हर घर स्वदेशी आत्मनिर्भर भारत की कार्यशाला भाजपा कार्यालय वारासिवनी में आयोजित

हर घर स्वदेशी आत्मनिर्भर भारत की कार्यशाला भाजपा कार्यालय वारासिवनी में आयोजित
भारतीय जनता पार्टी कार्यालय वारासिवनी में ‘हर घर स्वदेशी आत्मनिर्भर भारत की कार्यशाला’ का भव्य आयोजन किया गया
। *इस कार्यशाला में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं और पदाधिकारी उपस्थित रहे
*कार्यशाला की शुरुआत अत्यंत गरिमामय तरीके से हुई। सर्वप्रथम, विधानसभा प्रभारी और पूर्व कैबिनेट मंत्री आदरणीय प्रदीप जायसवाल जी वारासिवनी विधानसभा संगठन प्रभारी जितेंद्र सिंह मोहारे, बुदबुदा मंडल प्रभारी श्री सोनू जैन, रामपायली मंडल प्रभारी श्री आलोक खरे, द्वारा भारत माता, पंडित दीनदयाल उपाध्याय और डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के तैल चित्रों पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धा-सुमन अर्पित की गई*
*इस कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के ‘आत्मनिर्भर भारत’ के स्वप्न को साकार करने और ‘हर घर स्वदेशी’ के मंत्र को जन-जन तक पहुंचाना रहा*। *वक्ताओं ने स्वदेशी उत्पादों के उपयोग को बढ़ावा देने और स्थानीय उद्योगों को मजबूत करने पर ज़ोर दिया, जिससे देश आर्थिक रूप से सशक्त बन सके*।
*कार्यशाला को संबोधित करते हुए, विधानसभा प्रभारी आदरणीय पूर्व कैबिनेट मंत्री प्रदीप जायसवाल जी ने आत्मनिर्भर भारत के महत्व को विस्तार से समझाया*।
*उन्होंने कहा कि, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का ‘आत्मनिर्भर भारत’ का आह्वान केवल एक नारा नहीं, बल्कि देश के हर नागरिक के लिए एक सशक्त संकल्प है। यह हमें सिखाता है कि हमें अपनी ज़रूरतों के लिए दुनिया पर निर्भर रहने के बजाय, अपने ही देश में उत्पादन और नवाचार को बढ़ावा देना है*।”
*श्री जायसवाल जी ने ज़ोर देकर कहा कि, “जब हम ‘हर घर स्वदेशी’ के मंत्र को अपनाते हैं, तो हम केवल एक उत्पाद नहीं खरीदते, बल्कि हम अपने देश के कारीगरों, किसानों और छोटे उद्यमियों के सपनों में पूंजी लगाते हैं*। *स्वदेशी उत्पादों का उपयोग हमारी अर्थव्यवस्था को ज़मीनी स्तर पर मजबूत करता है* *और स्थानीय रोज़गार के अवसर पैदा करता है*। *आत्मनिर्भरता से ही एक सशक्त और समृद्ध राष्ट्र का निर्माण संभव है*।”
*उन्होंने भाजपाकार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वे इस संदेश को हर घर तक पहुँचाएँ और देश को विश्व गुरु बनाने के इस महान यज्ञ में अपना योगदान दें*।
*वारसिवनी विधानसभा मंडल संगठन प्रभारी जितेंद्र सिंह मोहारे जी ने अपने उद्बोधन मे कहां ‘GST ने प्रदेश को किया खुश*
, *बूथ स्तर पर संगठन होगा मज़बूत*
‘
*बीजेपी के विधानसभा संगठन प्रभारी जितेंद्र सिंह मोहारे जीं ने हर घर स्वदेशी आत्मनिर्भर भारत कार्यशाला को संबोधित करते हुए पार्टी के आगामी लक्ष्यों और केंद्र सरकार की उपलब्धियों पर ज़ोर दिया*।
*उन्होंने कहा कि बीजेपी अब मंडल स्तर से आगे बढ़कर बूथ और शक्ति केंद्र तक अपनी कार्यशालाएं ले जाएगी। आकांक्षी बूथों’ को मजबूत बनाने की रणनीति पर काम करने का आह्वान किया। साथ ही, ‘सेवा पखवाड़ा’ और ‘सेवा अभियान’ जारी रहेंगे*।
*जितेंद्र सिंह मोहारे जी ने बताया कि 25 सितंबर से 25 दिसंबर के बीच स्वदेशी अभियान और संकल्प भारत अभियान जैसे महत्वपूर्ण कार्यक्रम चलाए जाएंगे। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की प्रशंसा करते हुए GST को बड़ी सफलता बताया। उन्होंने दावा किया कि GST के कारण पूरा प्रदेश खुश है और इससे कृषि, स्वास्थ्य, शिक्षा के साथ-साथ कार, फ्रिज जैसे रोजमर्रा के सामानों* *की लागत कम हुई है, जिससे आम लोगों के सपने पूरे हुए हैं*।
*उन्होंने कार्यकर्ताओं से सरकार के विकास संदेश को आम जनता तक पहुँचाने का आह्वान किया। अपने संबोधन के दौरान, उन्होंने माननीय पूर्व कैबिनेट मंत्री प्रदीप जायसवाल जी, वारासिवनी भाजपा मंडल अध्यक्ष, संदीप मिश्रा जी, ग्रामीण बुदबुदा मंडल अध्यक्ष वेद श्री प्रकाश पटेल, रामपायली मंडल अध्यक्ष मिलिंद नगपुरे, सहित सभी* *पदाधिकारियों बूथ अध्यक्ष शक्ति केंद्र प्रभारी एवं भाजपाकार्यकर्ताओं का स्वागत भी किया और नवरात्रि की शुभकामनाओं के साथ प्रेम और एकजुटता का संदेश दिया*। *इस हर घर स्वदेशी आत्मनिर्भर भारत कार्यशाला में सभी बूथ अध्यक्ष मंडल के सभी पदाधिकारी शक्ति केंद्र प्रभारी भाजपा के कार्यकर्ता उपस्थित रहे*