बड़ी खबरमध्य प्रदेश

बालाघाट

अंबेडकर चौक में बैगा संस्कृति प्रतिमाओं एवं छत्रपति शिवाजी पार्क का भव्य लोकार्पण

महापुरूष, संस्कृति और सभ्यता भारतवर्ष की पूंजी-मौसम बिसेन

अंबेडकर चौक में बैगा संस्कृति प्रतिमाओं एवं छत्रपति शिवाजी पार्क का भव्य लोकार्पण

बालाघाट। आदिम बैगा जनजाति का प्रकृति से जुड़ाव भारत की सांस्कृतिक विरासत है, जनजातिय वर्ग के उत्थान के लिये सरकार विभिन्न योजनाएं चला रही है, बैगा संस्कृति प्रकृति को सहेजने में आवश्यक है। इसी से प्रेरणा लेते हुए नगर पालिका परिषद बालाघाट द्वारा शहर के अम्बेडकर चौक में बैगा संस्कृति की झलक से परिचय कराने प्रतिमाएं लगाई गई है जो नगर विकास और सांस्कृतिक गौरव की नई पहचान है। 20 दिसंबर को छत्रपति शिवाजी पार्क एवं बैगा संस्कृति प्रतिमा का लोकार्पण एवं अनावरण समारोह आयोजित किया गया। जहां पिछड़ा वर्ग कल्याण आयोग सदस्य मौसम बिसेन ने कहा कि देश की अखण्डता और एकता के लिये अपना सर्वस्व देने वाले महापुरूष हमारी संस्कृति, सभ्यता और आदिवासी समाज की भव्यता भारतवर्ष की पूंजी है।
आदिवासी भूमकाल ने किया सुमरणी का पाठ
नगर के अम्बेडकर चौक में समारोहपूर्व हुये इस आयोजन में सर्वप्रथम भारतमाता, भगवान बिरसा मुंडा एवं डॉ. बाबासाहब आम्बेडकर के तैलचित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्जवलित किया गया। इसके उपरांत विशेष रूप से पधारे आदिवासी समाज के भूमकाल द्वारा सुमरणी का पाठ किया गया और सेवा-जौहार का जयघोष हुआ। इसके पश्चात अतिथियों का सत्कार किया गया एवं नपाध्यक्ष भारती सुरजीतसिंह ठाकुर ने नगरपालिका द्वारा शहर में किये जा रहे सुंदरता एवं स्वच्छता के साथ ही शहर की नई पहचान स्थापित करने वाले कार्यो के बारे में बताया।
अतीत की गौरवगाथा का गुणगान कर रही नगरपालिका-समारोह में आयोग सदस्य मौसम बिसेन ने कहा कि बालाघाट शहर सामाजिक समरता की अलग पहचान रखता है जहां नगर पालिका द्वारा महापुरूषों के विचारों एवं उनके बताये मार्ग पर चलने के लिये प्रेरणा स्वरूप मूर्तियों का अनावरण किया जा रहा है तथा नगर को सुंदर बनाने के लिये उद्यानों एवं पार्क को पुर्नस्थापित करने के साथ ही विस्तार भी किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि नागरिक होने के नाते हमारी जिम्मेदारी है कि नगरपालिका का भरपूर साथ दें, स्वच्छता, विकास कार्य सहित अन्य कामों में सहयोग बनाये रखे। जीवन में हम सामाजिक नेतृत्वकर्ता से प्रेरणा लेते है और यह हमारे अतीत की गौरवगाथा का गुणगान है जिससे हमारे समाज को ऊर्जा मिलती है और इसका सूत्रपात मन के भीतर होता है। नगरपालिका अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सभापति और पार्षदों को बधाई है कि वे निरंतर ऐसे काम कर रहे है। उन्होंने कहा कि महारे महापुरूष, उनका योगदन सर्व समाज के लिये है जो भारतवर्ष की पूंजी है।प्रकृति से सामंजस्य में सुंदर होता है जीवन
नपाध्यक्ष भारती सुरजीतसिंह ठाकुर ने कहा कि सर्वमान्य नेता गौरीशंकर बिसेन ने अनेक प्रतिमाएं स्थापित की है जिससे कि सभी को प्रेरणा मिल सके और उनके मार्गदर्शन में इसी कड़ी को हम निरंतर आगे बढ़ा रहे है। उन्होंने बताया कि बालाघाट जिले की पहचान बैगा जनजाति प्रकृति-निष्ठ, आध्यात्मिक और सांस्कृतिक दृष्टि से अत्यंत समृद्ध समुदाय है। इनका रहन-सहन प्राकृतिक परंपराओं में रचा-बसा है। बैगा संस्कृति में न केवल अतीत की छाया है, बल्कि वह आज भी जनजातीय पहचान को जीवंत बनाए रखती है। इसी सभ्यता और संस्कृति से परिचय करने के लिये शहर के अम्बेडकर चौक में बैगा संस्कृति प्रतिमाओं का निर्माण कराया गया है जिससे हमें आदिवासी संस्कृति को करीब से जानने और इनके प्रति सम्मान का भाव रखने में मदद मिलेगी। विद्यार्थी वर्ग भी बैगा समुदाय इन सभ्यताओं को जान पाएंगे जिससे शोध और शिक्षा ग्रहण करने वालों को लाभ मिलेगा। नपाध्यक्ष ने बताया कि बैगा जनजाति की परंपराएँ हमें यह सिखाती हैं कि जीवन केवल आधुनिकता में नहीं, प्रकृति से सामंजस्य में भी सुंदर होता है।
