बड़ी खबर

बालाघाट

बालाघाट पशुपालन विभाग

दुग्ध समृद्धि संपर्क अभियान के द्वितीय चरण में पशुपालकों को मिला मार्गदर्शन

दुग्ध उत्पादन बढ़ाने उन्नत नस्ल के पशुपालन के लिए प्रेरित किया गया

दुग्ध उत्पादन को सुदृढ़ बनाने एवं पशुपालकों की आय में वृद्धि के उद्देश्य से संचालित दुग्ध समृद्धि संपर्क अभियान (द्वितीय चरण) के अंतर्गत आज दिनांक 25 दिसंबर 2025 को जिले के विभिन्न विकासखंडों में व्यापक स्तर पर गतिविधियाँ आयोजित की गईं।

विकासखंड कटंगी के ग्राम उजाड़ बोपली, गोपालपुर एवं सिंगोड़ी में अभियान के अंतर्गत किए जा रहे कार्यों का सत्यापन उप संचालक डॉ. एन.डी. पुरी द्वारा किया गया। इस दौरान उन्होंने पशुपालकों से प्रत्यक्ष संवाद कर पशु स्वास्थ्य, पशु पोषण एवं नस्ल सुधार जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की तथा अभियान के तीनों स्तंभों को अपनाकर पशुपालन को अधिक लाभकारी बनाने हेतु प्रेरित किया।

      इसी क्रम में विकासखंड लालबर्रा के ग्राम कंजई एवं नेवरगांव में संयुक्त संचालक डॉ. वी.एन. मिश्रा द्वारा पशुपालकों से गृह भेंट कर अभियान का निरीक्षण एवं सत्यापन किया गया। उन्होंने पशुपालकों को उन्नत पशुपालन तकनीकों, संतुलित आहार, नियमित टीकाकरण एवं बेहतर नस्ल प्रबंधन के लाभों से अवगत कराया।

भ्रमण के दौरान उप संचालक डॉ. एन.डी. पुरी, डॉ. मीता दास, डॉ. प्रतिभा पड़वार, डॉ. नीलिमा मेश्राम, सहायक पशु चिकित्सा क्षेत्र अधिकारी श्री शीतल श्रीवास्तव, श्री विवेक कुमार जनबंधु एवं श्री प्रवीण चौधरी उपस्थित रहे।

उप संचालक डॉ एनडी पुरी ने बताया कि दुग्ध समृद्धि संपर्क अभियान का उद्देश्य वैज्ञानिक पद्धति से पशुपालन को बढ़ावा देकर ग्रामीण पशुपालकों की आय में सतत वृद्धि करना है। अभियान से ग्रामीण क्षेत्रों में सकारात्मक माहौल बन रहा है और पशुपालक आधुनिक तकनीकों को अपनाने के लिए उत्साहित हो रहे हैं।

Author

  • खबर एमपी न्यूज़ एक्सप्रेस'

    एक भरोसेमंद चैनल है जो जनता की आवाज़ को बुलंद करता है।यह चैनल निष्पक्ष, ताज़ा और ज़मीनी हकीकत से जुड़ी खबरें दिखाने के लिए समर्पित है।देश के हर कोने से विश्वसनीय और सच्ची रिपोर्टिंग इसकी पहचान होगी।

Khabrmpnewsexpress

खबर एमपी न्यूज़ एक्सप्रेस'

एक भरोसेमंद चैनल है जो जनता की आवाज़ को बुलंद करता है।यह चैनल निष्पक्ष, ताज़ा और ज़मीनी हकीकत से जुड़ी खबरें दिखाने के लिए समर्पित है।देश के हर कोने से विश्वसनीय और सच्ची रिपोर्टिंग इसकी पहचान होगी।

Related Articles

Back to top button