बड़ी खबरमध्य प्रदेश

आज स्वदेशी अपनाओ, देश बचाओ नमो युवा रन मैराथन एक दौड़, नशा मुक्त भारत के नाम: रामकिशोर कावरे

आज स्वदेशी अपनाओ, देश बचाओ नमो युवा रन मैराथन एक दौड़, नशा मुक्त भारत के नाम: रामकिशोर कावरे

13 से 18 आयु वर्ग के बालक:बालिका प्रतिभागी, प्रथम, द्वितीय और तृतीय होंगे पुरस्कृत

बालाघाट। भारतीय जनता पार्टी के तत्वावधान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आत्मनिर्भर भारत, विकसित भारत की संकल्पना को लेकर स्वदेशी अपनाओ, देश बचाओ के मूलमंत्र के साथ एक राष्ट्रव्यपी नव जागरण की अनोखी पहल की जा रही है। श्रृंखला में भाजपा के सेवा पखवाड़ा और आत्मनिर्भर भारत अभियान के तहत आज 11 अक्टूबर, शनिवार को सुबह 8 बजे बालाघाट नगर में नमो युवा रन मैराथन का आयोजन भाजयुमो के संयोजन में किया जा रहा है। इस संबंध में भारतीय जनता पार्टी बालाघाट जिलाध्यक्ष, पूर्व मंत्री, रामकिशोर नानो कावरे ने जानकारी देते हुए बताया कि, गर्व से कहो वह स्वदेशी है, एक दौड़, नशा मुक्त भारत के नाम जैसे महत्वपूर्ण का संकल्प को लेकर नमो युवा रन मैराथन का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें 13 से 18 आयु वर्ग के बालक एवं बालिका प्रतिभागी भाग ले सकते हैं। जिन्हें प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पाने पर पृथक-पृथक इनामी राशि से पुरस्कृत किया जाएगा। शेष शामिल प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया जाएगा। इस अवसर पर बडी संख्‍या में जिले के बालक, बालिका प्रतिभागियों से भाग लेने की अपील है। आशय की जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी हेमेन्‍द्र क्षीरसागर ने दी।

राष्‍ट्रवाद से ओतप्रोत: किरण भाई त्रिवेदी

आगे भाजपा जिला कोषाध्यक्ष, मैराथन जिला संयोजक किरण भाई त्रिवेदी ने कहा, हम बडे सौभारग्‍यशाली है कि, राष्‍ट्रवाद की भावना से ओतप्रोत जिले स्‍तरीय नमो युवा रन मैराथन का आयोजन हमारे बालाघाट नगर में होने जा रहा है। जिसमें भागीदार देना गर्व और गौरव की अनुभूति देता है। उन्‍होंने बताया, मैराथन में भाग लेने प्रतिभागी जारी क्यू आर कोड के माध्यम से अपना पंजीयन कर सकते हैं। साथ आज सुबह 7 बजे हनुमान चौक में लगे नमो मैराथन के स्टाल में अपना पंजीयन अवश्य कराएं। नमो मैराथन हनुमान चौक से प्रारंभ होकर सुभाष चौक, काली पुतली चौक, जय स्तंभ चौक, सिविल लाइन चौक, एलआईसी चौक, डां अंबेडकर चौक से पुनः हनुमान चौक दो चक्र में संपन्न होगी। इस दौरान उनके लिए जलपान, स्लवपहार की व्यवस्था की गई। साथ गूलोकज और स्‍वास्‍थ जैसी सुविधाएं प्रतिभागियों के लिए उपलब्‍ध रहेगी।

प्रतिभागियो का आत्‍मीय अभिनंदन : विशाल मंगलानी

भाजयुमो जिला टोली संयोजक विशाल मंगलानी ने बताया, नमो युवा मैराथन में प्रतिभागियों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए भारतीय जनता पार्टी द्वारा प्रत्येक चौक चौराहों पर शहर के प्रबुद्ध जनों, व्यापारिक बंधुओं, सामाजिक प्रतिनिधियों, संस्कृति, खेल संस्थाओं और भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा उनका आत्‍मीय स्‍वागत, सत्‍कार और अभिनंदन किया जाएंगा। गरिमामय की उपस्थिति में मैराथन दौड़ से संबंधित व्यवस्थाओं को लेकर सभी का सहयोग अतुलनीय है। उन्होंने इस शुभ घड़ी में बड़ी संख्या में जन सामान्य से बड़ी संख्या में उपस्थिति की अपील की।

सफल बनाने की गुजारिश

नमो युवा रन मैराथन जिला संयोजक किरण भाई त्रिवेदी, सह- संयोजक रूपेश वैध, मोनिल जैन, विवेक शिववंशी, वीरेन्द्र श्रीवास, राकेश सेवईवार, रमाकांत डहाके, सुमित यादव, योगराज टेम्भरे, जैनेन्द्र कटरे, युवा मोर्चा जिला टोली संयोजक विशाल मंगलानी, प्रत्युष दुबे, सौरभ टेबू पटेल, प्रसन्न कांकरिया, अमन गांधी समेंत सभी सहयोगी कार्यकर्ता और पदाधिकारी इस मैराथन में अपना विशेष योगदान देगे। इन्‍होंने आमजन मानस, प्रतिभागियों, भाजपा कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से इस महत्‍ती आयोजन को सफल बनाने में सहयोग दने की गुजारिश की है।

Author

  • खबर एमपी न्यूज़ एक्सप्रेस'

    एक भरोसेमंद चैनल है जो जनता की आवाज़ को बुलंद करता है।यह चैनल निष्पक्ष, ताज़ा और ज़मीनी हकीकत से जुड़ी खबरें दिखाने के लिए समर्पित है।देश के हर कोने से विश्वसनीय और सच्ची रिपोर्टिंग इसकी पहचान होगी।

Khabrmpnewsexpress

खबर एमपी न्यूज़ एक्सप्रेस'

एक भरोसेमंद चैनल है जो जनता की आवाज़ को बुलंद करता है।यह चैनल निष्पक्ष, ताज़ा और ज़मीनी हकीकत से जुड़ी खबरें दिखाने के लिए समर्पित है।देश के हर कोने से विश्वसनीय और सच्ची रिपोर्टिंग इसकी पहचान होगी।

Related Articles

Back to top button