नगर में सुंदरता के लिये हो रहे रचनात्मक प्रयास
नपाध्यक्ष ने बताया कि नगर के विकास और सांस्कृतिक गौरव को नई पहचान देने वाले इन दोनों कार्यो का पूर्ण होना गर्व एवं भावनात्मक संतोष का विषय रहा है। छत्रपति शिवाजी पार्क जहां शहर की सुंदरता बढ़ाने के साथ ही पर्यावरण संरक्षण और संवर्धन का संदेश देगा। शहर में उद्यानों का कायाकल्प करने के लिये नगरपालिका बालाघाट द्वारा रचनात्मक प्रयास किये गये है। शहर को हरियालीयुक्त बनाने के लिये पौधारोपण को महत्व दियाग या इसमें नागरिकों का भी भरपूर सहयोग मिला है। आज शहरवासियों को छत्रपति शिवाजी पार्क समर्पित करके अत्यंत खुशी हो रही है। नपाध्यक्ष ने बताया कि कल तक यहां अव्यवस्थित तरीके से भूमि थी जहां कुछ फुटकर विक्रेताओं की दुकानें भी थी शिकायत के आधार पर दुकानों को हटाने से पहले विस्थापित किया गया और इसका प्लान तैयार किया गया बेहतर ड्राईंग डिजाईन से इस पार्क का निर्माण किया गया है। कार्यक्रम में आदिवासी नेत्री हिरासन उईके ने भी संबोधन दिया जिन्होंने आदिवासी सभ्यता एवं संस्कृति के संरक्षण के लिये नगरपालिका बालाघाट के कार्यो की प्रशंसा करते हुए नपाध्यक्ष को बधाई दी।आदिवासी एवं कुनबी समाज ने किया नपाध्यक्ष का सम्मान
छत्रपति शिवाजी पार्क एवं बैगा संस्कृति प्रतिमा का लोकार्पण एवं अनावरण समारोह के दौरान प्रमुख रूप से पूर्व नपाध्यक्ष रमेश रंगलानी, डॉ. बीएम शरणागत, किरणभाई त्रिवेदी, सुनील खोटेले, राजलदास कारडा, ऋषभदास वैद्य, अभय सेठिया, संजय अग्रिहोत्री, राकेश सेवईवार,रमाकांत डहाके,सुशील वर्मा, सत्यनारायण अग्रवाल, आदिवासी संस्कृति पुजारी भुमकाविनोद कोकाटे, रमेशचंद्र राऊत, रमा टेकाम, कल्पना बहेकार, संगीता फुण्डे, कल्पना मर्सकोले, अनिता बढ़ई, मीना चावड़ा, हेमा वाधवानी, राकेश सेवईवार, रमाकांत डहाके, सुरजीतसिंह ठाकुर, खगेश कावरे, विनय बोपचे, अभय कोचर, गजेन्द्र भारद्वाज, नपा उपाध्यक्ष योगेश बिसेन, सभापति वकील वाधवा, कमलेश पांचे उज्जवल आमाडारे, संगीता कावरे, संगीता थापा, श्वेता सौरभ जैन, रैना धीरज सुराना, विनोद दीनु बसेने के साथ ही अन्य पार्षदगण एवं बड़ी संख्या में शहर के गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति रही। वहीं प्रगतिशील कुनबी समाज के शिवशंकर शिवनकर, नीलकंठ राव बहेकार, घनश्याम फुण्डे, दिनेश बढ़ई, रामेश्वर फुण्डे, श्रीराम दानी, सुनील कोरे, खगेश कावरे, टीसी बागड़कर, रमेश भंडारकर, रमेश बढ़ई की उपस्थिति रही। कार्यक्रम के दौरान प्रगतिशील कुनबी समाज द्वारा शिवाजी पार्क बनाये जाने पर नपाध्यक्ष का शाल-श्रीफल देकर सम्मान किया गया तथा आदिवासी समाज की ओर से हिरासन उईके द्वारा बैगा संस्कृति से परिचय कराने स्थापित की गई प्रतिमाओं को लेकर धन्यवाद ज्ञापित किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित अतिथि और सभी सामान्य नागरिकों का आभार नगर पालिका उपाध्यक्ष योगेश बिसेन ने करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया और कार्यक्रम का सफल संचालन जैनेन्द्र कटरे द्वारा किया गया ।

Author

  • खबर एमपी न्यूज़ एक्सप्रेस'

    एक भरोसेमंद चैनल है जो जनता की आवाज़ को बुलंद करता है।यह चैनल निष्पक्ष, ताज़ा और ज़मीनी हकीकत से जुड़ी खबरें दिखाने के लिए समर्पित है।देश के हर कोने से विश्वसनीय और सच्ची रिपोर्टिंग इसकी पहचान होगी।

Khabrmpnewsexpress

खबर एमपी न्यूज़ एक्सप्रेस'

एक भरोसेमंद चैनल है जो जनता की आवाज़ को बुलंद करता है।यह चैनल निष्पक्ष, ताज़ा और ज़मीनी हकीकत से जुड़ी खबरें दिखाने के लिए समर्पित है।देश के हर कोने से विश्वसनीय और सच्ची रिपोर्टिंग इसकी पहचान होगी।

Related Articles

Back to top button