
अवैध रेत खनन पर प्रशासन की सख्त कार्यवाही
चिचोली में रेत खनन का रास्ता किया गया अवरुद्ध
25 दिसंबर 2025 को खैरलांजी तहसील अंतर्गत ग्राम चिचोली में बावनथड़ी नदी से अवैध रूप से खनिज रेत के खनन एवं परिवहन की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए बालाघाट जिला प्रशासन द्वारा प्रभावी कार्यवाही की गई है।
उप संचालक खनिज सुश्री फरहत जहां ने बताया कि कार्यवाही के दौरान खनिज विभाग के अमले ने थाना खैरलांजी पुलिस बल एवं ग्राम पंचायत चिचोली के सरपंच की उपस्थिति में जेसीबी मशीन की सहायता से उस मार्ग को गड्ढा कराकर अवरुद्ध कराया, जिसका उपयोग अवैध रेत परिवहन में किया जा रहा था।
उप संचालक खनिज ने बताया कि इस र्कायवाही उद्देश्य अवैध रेत खनन एवं परिवहन पर पूर्णतः अंकुश लगाना है, ताकि प्राकृतिक संसाधनों का संरक्षण सुनिश्चित किया जा सके। उन्होंने स्पष्ट किया कि भविष्य में भी ऐसे मामलों पर सख्त निगरानी रखी जाएगी तथा नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।
बालाघाट जिला प्रशासन की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध खनन करने वालों में हड़कंप मच गया है और आम नागरिकों ने इस कदम की सराहना की है।













