डिस्ट्रिक्ट एशोसिएशन आज करेगा व्हालीवॉल के खिलाड़ियों का सम्मान,

डिस्ट्रिक्ट एशोसिएशन आज करेगा व्हालीवॉल के खिलाड़ियों का सम्मान,
जिले में व्हालीवॉल को मिलेगा नवजीवन, समाजसेवी राजेश पाठक बोले प्रयागराज के महाकुंभ की तरह 2026 में करेंगे व्हालीवॉल का महाकुंभ, नेशनल गेम्स का करेंगे आयोजन
बालाघाट। बालाघाट में व्हालीवॉल खिलाड़ियों को आज रविवार को पहली बार सम्मान मिलेगा। बालाघाट में व्हालीवॉल खेल ने कई नामचीन खिलाड़ियो को देने के साथ ही विदेशी आयोजन की मेजबानी भी की है, बावजूद इसके, बालाघाट की व्हालीवॉल खेल प्रतिभाओं के लिए आज भी उपयुक्त मैदान नहीं है। कभी आयोजन के नाम पर तो कभी स्कूल के मैदान के नाम पर, खिलाड़ियों से मैदान छिन लिया गया। जो वर्तमान में है, उसमें भी, खिलाड़ियो को वह अवसर और सुविधा नहीं मिल रही है, कि वह अपने खेल को खेल सके। यही कारण है कि आज, इस खेल में खिलाड़ियों की कमी हो रही है लेकिन जिले में समाजसेवी राजेश पाठक ने डिस्ट्रिक्ट एशोसिएशन के साथ मिलकर, जिले में इस खेल को पुर्नजीवन देने की मंशा जाहिर की है। उन्होंने जिले के व्हालीवॉल खिलाड़ियों को आश्वस्त किया है कि जिले में ना केवल, उनके लिए बेहतर खेल मैदान की व्यवस्था की जाएगी अपितु जिले में व्हालीवॉल नेशनल गेम्स भी आयोजित किया जाएगा।
जिसकी शुरूआत वह रविवार 2 नवंबर से जिले के व्हालीवॉल खिलाड़ियों को सम्मान से करने जा रहे है। जिसको लेकर शनिवार का आयोजित प्रेसवार्ता में डिस्ट्रिक्ट स्पोर्ट्स एकेडमी के अध्यक्ष तपेश असाटी और समाजसेवी राजेश पाठक ने मीडिया से चर्चा कर कार्यक्रम और भविष्य की रणनीति पर विस्तृत चर्चा की।
डिस्ट्रिक्ट स्पोर्ट्स एकेडमी के अध्यक्ष तपेश असाटी ने बताया कि कल नगर के ग्रैंड कमल हॉटल में दोपहर 12 बजे से 03 बजे तक आयोजित व्हालीवाल के खिलाड़ियों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया है। जिसमंे जिले के खिलाड़ियों के साथ ही व्हालीवॉल में जिला, संभाग, प्रदेश और राष्ट्र स्तरीय प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियो को एकेडमी की ओर से सम्मानित किया जाएगा। समाजसेवी राजेश पाठक ने बताया कि उनकी मंशा हमेशा से ही जिले में खेल और खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने की रही है, यही कारण है कि बालाघाट में नेहरू स्पोर्टिंग क्लब के अध्यक्ष रहते हुए अखिल भारतीय स्वर्ण कप हॉकी प्रतियोगिता को 5 बार आयोजन किया। जिसके बाद कबड्डी संघ के प्रतिनिधित्व काल में जिले के कबड्डी खेल और खिलाड़ियों को, हमने आगे बढ़ाने का प्रयास किया। यही कारण है कि 5 बार कबड्डी की नेशनल टीम का चयन, बालाघाट में आयोजित खेल से किया गया। इसी प्रकार, अब हमने जिले में हाशिए में चले गए व्हालीखेल को उंचाईयों तक ले जाने का संकल्प, डिस्ट्रिक्ट स्पोर्ट्स एकेडमी के माध्यम से लिया है। हमने तय किया है कि इसकी शुरूआत जिले के व्हालीवॉल खेल में जिला, संभाग, प्रदेश और राष्ट्र स्तरीय खिलाड़ियों को सम्मानित कर की जाएगी। जिसके बाद हमने यह भी तय किया है कि प्रयागराज के कुंभ की तरह, आगामी 2026 में बालाघाट मंे व्हालीवॉल के नेशनल टूर्नामेंट के आयोजन से हम, व्हालीवॉल का महाकुंभ आयोजित करेंगे।
प्रेसवार्ता के दौरान सचिव आशीष मिश्रा, अजय मिश्रा, निशांत बिसेन, अनिल गुरनानी, कोच सुधीर तोमर, रोटरी क्लब ऑफ बालाघाट टाईगर्स अध्यक्ष अभिषेक पांडे मौजूद रहे।













