श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ सप्ताह प्रारंभ,गणेश पूजन के साथ भव्य कलश यात्रा में शामिल हुए धर्मावलंबी

श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ सप्ताह प्रारंभ,गणेश पूजन के साथ भव्य कलश यात्रा में शामिल हुए धर्मावलंबी
बालाघाट के वार्ड नंबर 6 पंचमुखी हनुमान मंदिर रोड रेल्वे पटरी के पास श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ सप्ताह का प्रारंभ किया गया जहां वार्ड वासी सहित अनेकों धर्मावलंबियों ने कथा के प्रारंभ दिन बड़ी संख्या में उपस्थित होकर लाभ अर्जित किया
वहीं कार्यक्रम के प्रथम दिवस पर प्रथम पूज्य श्री गणेश पूजन कर यात्रा में महिलाओं सहित कन्याओं ने पीली साड़ी वस्त्र पहनकर कलश यात्रा में शामिल हुए साथ ही श्री कृष्ण बाल गोपाल भगवान के साथ श्रीमत भागवत कथा ज्ञान पुस्तक को अपने शीर्ष पर रखकर कथा के मुख्य जजमान, मनीष शुक्ला एवं दिव्या शुक्ला , माताजी, लक्ष्मी शुक्ला सहित शुक्ला परिवार व अनेकों धर्मावलबियों ने भागवत कथा ज्ञान यज्ञ पुस्तक को अपने शीर्ष में रखकर पुण्य लाभ अर्जित किया वहीं कथा वाचक पंडित आचार्य अवधेश जी महाराज को रथ में बैठाकर नगर भ्रमण कराया गया
बाल एकता गणेश उत्सव समिति के अध्यक्ष विनोद शर्मा ने कहा
वहीं बाल एकता गणेश उत्सव समिति के अध्यक्ष विनोद शर्मा ने बताया कि यह भागवत कथा ज्ञान यज्ञ सप्ताह हमारे वार्ड में तीसरा भागवत कथा है जो निरंतर, कराया जा रहा हैं प्रथम भागवत कथा, श्री झाड़े जी के ग्रह स्थान पर दूसरी भागवत कथा श्रीवास्तव परिवार की ओर से चित्रगुप्त भवन में एवं तीसरी भागवत कथा पंचमुखी हनुमान मंदिर रोड रेल्वे पटरी के समीप बाल एकता गणेश उत्सव समिति चौक स्थल पर श्री लक्ष्मी शुक्ला माताजी जी एवं, कथा के मुख्य जजमान मनीष शुक्ला, दिव्या शुक्ला एवं शांति बाई दुबे के अथक प्रयासों से बाल एकता गणेश उत्सव समिति द्वारा पूरे कार्यक्रम की रूप रेखा व्यवस्थाओं में किया जा रहा हैं मैं अपने पूरे समिति की ओर से समस्त क्षेत्र,वार्ड, नगर, एवं जिले वासियों को इस चैनल, अखबार के माध्यम से आमंत्रित करते हुए कहना चाहता हूं कि आप सभी महानुभाव इस धर्म के कार्य में उपस्थित होकर पुण्य लाभ अर्जित करें













