आत्मनिर्भर भारत, विकसित भारत को लेकर आयोजन- रामकिशोर कावरे
11 को अभूतपूर्व नमो युवा रन मैराथन दौड़
आत्मनिर्भर भारत, विकसित भारत को लेकर आयोजन- रामकिशोर कावरे
बालाघाट। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश नेतृत्व के आव्हान और प्रधानममंत्री नरेन्द्र मोदी के आत्मनिर्भर भारत, विकसित भारत की अभिकल्पना को लेकर स्वदेशी अपनाओ, देश बचाओ, गर्व से कहो वह है स्वदेशी का भाव जन-जन में जगाने के उद्वेश्य को लेकर जिला भारतीय जनता पार्टी के तत्वाधान में कल यानि 11 अक्टूबर, शनिवार को सुबह 8 बजे बालाघाट नगर में नमो युवा रन मैराथन का अभूतपूर्व आयोजन भाजयुमो के संयोजन में किया जाएंगा। इस संबंध में भारतीय जनता पार्टी बालाघाट जिलाध्यक्ष, पूर्व मंत्री, रामकिशोर नानो कावरे की अध्यक्षता में कल जिला भाजपा कार्यालय में व्यापक तैयारियों को लेकर एक बैठक संपन्न हुई। जहां स्वदेशी अपनाओ, देश बचाओ अभियान के अंतर्गत बालाघाट जिले से नवाचार कर नमो युवा मैराथन की जवाबदारी भाजपा और भारतीय जनता युवा मोर्चा के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं को अलग-अलग जिम्मेदारी सौंपी गई। बैठक में जिला उपाध्यक्ष मोनू पांडे, जिला महामंत्री डां नरेद्र भैरम, संजय मिश्रा, जिला कोषाध्यक्ष, जिला टोली जिला संयोजक किरण भाई त्रिवेदी, जिला मंत्री रूपेश वैध, जिला मीडिया प्रभारी हेमेन्द्र क्षीरसागर, जिला कार्यालय मंत्री सुमित यादव, चंद्रकांत पिपलेवार, जिला सोशल मीडिया प्रभारी विवेक सूर्यवंशी, सह प्रभारी वीरेन्द्र श्रीवास, मोनिल जैन, गणेश अग्रवाल, मंडल अध्यक्ष रमाकांत डहाके, राकेश सेवईवार, अभय कोचर, योगराज टेम्भरे, भाजयुमो जिला टोली संयोजक विशाल मंगलानी, मनोज बुचरकुंडे, भाजयुमो नगर अध्यक्ष जैनेन्द्र कटरे, प्रसन्न कांकरिया, अमन गांधी, डां अक्षय कटरे, अजीत वैध, खिमेन्द्र गौतम, संतोष गौतम, रामसेनी सिंह ठाकुर, जितेन्द्र सिंह राजपूत, आकाश चौहान, अर्चना गुप्ता, पूनम गोरले, सुजाता नारनोरे, दुर्गा श्रीवास, पिंकी शेन्डे, सरोज जुझार, आरती राउत, पूनम खोगरागढे, प्रेम गुरनानी, रंजीत गोयल, हिमांशु चौकसे, अमोल मिश्रा, राम मिश्रा, नावेद पटेल, राहुल जेमी, अक्षय कांकरिया, विक्की बिसेन, विशाल मेश्राम, सोनू कसार, दिपक लिल्हारे, शेखर गौली, जय गिरी, अखिलेश चौरे, प्रत्युश दुबे, अभिशेक मिश्रा, मुकेश कावरे ने भागदीर और सहभागिता दी।
आमजन, भाजपा कार्यकर्ताओं का अमूल्य सहयोग : रामकिशोर कांवरे
बैठक में जानकारी देते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष रामकिशोर कांवरे ने बताया देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अभिकल्पना आत्मनिर्भर भारत, विकसित भारत, स्वदेशी अपनाओ, देश बचाओ, एक दौड़, नशा मुक्त भारत का संकल्प लेने के लिए किया रहा है। नमो मैराथन में प्रतिभागी पुरुष वर्ग एवं महिला वर्ग के लिए पृथक-पृथक पुरस्कार घोषित किए गए हैं। साथ ही सभी प्रतिभागी प्रशस्ति पत्र से सम्मानित होंगे। क्यू आर कोड के माध्यम से प्रतिभागी अपना पंजीयन कर सकते हैं। नमो मैराथन हनुमान चौक से प्रारंभ होकर सुभाष चौक, काली पुतली चौक, जय स्तंभ चौक, सिविल लाइन चौक, एलआईसी चौक, डां अंबेडकर चौक से पुनः हनुमान चौक दो चक्र में पहुंचेगी। आयोजन को सफल बनाने में आमजन, सामाजिक संस्थाओं, खेल संस्थाओं, भाजपा कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों का सहयोग अमूल्य है। उल्लेखनीय रहे प्रात’ 7 बजे से प्रतिभागियों को पंजीयन प्रारंभ होगा।
हर-घर स्वदेशी, घर-घर स्वदेशी: किरण भाई त्रिवेदी
नमो युवा रन मैराथन जिला टोली संयोजक, भाजपा जिला कोषाध्यक्ष किरण भाई त्रिवेदी ने आगे जानकारी में बताया कि, प्रस्तावित नमो युवा मैराथन में प्रतिभागियों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए भारतीय जनता पार्टी द्वारा प्रत्येक चौक चौराहों पर शहर के प्रबुद्ध जनों, व्यापारिक बंधुओं, सामाजिक प्रतिनिधियों, संस्कृति, खेल संस्थाओं और भाजपा कार्यकर्ताओं गरिमामय की उपस्थिति में मैराथन दौड़ से संबंधित व्यवस्थाओं को लेकर सभी का सहयोग अतुलनीय है। प्रतिभागियों के लिए जलपान, स्वलपहार इत्यादि की व्यवस्थ की गई। उन्होंने इस शुभ घड़ी में बड़ी संख्या में जन सामान्य, युवा प्रतिभागी से बड़ी संख्या में उपस्थिति की अपील की। ताकि हर-घर स्वदेशी, घर-घर स्वदेशी का जागरण और दीनचर्या में अनुपालन हो सके।












