
वरिष्ठ कार्यकर्ता श्री अर्जुन जायसवाल को मिला “अटल कार्यकर्ता “सम्मान…
भारतीय राजनीति के शिखर पुरुष #भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी जी की जन्म शताब्दी के अवसर पर बैहर विधानसभा क्षेत्र के जनसंघ के वरिष्ठ कार्यकर्ता अर्जुन जायसवाल जी को “अटल कार्यकर्ता” सम्मान से अलंकृत किया गया ॥
अटल स्मृति समिति जबलपुर संभाग प्रभारी श्री धीरज पटेरिया जी पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भारतीय जनता युवा मोर्चा मध्यप्रदेश के द्वारा शाल एवं रजत पत्र प्रदान किया गया ॥रजत पत्र का पठन पूर्व विधायक भगत सिंह नेताम द्वारा किया गया ॥
इस विशेष अवसर पर पूर्व विधायक श्री भगत सिंह नेताम पूर्व जिला भाजपा उपाध्यक्ष प्रमोद नेमा जी मलाजखंड मंडल अध्यक्ष सुनील राहंगडाले जी पार्षद राजेंद्र राहंगडाले जी उपस्थित रहे…













