
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किया 101 करोड के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 09 फरवरी को पुलिस लाईन बालाघाट में नक्सल उन्मूलन अभियान में अदम्य साहस एवं वीरता का परिचय देने वाले हॉक फोर्स के 60 जवानों को आउट आफ टर्न पदोन्नति समारोह में बालाघाट जिले की 101 करोड रुपए की लागत के 27 निर्माण कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया। इसमें 31 करोड 60 लाख रुपए की लागत के 07 निर्माण कार्यों का भूमिपूजन एवं 70 करोड रुपए की लागत के 20 निर्माण कार्यों का लोकार्पण शामिल है।
इस अवसर पर सांसद श्रीमती भारती पारधी, विधायक श्री गौरव सिंह पारधी, श्री राजकुमार कर्राहे, श्री मधु भगत, श्री विवेक विक्की पटेल, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री सम्राट सिंह सरस्वार, पूर्व मंत्री श्री गौरी शंकर बिसेन, श्री प्रदीप जायसवाल, श्री रामकिशोर कावरे, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती भारती ठाकुर, अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारीगण उपस्थित थे।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने लोक निर्माण विभाग द्वारा शासकीय पालीटेक्निक कॉलेज बालाघाट में 04 करोड 73 लाख रुपए की लागत से निर्मित होने वाले 03 क्लास रूम एवं 05 प्रयोगशाला, आंजनदेवी-रामजीटोला-जामुनटोला-चाकाहेटी-जामरापानी 8.50 किमी लंबाई की 06 करोड 74 लाख रुपए की लागत से बनने वाली सडक, 13 करोड 42 लाख रुपए की लागत से महदुली-पैनिया सडक, सादाबोडी-बोनकट्टा सडक, चौखंडी-धनकोसा सडक, वरूड-सिरपुर सडक, वरूड-तेकाडी सडक, मोहगांव-सुखडीघाट सडक, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा 1.32 करोड रुपए की चरेगांव नलजल योजना, 1.17 करोड की भीमा-चिचरूंगपुर नलजल योजना एवं प्रधामंत्री ग्रामीण सडक विकास प्राधिकरण परियोजना क्रियान्वयन ईकाई क्रमांक 1 द्वारा 1.94 करोड रुपए की लागत से बनायी जाने वाली कंदई से बैगाटोला 3.20 किमी लंबाई की सडक व 1.75 करोड रुपए की लागत से बनायी जाने वाली 3 किमी लंबाई की दलदला से नक्काटोला-बैगाटोला सडक के लिए भूमिपूजन किया।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने खुरमुंडी में 1.23 करोड रुपए की लागत से निर्मित हायर सेकेण्डरी स्कूल के 04 अतिरिक्त कक्ष व 03 प्रयोगशाला, बकोडा में 1.47 करोड रुपए से निर्मित हाईस्कूल भवन, परसवाडा में 33 लाख रुपए की लागत से निर्मित आयुष औषधालय भवन, बालाघाट में 5.57 करोड रुपए की लागत से निर्मित एएनएम प्रशिक्षण केंद्र व 240 सीटों के छात्रावास भवन, परसवाडा में 50 लाख रुपए की लागत से निर्मित ब्लाक पब्लिक यूनिट, खारा, पादरीगंज, सरेखा, खुरमुंडी, चंदना, लिंगा, झांगुल में 47-47 लाख रुपए की लागत से निर्मित आयुष औषधालय भवन, रामपायली में 50 लाख रुपए की लागत से निर्मित सामुदायिक भवन, 80 लाख रुपए की लागत से निर्मित आरंभा से भेण्डारा तक 1500 मीटर की बीटी सडक, रामपायली बिठली मार्ग पर चंदन नदी पर 09 करोड 41 लाख रुपए की लागत से निर्मित पुल, झालीवाडा से महदुली मार्ग पर चंदन नदी पर 12 करोड 02 लाख रुपए की लागत से निर्मित पुल, 08 करोड 47 लाख रुपए की लागत से निर्मित भैंसवाही-जल्दीदांड 14 किमी सडक, 10.68 करोड रुपए की लागत से नेवरवाही से लोडामा मार्ग पर सोन नदी पर निर्मित पुल, 7.56 करोड रुपए की लागत से सुक्कलदण्ड से नंदोरा मार्ग पर देवनदी पर निर्मित पुल एवं 08 करोड रुपए की लागत से निर्मित कलकत्ता-बोदालझोला मार्ग पर देवनदी पर निर्मित पुल का लोकार्पण किया।













