नपाध्यक्ष ने ली हितग्राहीमूलक योजनाओं और विकास कार्यो की समीक्षा बैठक
लोक निर्माण विभाग, जलप्रदाय और विद्युत शाखा को दिये दिशा-निर्देश

नपाध्यक्ष ने ली हितग्राहीमूलक योजनाओं और विकास कार्यो की समीक्षा बैठक•
लोक निर्माण विभाग, जलप्रदाय और विद्युत शाखा को दिये दिशा-निर्देश
बालाघाट। शासन द्वारा लोककल्याण के लिये चलाई जा रही हितग्राहीमूलक योजनाओं, विकास कार्यो को लेकर बालाघाट नगर पालिका परिषद अध्यक्ष ने विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों की समीक्षा बैठक ली। जिसमें उन्होंने नियमित रूप से चल रहे कार्यो को गति दिये जाने तथा आगामी कार्ययोजना को बेहतर तरीके से अमल में लाने के निर्देश दिये। इस बैठक में उपाध्यक्ष योगेश बिसेन, सभापति समीर जायसवाल, कमलेश पांचे, उज्जवल आमाडारे के साथ ही प्रभारी सीएमओ सूर्यप्रकाश उईके, लोक निर्माण विभाग, जलप्रदाय और विद्युत शाखा के अधिकारी कर्मचारियों की उपस्थिति रही।
एएचपी आवास योजना में जल्द हो हस्तांतरण
बैठक में नपाध्यक्ष ने प्रधानमंत्री आवास योजना 2.0 के तहत हितग्राहियों को लाभ दिलाने के लिये योजना का प्रचार-प्रसार करने को कहा। जिसमें उन्होंने एएचपी साईड फिल्टर प्लांट बुढ़ी प्रधानमंत्री आवास कॉलोनी में निर्माण कार्य प्रगति की जानकारी ली। अधिकारियों ने बताया कि नवीन सेक्शन तैयार हो चुका है जिसमें आवंटन प्रक्रिया हो चुकी है आगामी समय में इन फ्लैट को हस्तांतरित किये जाने की तैयारी चल रही है। नपाध्यक्ष ने कहा कि एएचपी आवास संबंधी जिन हितग्राहियों की राशि पूर्ण रूप से जमा हो चुकी है जिसमें एएचपी, एलआईजी और एमआईजी जो भी लाभार्थी है उन्हें जल्द ही मकान हस्तांतरित किये जाये। साथ ही कहा कि एएचपी हितग्राही जिनके प्रकरण बैंकों में पेडिंग है उन्हें भी बैंकर्स के साथ चर्चा कर निराकरण किया जाये। नपाध्यक्ष ने कहा कि ऐसे हितग्राही जिनके प्रकरण को निरस्त किया गया है बुकिंग वाले प्रकरणों को समाहित कर कार्यवाही अविलंब पूर्ण की जाये।
जलप्रदाय व्यवस्था को बेहतर बनाने बनेगी 3 नई पानी की टंकी
नपाध्यक्ष ने कहा कि कलेक्टर मृणाल मीना के निर्देशानुसार बीएलसी घटक के हितग्राही जो राशि आवंटन के बाद भी मकान निर्माण नहीं कर पाये है उनसे राशि की वसूली में तेजी लाई जाये। इसके अलावा जल आवर्धन योजना के कार्यो को लेकर भी नई पाईप लाईन डालने, फोर्स की समस्या का निराकरण करने और शहर में पर्याप्त रूप से जलापूर्ति की सुविधा बनी रहे इस हेतु निर्देशित किया गया। नपाध्यक्ष को जानकारी दी गई कि जलप्रदाय को बेहतर किये जाने शहर में 3 नई पानी की टंकियों का निर्माण किया जाना है जिसके लिये तहसील कार्यालय एवं राजस्व विभाग के समन्वय से प्रक्रिया प्रारंभ कर दी जायेगी। नपाध्यक्ष ने शहर में विद्युत व्यवस्था को लेकर कहा कि मुख्य मार्गो, वार्डो तथा आरओबी, अंडरपास इन क्षेत्रों में प्रकाश व्यवस्था बाधित नहीं होनी चाहिये जिसके लिये तत्परता बनी रहे और कहीं से भी शिकायत आने पर उसका त्वरित रूप से निराकरण किया जाये। नपाध्यक्ष ने लोकनिर्माण विभाग के कार्यो को लेकर शहर में नाला-नाली, सड़क निर्माण के कार्य गुणवत्ता के साथ में गति लाने तथा नवीन कार्यो के विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत कर इसके टेंडर की प्रक्रिया अविलंब पूर्ण कराने को कहा।













