परसवाड़ा/बालाघाट, मध्यप्रदेश
बचत अमानत राशि का किसानो को समय पर भुगतान किया जा रहा है,

“जिला सहकारी केंद्रीय बैंक शाखा परसवाड़ा मे ग्राहकों को मिल रही विभिन्न सेवाओ से किसान खुश ”
बचत अमानत राशि का किसानो को समय पर भुगतान किया जा रहा है,
महिला एवं युवा ग्राहकों के बचत एवं रिकरिंग फिक्स डिपाजिट खाते तुरंत खोले जाते हैं, इसके अलावा सर्वाधिक ब्याज दर के लाभ किसानों को मिल रहे हैं, सीनियर सिटीजन को अतिरिक्त एक परसेंट का ब्याज दर मिल रहा है, एसएमएस अलर्ट के साथ मिस्ड कॉल बैंकिंग सुविधा भी प्राप्त हो रही है, रुपए कार्ड एम डेबिट कार्ड के माध्यम से किसानों के खाते मे आने आने वाली रकम का आहरण आसान हो गया है साथ ही नेफ्ट, आइएमपीएस,आरटीजीएस, एवं बीपीएस के माध्यम से त्वरित राशि को भेजा जा सकता है, किसान क्रेडिट कार्ड के माध्यम से 3 लाख तक का शून्य ब्याज दर पर ऋण वितरण किया जिससे इलाके में रहने वाले किसानों को शासन की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ त्वरित प्राप्त हो रहा है।
जिसमें जिला सहकारी बैंक मर्यादित बालाघाट शाखा परसवाड़ा के प्रबंधक श्री अनिरुद्ध वागडे सराहनीय कार्य कर रहे है.

जिला सहकारी केंद्रीय बैंक (DCCB) किसानों को आधुनिक, डिजिटल और रियायती दरों पर बैंकिंग सुविधाएं प्रदान कर रहे हैं, जिसमें ब्याज दर 11.5% से घटाकर 6% करने का ऐलान (यूपी में) और केसीसी (KCC) ऋण वितरण में तेजी शामिल है। अब पैक्स (PACS) समितियों के माध्यम से ऋण, डिजिटल बैंकिंग और फसल बीमा की सुविधा सीधे गांवों में मिल रही है, जिससे किसानों की भागदौड़ कम हो रही है।
जिला सहकारी बैंक से किसानों को मिल रही प्रमुख सुविधाएं (2025-26 अपडेट):
सस्ता ऋण और ब्याज में राहत: सहकारी संस्थाओं के माध्यम से अब किसानों को 6% तक की रियायती दर पर ऋण मिल रहा है।
डिजिटल पैक्स (e-PACS): प्राथमिक कृषि साख समितियां (PACS) अब डिजिटल हो रही हैं, जिससे ऋण, खाद और बीज का वितरण आसान और पारदर्शी हो गया है।
किसान क्रेडिट कार्ड (KCC): केसीसी पर ऋण सुविधा में तेजी लाई गई है और डिजिटल रूप से रिकॉर्ड उपलब्ध कराए जा रहे हैं।
एटीएम और बैंकिंग: कई सहकारी बैंकों ने अब एटीएम (ATM), माइक्रो एटीएम और मोबाइल बैंकिंग की सुविधा शुरू कर दी है।
नई योजनाएं: कृषि के अलावा, पशुपालक किसानों के लिए दूध उत्पादक संघ बनाने और फर्टिलाइजर व ड्रग लाइसेंस भी सहकारी समितियों को दिए जा रहे हैं।

यह संपूर्ण कार्य कलेक्टर एवं बैंक प्रशासक श्री अनिरुद्ध वागले के कुशल मार्गदर्शन में तेजी और पारदर्शिता के साथ संचालित किया जा रहा है। अब समितियों में होने वाली सभी दैनिक प्रविष्टियाँ नियमित रूप से डेली बेसिस पर ऑनलाइन की जा रही हैं, जिससे कार्यप्रणाली अधिक सुदृढ़, पारदर्शी और भरोसेमंद बनी है। बैंक द्वारा जिले की 111 पैक्स में किसानों को एसएमएस की सुविधा भी प्रदाय की जा रही हैं। किसानों को समिति द्वारा ऋण प्रदाय के दौरान डेबिट एवं क्रेडिट राशि की जानकारी तुरंत एसएमएस के माध्यम से प्राप्त होगी, जिससे उन्हें अपने खाते की पूरी जानकारी रियल-टाइम में मिल सकेगी।










