Blog

सेवा पखवाडा को लेकर भाजपा नगर मंडल बैठक संपन्‍न

सेवा पखवाडा को लेकर भाजपा नगर मंडल बैठक संपन्‍न

जिलाध्‍यक्ष रामकिशोर के नेतृत्‍व में होंगे विविध आयोजन

बालाघाट। भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल, बालाघाट की कामकाजी बैठक 17 सिंतबर से 2 अक्‍टूबर तक चलने वाले सेवा पखवाडा की तैयारियों को लेकर गुरूवार को जिला भाजपा कार्यालय में संपन्न हुई। बैठक प्रमुख रूप से पूर्व जिलाध्यक्ष रमेश रंगलानी, डां टी डी वैध, राजकुमार रायजादा, जिला उपाध्‍यक्ष अनिल धुवारे, मोनू पांडे, मंडल अध्‍यक्ष राकेश सेवईवार, अरुण रहागडाले, जिला कार्यालय मंत्री सुमित यादव, जिला मीडिया प्रभारी हेमेन्‍द्र क्षीरसागर, गणेश अग्रवाल, जिला कार्यालय सह मंत्री चंद्रकांत पिपलेवार, महामंत्री खिमेन्‍द्र गौतम, संतोष सिंगारे, उपाध्‍यक्ष राम मिश्रा, जिला सोशल मीडिया प्रभारी विवेक शिववंशी, वीरेन्‍द्र श्रीवास, मनोज बुचुरकुर्डे, पूनम गोरले, कृष्ण सिंह रंजीत गोयल, भाजयुमो नगर अध्‍यक्ष जैनेन्‍द्र कटरे, अक्षय काकरिया, हिमांशु चौकसे, शिवम चौरसिया, गोल्डी मिश्रा, आरती राउत, सरोज जुझार, कमलेश पांचे, ललित मानकर, उज्जवल आमाडरे, धर्मेंद्र माहुले, दीपक लिल्हारे, विक्की बिसेन, वकील वाधवा, प्रसन्न काकरिया, विशाल मंगलानी, सिद्धार्थ बाजपेई, अखिलेश चौरे, अभिशेक मिश्रा, रवि बिसेन समेत बडी संख्‍या में भाजपा कार्याकर्ता उपस्थित हुए। सर्वप्रथम भारत माता, डां श्‍यामा प्रसाद मंखर्जी, पं दीनदयाल उपाध्‍याय के तैल चित्र पर माल्‍यापर्ण, पूजाअर्चन किया।

प्रत्‍येक बूथों में सेवा कल्‍याण

बैठक में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्म दिवस 17 सितंबर से गांधी जयंती 2 अक्‍टूबर तक चलने भाजपा द्वारा आयोजित सेवा पखवाडा के तहत सेवा कल्‍याण, स्‍वच्‍छता, स्‍वाथ्‍य शिविर, रक्‍तदान शिविर, एक पेड मां के नाम, प्रदर्शनी और संगोष्‍ठी आमजन के सहयोग से मंडल के प्रत्‍येक बूथों में आयोजित की जाएंगी। जिसको लेकर भाजपा जिलाध्‍यक्ष रामकिशोर नानो कावरे के कुशल नेतृत्‍व में मंडल के कार्यकर्ताओं को जिम्‍मेदारी सौपी गई। आशय की जानकारी मंडल मीडिया प्रभारी अभिषेक मिश्रा ने जारी की।

आत्‍मनिर्भर भारत की अभिकल्‍पना: राकेश सेवईवार

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष रमेश रंगलानी, डां टी डी वैध, राजकुमार रायजादा, जिला उपाध्‍यक्ष अनिल धुवारे, मोनू पांडे, मंडल अध्‍यक्ष राकेश सेवईवार ने अपने संबोधन में कहा कि, प्रत्‍येक वर्ष पार्टी द्वारा आयोजित सेवा पखवाडा में आमजन के कल्‍याण के लिए विविध सेवा भावी आयेाजन किए जाते है। इसी तरह आगामी समय में आयोजित सेवा पखवाडा में हम सभी कार्यकर्ता अपना अमूल्‍य योगदान देकर इस महाभियान को सफल बनाएंगे। ताकि देश के प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी का स्‍वच्‍छ भारत, विकसित भारत और आत्‍मनिर्भर भारत की अभिकल्‍पना साकार हो सके। बैठक का सफल संचालन मंडल खिमेन्‍द्र गौतम, संतोष सिंगारे ने किया, वहीं उपाध्‍यक्ष रंजीत गोयल ने माना।

Author

  • Khabrmpnewsexpress

    खबर एमपी न्यूज़ एक्सप्रेस'

    एक भरोसेमंद चैनल है जो जनता की आवाज़ को बुलंद करता है।यह चैनल निष्पक्ष, ताज़ा और ज़मीनी हकीकत से जुड़ी खबरें दिखाने के लिए समर्पित है।देश के हर कोने से विश्वसनीय और सच्ची रिपोर्टिंग इसकी पहचान होगी।

Khabrmpnewsexpress

खबर एमपी न्यूज़ एक्सप्रेस'

एक भरोसेमंद चैनल है जो जनता की आवाज़ को बुलंद करता है।यह चैनल निष्पक्ष, ताज़ा और ज़मीनी हकीकत से जुड़ी खबरें दिखाने के लिए समर्पित है।देश के हर कोने से विश्वसनीय और सच्ची रिपोर्टिंग इसकी पहचान होगी।

Related Articles

Back to top button