनल है जो जनता की आवाज़ को बुलंद करता है।यह चैनल निष्पक्ष, ताज़ा और ज़मीनी हकीकत से जुड़ी खबरें दिखाने के लिए समर्पित है।देश के हर कोने से विश्वसनीय और सच्ची रिपोर्टिंग इसकी पहचान होगी।

Khabrmpnewsexpress

खबर एमपी न्यूज़ एक्सप्रेस'

एक भरोसेमंद चैनल है जो जनता की आवाज़ को बुलंद करता है।यह चैनल निष्पक्ष, ताज़ा और ज़मीनी हकीकत से जुड़ी खबरें दिखाने के लिए समर्पित है।देश के हर कोने से विश्वसनीय और सच्ची रिपोर्टिंग इसकी पहचान होगी।

Related Articles

Back to top button